कंप्यूटर भाषा (Part- II)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में कौन-सा डेटा संग्रह की व्यवस्था नहीं है? [R.R.B. Online J.E. Exam 27th Aug. 2015 (III-Shift)]

Correct Answer: (a) प्रोग्राम पलोचार्ट (Program Flowchart)
Solution:उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में साक्षात्कार, प्रश्नावली तथा ऑन-साइट अवलोकन डेटा संग्रह की व्यवस्थाएं हैं जबकि प्रोग्राम फ्लोचार्ट के द्वारा प्रोग्राम की डिजाइन और विश्लेषण किया जाता है।

12. फ्लोचार्ट में एक वृत्त क्या दर्शाता है? [U.P. SI/ASI 04.12.2022 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) कनेक्टर
Solution:फ्लोचार्ट में एक वृत्त (Circle) कनेक्टर को दर्शाता है जो बिना रेखा खींचे फ्लोचार्ट के किसी एक बिंदु को दूसरे बिंदु से जोड़ता है। आयत (Rectangle) प्रोसेस को दीर्घवृत्त (oval/Elipse) टर्मिनेटर को तथा डायमंड (Diamond) निर्णय (Decision) को दर्शाता है।

13. फोरट्रॉन को क्या कहते हैं? [S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) फॉर्मूला ट्रांसलेटर
Solution:फोरट्रॉन, जिसे फॉर्मूला ट्रांसलेटर (Formula Translator) भी कहा जाता है, एक उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा (High Level Pro-gramming Language) है, जिसका विकास जॉन बैकस (John Backus) के नेतृत्व में आई.बी.एम. में कंप्यूटर प्रोग्रामरों के एक छोटे से दल ने किया था।

14. निम्नलिखित में से कौन-सी एक कंप्यूटर भाषा नहीं है? [R.R.B. बंगलौर (Asst. Driv.) परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) विडोज 98
Solution:विंडोज 98 कंप्यूटर की भाषा नहीं है, जबकि C++, PASCAL और FORTRAN कंप्यूटर की भाषाएं हैं। विंडोज 98 प्रचालन तंत्र (Operating System) पर आधारित ग्राफिक्स यूजर इन्टरफेस (GUI) है। यह फोल्डर की फाइलों में स्थित सूचनाओं (Informa-tion) को उच्च सुरक्षा प्रदान करता है।

15. कंप्यूटर भाषा COBOL (कोबोल) का विकास किसने किया था? [U.P. SI/ASI 05/12/2021 (2nd Shift)]

Correct Answer: (b) ग्रेस हॉपर
Solution:COBOL का पूर्ण रूप Common Business Oriented Language है। इस भाषा के निर्देश (Instruction) व वाक्य की संरचना अंग्रेजी के समान होती है। इसे ग्रेस हॉपर द्वारा Develop किया गया था।

16. कंप्यूटर भाषा C, फोरट्रॉन और कोबोल उदाहरण है- [R.R.B.-J.E. Exam 4th Sep., 2015 (II-Shift)]

Correct Answer: (c) तीसरी पीढ़ी की प्रोग्रामिंग भाषा
Solution:कंप्यूटर भाषा C, फोरट्रॉन तथा कोबोल तीसरी पीदी की प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसे उच्च स्तरीय कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा (High Level Computer Programming Languages) के नाम से भी जाना जाता है। दूसरी पीढ़ी की कंप्यूटर भाषा को असेंबली भाषा (Assembly Languages) के रूप में जाना जाता है। तीसरी पीढ़ी की प्रोग्रामिंग भाषा अधिक मशीन स्वतंत्र और अधिक प्रोग्रामर-अनुकूल है।

17. कंप्यूटर प्रोग्राम हेतु विकसित (Develop) की गई सर्वप्रथम भाषा (Language) कौन-सी है?

Correct Answer: (b) FORTRON
Solution:कंप्यूटर प्रोग्राम हेतु विकसित (Develop) की गई सर्वप्रथम भाषा (Language) फोरट्रॉन (FORTRAN) है।

18. पास्कल (PASCAL) क्या है?

Correct Answer: (a) कंप्यूटर भाषा
Solution:पास्कल (PASCAL) एक कंप्यूटर भाषा (Computer Language) है। यह एक उच्च-स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा (High Level Program-ming Language) है।

19. Structured code लिखने के लिए कौन-सी भाषा बेहतर है? [BPSC Tre-1 26.08.2023]

Correct Answer: (a) PASCAL
Solution:किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग बेहतरीन पठनीयता व इंडेंट के लिए किया जा सकता है परन्तु पास्कल (Pascal) अपने वाक्य विन्यास (Syntax) वास्तुकला की प्रकृति से, संरचित प्रोग्रामिंग प्रथाओं को प्रोत्साहित करता है और प्रोग्रामर को समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देता है। अतः दिए गए विकल्पों में से PASCAL Structured Code लिखने के लिए एक बेहतर विकल्प होगा।

20. निम्नलिखित में से कौन-सी वैज्ञानिक कंप्यूटर भाषा है?

Correct Answer: (c) PASCAL
Solution:वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रयोग होने वाली भाषा पास्कल (PASCAL) है।