कंप्यूटर भाषा (Part- III)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से किस संचालक (Operator) का प्रयोग ऑपरेंड (Operend) के मान (Value) की तुलना (Com-pare) के लिए किया जाता है?

Correct Answer: (b) संबंधपरक संचालक (Relational Operator)
Solution:संबंधपरक संचालक (Relational Operator) का प्रयोग ऑपरेंड (Operand) के मान (Value) की तुलना के लिए किया जाता है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा Array का nवां तत्त्व देता है? [(BPSC TRE-2.008/Dec/2023)]

Correct Answer: (b) array[n-1];
Solution:Array का प्रथम तत्त्व 0 (शून्य) से प्रारंभ होता है, इसलिए Array का nयां तत्त्व (element) array [n-1] होता है। एरे का सूचकांक शून्य (Index number zero) किसी भी एरे का आधार पता होता है। किसी एरे में संचित किया जाने वाला पहला मान सूचकांक शून्य पर संचित होता है।

33. निम्नलिखित में से कौन-सा A+B*C का उपसर्ग रूप है? [(BPSC TRE-2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (a) +A*BC
Solution:दिया गया है -

Infix=A+B*C

A+B*C को Prefix form (उपसर्ग रूप) में परिवर्तित करने पर -

=A+B*C

⇒ A+*BC               {माना *BC = Y}

→A+Y

→+AY

अब Y का मान रखने पर -

+AY=+A*BC

अतः A+B*C का उपसर्ग रूप + A*BC होगा। {माना *BC = Y}

34. निम्नलिखित में से कौन-सा ऐरे की आवश्यकता का अत्यधिक उपयोग करता है? [(BPSC TRE- 2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (c) Spatial locality
Solution:Spatial locality एरे (array) की अवधारणा का सर्वाधिक उपयोग करता है। यह डेटा तत्त्वों (निर्देशों) के उपयोग को संदर्भित करता है, जो भंडारण स्थानों में अपेक्षाकृत करीब हैं।

35. क्यू से हटाने के पहले जांच की जाने वाली आवश्यक शर्त है [(BPSC TRE-2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (b) underflow
Solution:क्यू से हटाने के पहले जांच की जाने वाली आवश्यक शर्त Under flow है। इससे यह पता चलता है कि जांच के लिए कोई डेटा है भी या नहीं।

36. हम किसी ऐरे का सर्वोत्तम संभव तरीके से वर्णन कैसे कर सकते हैं? [(BPSC TRE - 2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (b) Container that stores the elements of similar types
Solution:ऐरे का ऐसा वैरिएबल होता है, जिससे एक ही प्रकार के बहुत से दस्तावेजों (Data) को स्मृति में संचित करके रखा जाता है, अर्थात ऐरे बनाने के लिए हम एक ही समय में एक प्रकार के दस्तावेजों के लिए बहुत से वैरिएबल बनाते हैं।

37. निम्नलिखित में से मॉड्यूलैरिटी के बारे में कौन-सा कथन सही है? [(BPSC TRE-2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (b) Modularity refers to dividing a program into subsequent small modules or independent parts.
Solution:मॉड्यूलैरिटी का तात्पर्य एक प्रोग्राम को छोटे मॉड्यूल या स्वतंत्र भागों में विभाजित करना है। (Modularity refers to dividing a program into subsequent small modules or independent parts)। इस अवधारणा का उपयोग मुख्य रूप से एक प्रणाली को परस्पर निर्भरता और स्वतंत्रता की अलग-अलग डिग्री में तोड़कर जटिलता को कम करना है।

38. C++ प्रोग्रामिंग भाषा में ऐरे कितने प्रकार के होते हैं? [(BPSC TRE - 2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (c) There are two types of arrays
Solution:C++ प्रोग्रामिंग भाषा में एरे को मुख्यतः दो प्रकार में वर्गीकृत किया जाता है।

1. एक आयामी एरे (One Dimensional Array):- यह वह एरे होता है जिसमें सिर्फ सबस्क्रिप्ट का प्रयोग होता है।

2. बहु आयामी एरे (Multi Dimensional Array):- इसमें दो या दो से अधिक सबस्क्रिप्ट या तालिकाएं होती हैं। इसमें एरे का वर्णन करने के लिए Dim, Private एवं Public Statement का प्रयोग किया जाता है।

39. निम्नलिखित विकल्पों में से वृत्ताकार क्यू का दूसरा नाम क्या है? [(BPSC TRE-2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (c) Ring buffer
Solution:वृत्ताकार क्यू (circular Queue) का दूसरा नाम Ring buffer होता है। वृत्ताकार क्यू में, last element, क्यू के पहले element से जुड़ा होता है जो कि एक वृत्त बनाता है, इसलिए वृत्ताकार क्यू की संरचना को रिंग संरचना के रूप में भी जाना जाता है।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा डेटा और उसकी कार्यक्षमता को एक एकल इकाई में लपेटने को संदर्भित करता है? [(BPSC TRE-2.0 08/Dec/2023)]

Correct Answer: (c) Encapsulation
Solution:Encapsulation जानकारी को नियंत्रित करने की प्रक्रिया या तरीका है। यह डेटा और उसकी कार्यक्षमता को एक इकाई में लपेटने को संदर्भित करता है, जबकि जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया या तरीका को Abstraction कहते हैं। नोट :- डेटा को एब्स्ट्रेक्ट करने में सहायता करने वाली वस्तुओं को एनकैप्सुलेट किया जाता है।