कथन और निष्कर्ष (भाग-I)

Total Questions: 28

1. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, चाहेवह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों सेभिन्न प्रतीत होती हो और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/ करतेहैं। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

कुछ चावल, सफेद है।
कुछ चावल, भूरे है।
कोई सफेद, गेहूँ नहीं है।
निष्कर्षः I)
I) कुछ गेहूँ, भूरे हैं।
II) कुछ चावल, गेहूँ नहीं है।
III) कुछ भूरे, सफेद नहीं है।

Correct Answer: (b) केवल II
Solution:केवल निष्कर्ष ॥ अनुसरण करता है।

2. दो कथन, । और II दिए गए हैं। ये कथन स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों के प्रभाव या उभयनिष्ठ कारण हो सकते हैं। एक कथन, दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

I) तरोताजा और स्वादिष्ट सलाद में प्रति - ऑक्सीकारक (antioxidants), विटामिन A, विटामिन- C, फोलेट, कैल्शियम, फाइबर और फाइटोन्यूट्रिएंट (phytonutrients) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं।
II) स्वस्थ जीवन के लिए हमें अपने दिन की शुरुआत सलाद खाकर करना एक बहुत ही अच्छा उपाय है।

Correct Answer: (d) I कारण हैऔर II इसका संभावित प्रभाव है
Solution:कथन । और ॥ के अनुसार स्वस्थ जीवन जीने के लिए सलाद के साथ अपना दिन शुरू करना एक आदर्श तरीका है क्योंकि ताज़ा और स्वादिष्ट सलाद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, फोलेट, कैल्शियम, फाइबर आदि से भरपूर होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। इसलिए '।' कारण है और '।।' संभावित प्रभाव है।

3. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, चाहे वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/ कौन-से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/ करते हैं। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

कथनः
कुछ क्रेयॉन, रंग है।
कोई रंग, पानी नहीं है।
कुछ पानी, तरल है।
निष्कर्षः 
I) कुछ क्रेयॉन, तरल है।
II) कुछ क्रेयॉन, पानी नहीं है।
III) कुछ तरल, रंग नहीं है।

Correct Answer: (a) केवल II और III
Solution:

केवल ।। और ।।। अनुसरण करते हैं।

4. दो कथन, । और II दिए गए हैं। ये कथन स्वतंत्र कारण हो सकते हैं या स्वतंत्र कारणों के प्रभाव या उभयनिष्ठ कारण हो सकते हैं। एक कथन, दूसरे कथन का प्रभाव हो सकता है। दोनों कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

I. बालासोर में कल के लिए निर्धारित की गई सभी स्नातक परीक्षाएँ विश्वविद्यालय द्वारा स्थगित कर दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा अगले सप्ताह के शुरुआत में की जाएगी।
II. बालासोर में कल तेज हवाओं और अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है क्योंकि सायक्लोन के दोपहर 3 बजे तक धरती से टकराने की संभावना है।

Correct Answer: (b) II कारण है और I इसका संभावित प्रभाव है
Solution:कथन । और ॥ के अनुसार, कल बालासोर में तेज़ हवा और बहुत भारी बारिश की संभावना है क्योंकि दोपहर 3 बजे तक चक्रवात आ जाएगा, इसलिए कल के लिए निर्धारित सभी स्नातक परीक्षाएँ विश्वविद्यालय द्वारा रद्द कर दी गई हैं। इसलिए ।। कारण है और। संभावित प्रभाव है।

5. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद । और II से क्रमांकित दो कार्यवाहियाँ दी गई हैं। आपको कथन में दी गई सभी जानकारी को सत्य मानना है और कथन में दी गई सभी जानकारी के आधार पर तय करना है कि दी गई कार्यवाहियों में से किसका/किनका तार्किक रूप से अनुसरण किया जाना चाहिए। [SSC CHSL Tier II (18/11/2024)]

कथन : प्रिंसिपल की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद, स्कूल में एक बच्चा मोबाइल फोन छुपाए हुए पकड़ा गया।
कार्यवाहियाँ:
I) बच्चे से मोबाइल फोन छीन लिया जाना चाहिए और माता-पिता को स्कूल में बुलाया जाना चाहिए।
II) इस गलती के लिए बच्चे को दंडित किया जाना चाहिए।

Correct Answer: (d) दोनों (I) और (II) का अनुसरण किया जाना
Solution:कार्यवाहियाँः
(i) प्रिंसिपल की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद, स्कूल में एक बच्चा मोबाइल फोन छुपाए हुए पकड़ा गया, उसका मोबाइल फोन छीन लिया जाना चाहिए और माता-पिता को स्कूल में बुलाया जाना चाहिए।
(ii) इस गलती के लिए बच्चे को दंडित किया जाना चाहिए। दोनों (I) और (II) का अनुसरण किया जाना चाहिए।

6. एक कथन के बाद दो कार्रवाइयां । और ।I क्रमांकित हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सत्य मानना होगा, और कथन में दी गई जानकारी के आधार पर निर्णय लेना होगा, कि तार्किक रूप से किस कार्रवाई का अनुसरण किया जाना चाहिए। [SSC CHSL Tier II 10/01/2024]

कथन : A के घर में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से उसके कई नए विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं।
कार्रवाई :
I) A को एक इलेक्ट्रीशियन से परामर्श लेना चाहिए और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए एक युक्ति स्थापित करनी चाहिए।
II) A को सभी खराब हुए उपकरण को नए उपकरणों से बदल देना चाहिए।

Correct Answer: (c) केवल। का अनुसरण किया जाना चाहिए।
Solution:A के घर में वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के कारण उसके कई नए विद्युत उपकरण ख़राब हो गए हैं। इसलिए A को किसी इलेक्ट्रीशियन से परामर्श लेना चाहिए और विद्युत उपकरणों को वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए एक युक्ति स्थापित करना चाहिए ताकि भविष्य में सभी उपकरण ठीक से कार्य कर सकें। लेकिन केवल ख़राब उपकरणों को बदलना कोई स्थायी समाधान नहीं है।
इसलिए केवल कार्रवाई (ⅰ) अनुसरण करता है।

7. नीचे दिए गए कथन और अनुमानों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। आपको मानना है कि कथन में दी गई जानकारी सत्य है चाहे वह समान्यतः ज्ञात तथ्यों सेअलग प्रतीत होती हो। आपको निश्चय करना है कि कथन से कौन-सा अनुमान लगाया जा सकता है। (अनुमान कुछ ऐसा है जो सीधे तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन कथन में दिए गए तथ्यों/थ्योंजानकारी से प्राप्त किया जा सकता है।) कथन : सभी स्तन धारी गर्म रक्त वाले जंतु होतेहैं। [SSC CHSL Tier II 10/01/2024]

अनुमान :
I. कुत्तेगर्मरक्त वालेजंतुहैं।
II. सभी गर्मरक्त वालेजीव स्तनधारी होतेहैं।

Correct Answer: (d) केवल (I)
Solution:चूँकि कुत्ता एक स्तनधारी जानवर है, दिए गए कथन के अनुसार, कुत्ते का रक्त गर्म होगा और कथन में यह नहीं कहा गया है कि वे सभी जानवर जिनका रक्त गर्म है, स्तनधारी हैं। अतः केवल धारणा (i) सही है।

8. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद I और II क्रमांकित दो अनुमान दिए गए हैं। कथन के आधार पर, आपको निश्चय करना हैकि उपरोक्त कथन से निम्नलिखित में से कौन-सा अनुमान लगाया जा सकता है। (अनुमान कुछ ऐसा है जो कि सीधे तौर पर नहीं कहा गया है, लेकिन कथन में दिए गए तथ्यों/जानकारी से प्राप्त किया जा सकता है।) [SSC CHSL Tier II 02/11/2023]

कथन : पाठ्यक्रम मेंप्रवेश के लिए पात्रता 10वीं कक्षा की बोर्डपरीक्षाओंमेंन्यूनतम 80% अंक है। हालांकि, जो विद्यार्थी इस वर्ष10वींकक्षा की बोर्ड परीक्षाओं मेंशामिल हुए हैं, वेभी आवेदन कर सकतेहैं।
अनुमान :
I. 11 वीं कक्षा का कोई भी विद्यार्थी इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन नहीं कर सकता है।
II. जो विद्यार्थी 10वीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं उन्हें प्रवेश तभी मिलेगा, जब वे परीक्षा में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे।

Correct Answer: (b) केवल (II) का अनुमान लगाया जा सकता है
Solution:निष्कर्ष (ⅰ) गलत है क्योंकि यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने 10वीं कक्षा में 80% या अधिक अंक प्राप्त किए। निष्कर्ष (ii) सही है क्योंकि यह सभी शर्तों को पूरा करता है।

9. निम्नलिखित जानकारी पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। प्रतियोगी परीक्षा में सुमेर के अपेक्षाकृत परिणाम के बारे में सुनने के बाद सुरेश ने विवेचनात्मक तर्क (critical reasoning) का अभ्यास करना शुरू कर दिया है। [SSC CHSL Tier II 02/11/2023]

उपरोक्त कथन से निम्नलिखित में से क्या अनुमान लगाया जा सकता है ?
(अनुमान कुछ ऐसा हो जो सीधे तौर पर नहीं कहा गया हो, लेकिन कथन में दिए गए तथ्य/जानकारी से प्राप्त किया जा सकता है।)

 

I. अच्छी सफलता की प्राप्ति के लिए विवेचनात्मक तर्क में प्रवीण होना आवश्यक है।
II. सुमेर अधिकतर प्रश्न विवेचनात्मक तर्क वाले होते हैं।

Correct Answer: (c) दोनों (II), (II), दोनों का अनुमान लगाया जा सकता है
Solution:चूँकि रमेश विवेचनात्मक तर्क में अच्छा है और उसने परीक्षा में अच्छे अंक भी प्राप्त किये हैं। इसलिए, हम कह सकते हैं कि उन्होंने अधिकांश अंक विवेचनात्मक तर्क में प्राप्त किए और परीक्षा में अधिकतम प्रश्न भी विवेचनात्मक तर्क के थे। इसलिए हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि दोनों निष्कर्ष सही हैं।

10. नीचे एक कथन दिया गया है जिसके बाद I और II के रूप में क्रमांकित दो संभावित कारण दिए गए हैं। कथन को ध्यानपूर्वक पढ़िए और यह कीजिए कि दोनों में से कौन-सा/कारण कथन में दी गई घटना/अवलोकन/सूचना की व्याख्या करते हैं/करते हैं। [SSC CGL Tier II 26/10/2023]

कथन :
भारत में, बड़े शहरों ने देश के ग्रामीण हिस्सों से प्रवासी आबादी को आकर्षित किया है। 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के छह सबसे बड़े महानगरीय शहर (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद) में लगभाग 48% निवासी प्रवासी हैं।
कारण :
I) शहरों में बेहतर भविष्य और आर्थिक संभावनाओं की उपलब्धता के कारण प्रवास होता है।
II) प्रवास इसलिए होता है क्योंकि व्यक्ति यात्रा करना और नए स्थानों को देखनेना पसंद करते हैं।

Correct Answer: (a) केवल कारण I सही है।
Solution:कारण 1 : लोग मुख्यतः नौकरी की तलाश में कस्बों और शहरों की ओर पलायन करते हैं। गाँव में रोजगार के अवसर उपलब्ध न होने के कारण वे नौकरी की तलाश में जाते हैं। कारण 1 संभव है.
कारण 2 : प्रवास इसलिए नहीं होता क्योंकि लोग यात्रा करना और नए शहरों को देखना पसंद करते हैं। कारण 2 संभव नहीं है.