कम्प्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 31

11. निम्नलिखित में से कौन-सा संक्षिप्त नाम और उसके पूर्ण रूप का गलत युग्म है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) यूआरएल (URL) यूनिफॉर्म रिजर्व लोकेटर (Uniform Reserve Locator)
Solution:यूआरएल (URL) का अर्थ 'यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर होता है।

यह इंटरनेट पर उपलब्ध किसी भी सामग्री तक पहुँचने का माध्यम/पता होता है ।

यूआरएल का विकास 1994 में 'टिम बर्नर्स-ली' के साथ-साथ इंटरनेट इंजीनियरिंग पर कार्य कर रहे एक समूह द्वारा किया गया था।

12. दुर्भावनापूर्ण कारणों के लिए उपयोगकर्ता की संवेदनशील जानकारी जैसे कि यूजरनेम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड विवरण आदि प्राप्त करने के प्रयास को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 01.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) फिशिंग (Phishing)
Solution:'फिशिंग' (Phishing) हैकर्स द्वारा इन्टरनेट पर नकली (Fake) वेबसाइट या ईमेल के माध्यीम से इन्टरनेट यूजर्स के साथ की गयी धोखेबाजी को कहा जाता हैं।

यह एक प्रकार का साइबर हमला होता है जिसमें एक शस्त्र के रूप में ई-मेल का उपयोग किया जाता है।

इस तकनीक का उपयोग करके हमलावर ईमेल या वेब साइट के माध्यम से धोखे से संवेदनशील डेटा आदि, जैसे बैंक खाता संख्या प्राप्त कर लेते हैं।

13. RDRAM का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) रैमबस डायनामिक रैंडम एक्सेस मेमोरी (Rambus Dynamic Random Access Memory)
Solution:RDRAM को रैम्बस डायनेमिक रैंडम एक्सेस मेमोरी के रूप में संक्षिप्त किया गया है।

यह एक मेमोरी सबसिस्टम है जिसे तीव्र गति से डेटा ट्रांसफर करने हेतु डिजाइन किया गया है।

RDRAM एक रैंडम एक्सेस मेमोरी (RAM) से बना होता है। RAM कंट्रोलर एवं एक बस पथ से बना होता है जो रैम को माइक्रोप्रोसेसरों एवं अन्य पीसी उपकरणों से जोड़ता है।

यह एक प्रकार की सिंक्रोनस डायनेमिक रैंडम-एक्सेस मेमोरी (SDRAM) है जिसे 1990 के दशक से 2000 के दशक के प्रारंभ तक रैम्बस द्वारा विकसित किया गया था।

14. विजुअल डिस्प्ले यूनिट (VDU) क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) मॉनिटर
Solution:VDU को वीडियो डिस्प्ले यूनिट के रूप में संक्षिप्त किया गया है।

यह एक कंप्यूटिंग डिवाइस है जो उपयोगकर्ता द्वारा इनपुट एवं कंप्यूटर मॉनिटर की तरह डिस्प्ले पर आउटपुट की अनुमति देता है।

VDU में एक डिस्प्ले डिवाइस, एक की-बोर्ड एवं एक माउस भी शामिल हो सकता है।

15. DOS का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम (Disk Operating System)
Solution:DOS का अर्थ डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम होता है।

DOS मूल रूप से किसी भी प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम को संदर्भित करता है, लेकिन इसका मुख्य रूप से MS-DOS के लिए उपयोग किया जाता है।

16. पारंपरिक मॉडमलाइन पर हाई स्पीड इंटरनेट एक्सेस (पहुँच) प्रदान करने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) एडीएसएल (ADSL)
Solution:एसिमेट्रिक डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (ADSL) एक साधारण तांबे के टेलीफोन तार पर घरों में वीडियो एवं आवाज (Voice) हेतु उच्च संचरण गति प्रदान करने की तकनीक है।

यह केबल टीवी की कम बाजार पहुंच वाले क्षेत्रों में सबसे अधिक लागत प्रभावी होता है।

ADSL मॉडम में एक पॉट्स स्प्लिटर चिप होता है जो फोन लाइन की बैंडविड्द्ध को ध्वनि एवं डेटा चैनल में विभाजित करता है।

17. जे डब्ल्यू मॉचली (JW Mauchly) और जे प्रेस्पर इकर्ट (J Presper Eckert) द्वारा निर्मित प्रथम यांत्रिक पुर्जा रहित कंप्यूटर का नाम क्या था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) ईएनआईएसी (ENIAC)
Solution:ENIAC (इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटर एंड कंप्यूटर) विश्व का प्रथम सामान्य-उद्देश्य वाला कंप्यूटर था।

जॉन मौचली एकर्ट (John Mauchly Eckert) इसके जनक थे।

यह 1945 में पूरा हुआ जिसे पहली बार 10 दिसंबर, 1945 को व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए काम में लाया गया था।

18. बाइनरी प्रणाली में 1 गीगाबाईट कितने मेगाबाइट के बराबर होता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) 1024
Solution:एक गीगाबाइट में 1024MB होते हैं। 1024 जीबी एक मेगाबाइट (MB) के बराबर होता है। एक बाइट 8 बिट के बराबर होता है।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा वेब ब्राउजर नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 06.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) गूगल
Solution:गूगल एक सर्च इंजन है, जबकि अन्य वेब ब्राउजर हैं। यह एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। यह एक सर्च इंजन, क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर है।

20. यूनिक्स, एमएस डॉस (MS DOS). लिनक्स, इनमें से किसके उदाहरण है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 07.04.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) ऑपरेटिंग सिस्टमों के
Solution:एक ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) वह प्रोग्राम है, जो एक बूट प्रोग्राम द्वारा आरम्भमें कंप्यूटर में लोड होने के बाद, कंप्यूटर में अन्य सभी ऐप्लिकेशन प्रोग्राम को प्रबंधित करता है।

ऐप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (API) के माध्यम से सेवाओं के लिए अनुरोध (Re-quest) करके ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग करते हैं। यूनिक्स, एमएस डॉस, एवं लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के उदाहरण हैं।