कम्प्यूटर तथा सूचना प्रौद्योगिकी (रेलवे)

Total Questions: 50

21. चार्ल्स बैबेज द्वारा डिजाइन किया गया पहला यांत्रिक कम्प्यूटर किस नाम से जाना जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) एनालिटिकल इंजन
Solution:विश्लेषणात्मक इंजन (Analytical Engine) 19वीं शताब्दी के मध्य में अंग्रेज आविष्कारक और गणितज्ञ चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया एक यात्रिक कंप्यूटर था। बैबेज ने कभी पूरी मशीन का

निर्माण नहीं किया। उन्होंने 1871 में अपनी मृत्यु तक इस पर काम किया।

टिम क्रैनमर (Teem Cranmer) ने अबेकस (Abacus) का आविष्कार किया।

22. कम्प्यूटर शब्दावली के संदर्भ में डीडीएल (DDL) का पूर्ण रूप क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) Data Definition Language (डाटा डेफिनेशन लैंग्वेज)
Solution:एसक्यूएल (स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज SQL) एक डेटाबेस प्रोग्रामिंग भाषा है जिसे रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम्स या संबंधपरक डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली (RDBMS) में आंकड़ों के प्रबंधन के लिए बनाया गया है, जो मूलतः रिलेशनल ऐलजेब्रा या संबंधपरक बीजगणित पर आधारित है।

डीडीएल (Data or Detinition description Language) स्टेटमेंट डेटा संरचनाओं, विशेष रूप से डेटाबेस स्कीम को परिभाषित करने के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग भाषा हैं।

23. कम्प्यूटर में सी.पी.यू. (CPU) के तीन घटक ................... होते हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 21.01.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) कंट्रोल यूनिट, ए.एल.यू. (ALU), मेमोरी
Solution:सबसे बुनियादी स्तर पर, कंप्यूटर में एक नियंत्रण इकाई, एक अंकगणितीय तर्क इकाई (ALU), एक मेमोरी इकाई और इनपुट/आउटपुट (I/O) नियंत्रक होते हैं।

ALU सरल जोड़, घटाव, गुणा, भाग, और तर्क संचालन, जैसे OR और AND करता है। मेमोरी, प्रोग्राम के निर्देशों और डेटा को संग्रह करती है।

नियंत्रण इकाई मेमोरी से डेटा और निर्देश प्राप्त करती है और उस डेटा का उपयोग करके उन निर्देशों को पूरा करने के लिए ALU के संचालन का उपयोग करती है।

24. ....................... का अर्थ उन अवांक्षित वाणिज्यिक ईमेल्स से है, जिनकी इंटरनेट पर बाढ़ रहती है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (4) स्पैम
Solution:स्पैम अवांछित (Unsolicited) इंटरनेट सामग्री है जो सामान्यतः किसी अज्ञात प्रेषक से विज्ञापन उद्देश्यों के लिए बड़ी संख्या में में भेजी जाती है।

स्पैम का उपयोग कंप्यूटर वायरस, ट्रोजन हॉर्स या अन्य दुर्भावनापूर्ण सॉफ्टवेयर फैलाने के लिए किया जा सकता है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सी एक माइक्रोब्लागिंग साइट नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (e) व्हाट्सऐप (WhatsApp)
Solution:Twitter, Plurk, Tumblr, Pinterest, Instagram, Facebook, Linkedin आदि सभी माइक्रोब्लॉगिंग साइट हैं।

26. 1990 में HTML का आविष्कार किसने किया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) टिम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee)
Solution:सर्वप्रथम 1990 में टिम बर्नर्स-ली द्वारा विकसित, HTML हाइपरटेक्स्ट मार्कअप लैंग्वेज के लिए संक्षिप्त रूप है।

HTML का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज (जिन्हें पेज कहा जाता है) बनाने के लिए किया जाता है जो वर्ल्ड वाइड वेब पर आधारित होता हैं।

27. ट्रोजन हॉर्स एक रूप है: [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) सर्विस अटैक (Service attack)
Solution:ट्रोजन हॉर्स एक प्रकार का मैलवेयर है जो एक वैध प्रोग्राम के रूप में कंप्यूटर पर डाउनलोड होता है। यह एक प्रकार का वायरस अटैक है।

28. कंप्यूटर शब्दावली में, निब्बल (nibble) क्या है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) आधा बाइट
Solution:एक बाइट 8 बिट्स के बराबर होता है। आधा बाइट निबल कहलाता है।

29. भारत के पहले सुपर कंप्यूटर को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) परम (PARAM) 8000
Solution:सुपर कंप्यूटर परम 8000 को 1 जुलाई 1991 को लॉन्च किया गया था. जिसे भारत का प्रथम सुपर कंप्यूटर कहा जाता है।

इसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग पुणे (C-DAC Pune) द्वारा विकसित किया गया था।

तकनीक विशेषज्ञ (Technocrat) एवं भारतीय कम्प्यूटर वैज्ञानिक विजय पी. भाटकर को भारत में सूपरकम्प्यूटर का जनक माना जाता है।

30. टेलीफोन वायरिंग पर उच्च इंटरनेट गति प्रदान करने वाली तकनीक को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) एडीएसएल (ADSL)
Solution:एसिमेट्रिक डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (ADSL) एक प्रकार की डिजिटल सब्सक्राइबर लाइन (DSL) तकनीक है, जो घरों एवं व्यवसायों को फोन लाइनों पर उच्च बैंडविड्द्ध पर डिजिटल डेटा प्रसारित करती है।

ADSL का प्रयोग टेलीफोन नेटवर्क के स्थानीय लूप में किया जाता है।