कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-3)

Total Questions: 50

1. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

सूची-Iसूची-II
A. पंडित दुर्गालाल1. वाद्य संगीत
B. लालगुड़ी जयरामन2. नृत्य
C. बालमुरली कृष्ण3. चित्रकला
D. अमृता शेरगिल4. कंठ संगीत

कूट :

ABCD
(a)2143
(b)1243
(c)3124
(d)2431
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-Iसूची-II
A. पंडित दुर्गालाल1. नृत्य
B. लालगुड़ी जयरामन2. वाद्य संगीत
C. बालमुरली कृष्ण3. कंठ संगीत
D. अमृता शेरगिल4.  चित्रकला

2. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2009]

सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्ति)सूची-II (जिसके लिए सुप्रसिद्ध हैं)
A. मंदाकिनी आर्टे1. नाट्य निर्देशन
B. नीलम मानसिंह चौधरी2. समाज सेवा और सामुदायिक नेतृत्व
C. रोमिला थापर3. इतिहास लेखन
D. वनश्री राव4. नृत्य

कूट :

ABCD
(a)2143
(b)2413
(c)3142
(d)3412

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्ति)सूची-II (जिसके लिए सुप्रसिद्ध हैं)
A. मंदाकिनी आर्टे1.समाज सेवा और सामुदायिक नेतृत्व
B. नीलम मानसिंह चौधरी2. नाट्य निर्देशन
C. रोमिला थापर3. इतिहास लेखन
D. वनश्री राव4. नृत्य

3. निम्नलिखित प्रसिद्ध नामों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2009]

1. अमृता शेरगिल                       2. बिकाश भट्टाचारजी

3. एन. एस. बेन्द्रे                        4. सुबोध गुप्ता

उपर्युक्त में से कौन कलाकार के रूप में विख्यात है/हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4
Solution:उपर्युक्त सभी नाम प्रसिद्ध चित्रकारों के हैं, जो अपनी विशिष्ट चित्र शैली के लिए जाने जाते हैं।

4. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2009]

सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्ति)सूची-II (किसके लिए जाने जाते हैं)
A. अमृता शेरगिल 1. नर्तक/नर्तकी
B. भीमसेन जोशी 2. चित्रकार
C. रुक्मिणी देवी अरुंडेल3. कवि/कवयित्री
D. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला4. गायक/गायिका

कूट :

ABCD
(a)2143
(b)2413
(c)3142
(d)3412
Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (प्रसिद्ध व्यक्ति)सूची-II (किसके लिए जाने जाते हैं)
A. अमृता शेरगिल 1.चित्रकार
B. भीमसेन जोशी 2. गायक
C. रुक्मिणी देवी अरुंडेल3.नर्तकी
D. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला4.  कवि

अतः सही उत्तर विकल्प (b) होगा।

5. निम्नलिखित में से कौन-सी अकादमी भारत में नृत्य, नाटक तथा संगीत के विकास को प्रोत्साहन देने के लिए उत्तरदायी है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) संगीत अकादमी
Solution:संगीत नाटक अकादमी का उद्घाटन भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा 28 जनवरी, 1953 को हुआ था। इसका उद्देश्य देश में नृत्य, नाटक एवं संगीत के विकास को प्रोत्साहन देना है।

6. इनमें से कौन प्रसिद्ध बांसुरी वादक है? [Chhattisgarh P.S.C. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) रोनू मजूमदार
Solution:रोनू मजूमदार हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत परंपरा के प्रसिद्ध बांसुरी वादक हैं। वाराणसी में जन्में राजेंद्र नाथ मजूमदार, रोनू मजूमदार के नाम से प्रसिद्ध हुए, जबकि देबू चौधरी सितार वादक, मधुप मुद्गल हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक एवं शफात अहमद खां प्रसिद्ध तबला वादक रहे हैं।

7. सुमेलित कीजिए- [M.P. P.C.S. (Pre) 1994]

सूची-I सूची-II 
A. तसलीमा नसरीन1. सैटेनिक वर्सेस
B. सलमान रुश्दी2. लज्जा
C. एम. एफ. हुसैन3. नृत्य
D. रुक्मिणी अरुंडेल4. चित्रकार

कूट :

ABCD
(a)1234
(b)2143
(c)3241
(d)4321

 

Correct Answer: (b)
Solution:तसलीमा नसरीन द्वारा लिखित उपन्यास 'लज्जा' है। सलमान रुश्दी ने 'दि सैटेनिक वर्सेस' नामक पुस्तक लिखी। एम. एफ. हुसैन प्रसिद्ध चित्रकार हैं, जबकि रुक्मिणी अरुंडेल प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं।

8. उस्ताद अमजद अली खान किस वाद्य यंत्र के प्रसिद्ध वादक हैं? [M.P. P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) सरोद
Solution:उस्ताद अमजद अली खान प्रसिद्ध सरोद वादक हैं।

9. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) जाकिर हुसैन-हारमोनियम
Solution:जाकिर हुसैन प्रसिद्ध तबला वादक हैं। अन्य युग्म सही सुमेलित हैं।

10. निम्नलिखित में सबसे प्राचीन वाद्य यंत्र कौन-सा है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (b) वीणा
Solution:वैदिक साहित्य में वीणा के प्रचलन का उल्लेख प्राप्त होता है। वीणा विद्या की देवी मां सरस्वती का वाद्य यंत्र भी है।