कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-1)Total Questions: 501. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2009]नीचे पारंपरिक कला और उनके संबंधित राज्यों की तालिका दी गई है:(परंपरा)(राज्य)1. गतका (एक पारंपरिक सामरिक कौशल - मार्शल आर्ट)केरल2. मधुबनी (एक पारंपरिक चित्रकला)बिहार3. सिंधे खवाबस सिंधु दर्शन-उत्सवजम्मू और कश्मीरउपर्युक्त युग्मों में से कौन-सा/से सही सुमेलित है/हैं?(a) केवल 1 और 2(b) केवल 3(c) केवल 2 और 3(d) 1, 2 और 3Correct Answer: (c) केवल 2 और 3Solution:गतका (Gatka) पंजाब का एक सामरिक कौशल (मार्शल आर्ट) है, जिसमें तलवार, लाठी आदि का प्रयोग किया जाता है। 'गतका' शब्द के जन्मदाता सिक्खों के छठे गुरु श्री हर गोविंद साहिब जी को ही माना जाता है। मधुबनी चित्रकारी या मिथिला चित्रकारी भारतीय चित्रकला का एक पारंपरिक रूप है। मिथिला क्षेत्र, भारत के बिहार राज्य एवं नेपाल में स्थित है। सिंधे खबाब्स (Singhey Khababs) सिंधु दर्शन-उत्सव प्रतिवर्ष लेह, लद्दाख में मनाया जाता है। प्रश्नकाल में लद्दाख, जम्मू और कश्मीर राज्य का भाग था, वर्तमान में लद्दाख तथा जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश हैं।2. 'मधुबनी' पेंटिंग किस राज्य से संबंधित है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013](a) उत्तर प्रदेश(b) बिहार(c) केरल(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (b) बिहारSolution:गतका (Gatka) पंजाब का एक सामरिक कौशल (मार्शल आर्ट) है, जिसमें तलवार, लाठी आदि का प्रयोग किया जाता है। 'गतका' शब्द के जन्मदाता सिक्खों के छठे गुरु श्री हर गोविंद साहिब जी को ही माना जाता है। मधुबनी चित्रकारी या मिथिला चित्रकारी भारतीय चित्रकला का एक पारंपरिक रूप है। मिथिला क्षेत्र, भारत के बिहार राज्य एवं नेपाल में स्थित है। सिंधे खबाब्स (Singhey Khababs) सिंधु दर्शन-उत्सव प्रतिवर्ष लेह, लद्दाख में मनाया जाता है। प्रश्नकाल में लद्दाख, जम्मू और कश्मीर राज्य का भाग था, वर्तमान में लद्दाख तथा जम्मू और कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश हैं।3. सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]सूची-1 (चित्रकारी)सूची-2 (राज्य)A. मधुबनी1. उड़ीसाB. लेपाक्षी2. महाराष्ट्रC. पट्टचित्र3.आंध्र प्रदेशD. वारली4. बिहारकूट : (a) A - 4, B - 2, C-3, D-1(b) A - 4, B - 1, C - 2, D - 3(c) A - 4, B - 3, C - 2, D - 1(d) A - 4, B - 3, C - 1, D-2(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (d)Solution:सूची - 1 का सूची II से सही सुमेलन है -चित्रकारी (List-I)राज्य (List-II)A. मधुबनी4. बिहारB. लेपाक्षी3. आंध्र प्रदेशC. पट्टचित्र2. उड़ीसाD. वारली1. महाराष्ट्रअतः (d) विकल्प सही उत्तर है।4. भारत के सांस्कृतिक इतिहास के संदर्भ में, नृत्य एवं नाट्य कला की एक मुद्रा जिसे 'त्रिभंग' कहा जाता है, प्राचीन काल से आज तक भारतीय कलाकारों को अतिप्रिय रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन इस मुद्रा को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है? [I.A.S. (Pre) 2013](a) एक पांव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी किंतु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है।(b) मुख अभिव्यंजनाएं, हस्तमुद्राएं एवं आसज्जा कतिपय महाकाव्य अथवा ऐतिहासिक पात्रों को प्रतीकात्मक रूप में व्यक्त करने के लिए संयोजित की जाती है।(c) देह, मुख एवं हस्तों की गति का प्रयोग स्वयं को अभिव्यक्त करने अथवा एक कथा कहने के लिए किया जाता है।(d) मंद स्मिति, थोड़ी वक्र कटि एवं कतिपय हस्तमुद्राओं पर बल दिया जाता है, प्रेम एवं श्रृंगार की अनुभूतियों को अभिव्यक्त करने के लिएCorrect Answer: (a) एक पांव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी किंतु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है।Solution:नृत्य एवं नाट्य कला की 'त्रिभंग' मुद्रा में एक पांव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी किंतु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है। गर्दन, कमर एवं घुटने को अंग्रेजी के एस (S) अक्षर के रूप में समंजित किया जाता है। ओडिसी नृत्य के नर्तक अक्सर इस भंगिमा का अनुसरण करते हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।5. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) चिह्नित किया गया है - [U.P. R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]अभिकथन (A) : शिक्षा एवं संस्कृति के लिए सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (सी.सी.आर.टी.) की स्थापना वर्ष 1979 में की गई थी।कारण (B) : सी.सी.आर.टी. का उद्देश्य शिक्षा को संस्कृति से जोड़ना था।नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए।कूट :(a) दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।(b) दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।(c) (A) सत्य है, किंतु (R) असत्य है।(d) (A) असत्य है; किंतु (R) सत्य है।Correct Answer: (a) दोनों (A) तथा (R) सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।Solution:सांस्कृतिक स्रोत (संसाधन) एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) एक अग्रणी संस्थान है, जो शिक्षा को संस्कृति के साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। इसकी स्थापना वर्ष 1979 में श्रीमती कमलादेवी चट्टोपाध्याय तथा डॉ. कपिला वात्स्यायन द्वारा की गई थी। यह केंद्र संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन एक स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्यरत है। इस केंद्र का मुख्य सैद्धांतिक उद्देश्य बच्चों को सात्विक शिक्षा प्रदान कर उनका संज्ञानात्मक भावात्मक व आध्यात्मिक विकास करना है। अतः स्पष्ट है कि कथन और कारण दोनों सत्य हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।6. निम्न में किस स्थान पर कुंभ मेले का आयोजन नहीं होता ? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992](a) नासिक(b) हरिद्वार(c) प्रयाग(d) वाराणसीCorrect Answer: (d) वाराणसीSolution:वाराणसी में कुंभ मेला नहीं लगता। जबकि अन्य स्थानों नासिक (गोदावरी नदी पर), हरिद्वार (गंगा नदी पर) एवं प्रयाग (प्रयागराज) में संगम (गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती नदी) पर तथा उज्जैन • (क्षिप्रा नदी पर) में कुंभ मेले का आयोजन प्रत्येक 12वें वर्ष होता है।7. महाकुंभ कितने वर्षों के अंतराल में होता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013](a) 12 वर्ष(b) 10 वर्ष(c) 9 वर्ष(d) 6 वर्षCorrect Answer: (a) 12 वर्षSolution:हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन एवं नासिक में अलग समय पर प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित होने वाला मेला 'कुंभ मेला' कहलाता है। इसे ही पूर्ण कुंभ भी कहा जाता है। इन सभी स्थानों पर प्रत्येक वर्ष मेला आयोजित होता है, किंतु प्रत्येक 12वें वर्ष आयोजित होने वाले मेले को 'कुंभ' या 'पूर्ण कुंभ' मेला कहते हैं। प्रत्येक पूर्ण कुंभ या कुंभ मेले के 6वें वर्ष आयोजित मेले को 'अर्द्ध कुंभ' मेला कहते हैं। 12 कुंभ /पूर्ण कुंभ मेले के बाद; अर्थात 144वें वर्ष में आयोजित होने वाला मेला 'महाकुंभ' कहलाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ का नाम बदल कर कुंभ कर दिया। इसी तरह प्रत्येक 12 वर्ष पर होने वाले कुंभ का नाम महाकुंभ कर दिया गया है।8. किस स्थान समूह में हर बारहवें वर्ष कुंभ मेला होता है? [M.P.P.S.C. (Pre) 1995](a) प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिक(b) चित्रकूट-उज्जैन-प्रयाग-हरिद्वार(c) रामेश्वरम्-पुरी-बद्रीनाथ-द्वारिका(d) उज्जैन-पुरी-प्रयाग-हरिद्वारCorrect Answer: (a) प्रयाग-हरिद्वार-उज्जैन-नासिकSolution:हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन एवं नासिक में अलग समय पर प्रत्येक 12 वर्ष पर आयोजित होने वाला मेला 'कुंभ मेला' कहलाता है। इसे ही पूर्ण कुंभ भी कहा जाता है। इन सभी स्थानों पर प्रत्येक वर्ष मेला आयोजित होता है, किंतु प्रत्येक 12वें वर्ष आयोजित होने वाले मेले को 'कुंभ' या 'पूर्ण कुंभ' मेला कहते हैं। प्रत्येक पूर्ण कुंभ या कुंभ मेले के 6वें वर्ष आयोजित मेले को 'अर्द्ध कुंभ' मेला कहते हैं। 12 कुंभ /पूर्ण कुंभ मेले के बाद; अर्थात 144वें वर्ष में आयोजित होने वाला मेला 'महाकुंभ' कहलाता है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 2019 में लगने वाले अर्द्धकुंभ का नाम बदल कर कुंभ कर दिया। इसी तरह प्रत्येक 12 वर्ष पर होने वाले कुंभ का नाम महाकुंभ कर दिया गया है।9. निम्नलिखित में सही जोड़े बनाइए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004, U.P.P.C.S. (Mains) 2002]त्योहार (List-I)राज्य (List-II)A. बिहू1. असमB. ओणम2. केरलC. पोंगल3. तमिलनाडुD. बैसाखी4. पंजाबकूट :ABCD(a)1234(b)4231(c)2341(d)1342(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (a)Solution:बिहू, असम का त्योहार है, जो एक वर्ष में तीन बार (फसल बुआई के समय रोंगाली या बोहाग बिहू, कटाई के समय भोगाली या माघ बिहू एवं शरद ऋतु में काती या कोंगाली बिहू) मनाया जाता है। ओणम का त्योहार फसल कटाई के मौसम में केरल में मनाया जाता है। पोंगल, तमिलनाडु में जनवरी माह में फसल की कटाई के समय मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है, जबकि बैसाखी पंजाब में मनाया जाता है।10. ओणम किस प्रदेश का त्योहार है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002](a) कर्नाटक(b) असम(c) केरल(d) तमिलनाडुCorrect Answer: (c) केरलSolution:बिहू, असम का त्योहार है, जो एक वर्ष में तीन बार (फसल बुआई के समय रोंगाली या बोहाग बिहू, कटाई के समय भोगाली या माघ बिहू एवं शरद ऋतु में काती या कोंगाली बिहू) मनाया जाता है। ओणम का त्योहार फसल कटाई के मौसम में केरल में मनाया जाता है। पोंगल, तमिलनाडु में जनवरी माह में फसल की कटाई के समय मकर संक्रांति के दिन मनाया जाता है, जबकि बैसाखी पंजाब में मनाया जाता है।Submit Quiz12345Next »