कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-3)

Total Questions: 50

21. मुखौटा नृत्य का संबंध निम्न में से किस नृत्य-शैली से है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (a) कथकली
Solution:कथकली नृत्य केरल से संबंधित है। इस नृत्य-शैली में मुखौटा नृत्य का प्रयोग किया जाता है।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1999]

सूची-1(व्यक्तित्व)सूची-2(योगदान)
A. पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर1. भारतीय संगीत के राग वर्गीकरण की रूपरेखा को प्रारंभ किया
B. वेकेंटामहि2. कर्नाटक संगीत के प्रतिपादक
C. श्याम शास्त्री3. हिंदुस्तानी संगीत के ख्याल रूप के प्रतिपादक
D. अमीर खुसरो4.'वंदे मातरम्' गीत का संगीत लिपिबद्ध किया

कूट :

ABCD
(a)4132
(b)4123
(c)1432
(d)1423
Correct Answer: (d)
Solution:पंडित विष्णु दिगंबर पलुस्कर ने भारतीय संगीत के राग वर्गीकरण की रूपरेखा को प्रारंभ किया। वेंकटामही ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के संगीत को लिपिबद्ध किया, श्याम शास्त्री कर्नाटक संगीत के प्रतिपादक थे तथा अमीर खुसरो हिंदुस्तानी संगीत के 'ख्याल' रूप के प्रतिपादक माने जाते हैं।

23. निम्नलिखित नृत्यों में, गुजरात से संबंध रखने वाला कौन-सा है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) रास नृत्य
Solution:रास गुजरात में नृत्य की मुख्य विधा हैं। परंपरागत रूप से रास पुरुषों का और गरबा महिलाओं का नृत्य है, यद्यपि कि दोनों ही विधा प्रकार पुरुषों एवं महिलाओं में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

24. निम्नलिखित युग्मों में कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली अभिनेत्री - मीना कुमारी
Solution:मीना कुमारी सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री थीं, किंतु इन्हें भारत रत्न नहीं प्रदान किया गया है, जबकि गायिका के रूप में वर्ष 2001 में लता मंगेशकर ने भारत रत्न प्राप्त किया था। अन्य प्रश्नगत युग्म सुमेलित हैं।

25. 'बैंडिट क्वीन' फिल्म में मुख्य भूमिका किस अभिनेत्री की है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997, I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) सीमा विश्वास
Solution:'बैंडिट क्वीन' फूलन देवी के जीवन पर आधारित शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म है, जिसमें सीमा विश्वास ने प्रमुख पात्र का अभिनय किया था।

26. मशहूर टी. वी. सीरियल 'रामायण' के निर्माता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (b) रामानंद सागर
Solution:प्रसिद्ध टी.वी. सीरियल 'रामायण' के निर्माता रामानंद सागर थे।

27. फिल्म 'दि मेकिंग ऑफ दि महात्मा' के निर्देशक हैं- [I.A.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) श्याम बेनेगल
Solution:फिल्म 'दि मेकिंग ऑफ दि महात्मा' के निर्देशक श्याम बेनेगल हैं।

28. फिल्म 'गांधी' में गांधी का अभिनय किसने किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) बेन किंग्सले
Solution:फिल्म गांधी वर्ष 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित की गई, जिसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी।

29. रिचर्ड एटनबरो हैं- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (d) निर्माता-निर्देशक
Solution:फिल्म गांधी वर्ष 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित की गई, जिसमें बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी।

30. भारत में बनने वाली सर्वप्रथम कथा फिल्म (टॉकी) थी - [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) आलम आरा
Solution:आर्देशिर ईरानी द्वारा निर्देशित फिल्म आलम आरा 14 मार्च, 1931 को प्रदर्शित हुई, जो कि प्रथम भारतीय सवाक (Talkie) फिल्म थी।