कला एवं संस्कृति (आधुनिक भारत का इतिहास) (Part-3)

Total Questions: 50

31. प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी ने किससे विवाह किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) चित्रकार स्वेतोस्लोव रोरिच
Solution:प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी चौधरी का जन्म वर्ष 1908 में विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में हुआ था। अभिनेता हिमांशु राय से वर्ष 1929 में उनका विवाह हुआ तथा वर्ष 1940 में हिमांशु राय का निधन हो गया। तत्पश्चात वर्ष 1945 में उन्होंने रूसी पेंटर स्वेतोस्लोव रोरिच से विवाह किया। वर्ष 1993 में स्वेतोस्लोव का निधन हो गया। मार्च, 1994 को बंगलुरू में देविका रानी का निधन हुआ। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला देविका रानी बनीं। उन्हें वर्ष 1969 का प्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्राप्त हुआ।

32. 'महाभारत' सीरियल के निर्माता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) बी.आर. चोपड़ा
Solution:बी. आर. चोपड़ा (बलदेव राज चोपड़ा) 'महाभारत' सीरियल के निर्माता थे। इन्हें वर्ष 1998 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

33. संस्कृत नाटकों में सामान्य पात्र 'विदूषक' प्रायः किस वर्ण का होता है? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) ब्राह्मण
Solution:संस्कृत नाटकों में विदूषक राजा का प्रिय होता था। यह प्रायः ब्राह्मण वर्ण का होता था। विदूषक का उल्लेख कालिदास, भास आदि नाटककारों ने किया है।

34. के. शंकर पिल्लई थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (a) कार्टूनिस्ट
Solution:जुलाई, 1902 को कायमकुलम (Kayamkulam), केरल में जन्में के. शंकर पिल्लई (Kesava Shankara Pillai) कार्टूनिस्ट थे। वर्ष 1976 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। वर्ष 1989 में उनकी मृत्यु हो गई।

35. रघु राय, निम्नलिखित में से कौन-से एक कर्मक्षेत्र में प्रसिद्ध हैं? [I.A.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) फोटोग्राफी
Solution:रघु राय (Raghu Rai) भारत के अग्रणी वृत्तचित्र छाया चित्रकार (Documentary Photographer) हैं।

36. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए : [I.A.S. (Pre) 2007]

सूची-I सूची-II 
A. भानु भारती1. संगीतकार
B. माइक पांडे2. कवि एवं साहित्यकार
C. मो. जहूर खय्याम3. रंगशाला निर्देशक
D. विदा करंदीकर4. वन्यजीवन फिल्म निर्माता

कूट :

ABCD
(a)1432
(b)3214
(c)1234
(d)3412
Correct Answer: (d)
Solution:उपर्युक्त प्रसिद्ध व्यक्तियों का विवरण इस प्रकार है-

1 भानू भारती (Bhanu Bharti)-  भारत के प्रमुख रंगशाला निर्देशक (Theatre Director) है।

माइक पांडे (Mike Pandey)-  ये भारत के सुप्रसिद्ध वन्यजीव फिल्म निर्माता (Wildlife Film maker) हैं।

मो. जहूर खय्याम (Mohammed Zahur Khayyam)- ये भारतीय फिल्म संगीतकार थे।

विंदा करंदीकर (Vinda Karandikar) - इनका वास्तविक नाम गोविंद विनायक करंदीकर है। ये मराठी भाषा के कवि हैं। इन्हें 39वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

37. आधुनिक युग के प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म किस वर्ष हुआ था? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) 1848
Solution:प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म 1848 ई. में केरल के किलिमनूर में हुआ था। इनके प्रसिद्ध चित्र रावण और जटायु, भीष्म प्रतिज्ञा, समुद्र का गर्व मर्दन, द्रौपदी, शकुंतला, राजा हरिश्चंद्र, यशोदा एवं कृष्ण आदि हैं।

38. अबनींद्रनाथ टैगोर के बनाए चित्रों को वर्गीकृत किया गया है- [I.A.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (c) पुनरुज्जीवनवादी
Solution:अबनींद्रनाथ टैगोर के बनाए चित्रों को पुनरुज्जीवनवादी के रूप में वर्गीकृत किया गया है। उन्होंने भारतीय चित्रकला को पश्चिमी प्रभाव से मुक्त करने का प्रयास किया। अबनींद्रनाथ टैगोर ने 'इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट' (1907 ई.) और 'बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट' की स्थापना में सहयोग दिया था।

39. निम्नलिखित में से किसने 'इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट' की स्थापना की? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) अबींद्रनाथ टैगोर ने
Solution:'इंडियन सोसाइटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट' की स्थापना वर्ष 1907 में कुछ उत्साही भारतीय एवं यूरोपीय लोगों ने मिलकर की थी। इसमें तीन टैगोर भाई गगनेंद्रनाथ, समरेंद्रनाथ और अबनींद्रनाथ टैगोर सहित ई.बी. हॉवेल एवं अन्य व्यक्ति शामिल थे।

40. प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस किस वर्ष कला भवन (शांतिनिकेतन) के प्रिंसिपल बने थे ? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) 1922
Solution:प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म दिसंबर, 1882 में बिहार के मुंगेर जिले में हुआ था। उन्होंने 1905-10 के मध्य कलकत्ता स्थित गवर्नमेंट स्कूल ऑफ आर्ट (वर्तमान नाम-गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्रॉफ्ट) में अबनीन्द्रनाथ ठाकुर से कला की शिक्षा ली। इंडियन सोसायटी ऑफ ओरिएंटल आर्ट में अध्यापन किया और वर्ष 1922 में शांतिनिकेतन के कलाभवन के प्रिंसिपल बने। वर्ष 1954 में इन्हें 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था।