कला एवं संस्कृति (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार फसल त्योहार है? [RRB ALP & Technicians परीक्षा, 23.01.2019 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) ओणम
Solution:ओणम फसल का त्योहार है।

12. निम्नलिखित में से किस इमारत का निर्माण प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले अविभाजित भारत के सैनिकों के युद्ध स्मारक के रूप में किया गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 22.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) इंडिया गेट
Solution:इंडिया गेट नई दिल्ली में स्थित है।
  • इसकी आधारशिला 1921 में ड्यूक ऑफ कनॉट द्वारा रखी गई थी, जिसे एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • 1919 के अफगान युद्ध में उत्तर पश्चिमी सीमांत में मारे गए 13,516 सैनिकों के अतिरिक्त प्रवेश द्वार की दीवारों पर तथा प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सेना के 90,000 सैनिकों के नाम अंकित हैं।
  • इंडिया गेट फ्रांस के आर्क-डी-ट्रायम्फ के समान है।

13. तिरुवरूर और अजंता के मंदिरों की दीवारों पर किस प्रकार की चित्रकारी मौजूद है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) भित्ति (Mural)
Solution:भित्ति चित्र के किसी भी कलाकृति को सीधे दीवार, छत या अन्य स्थायी सतहों पर चित्रित या लगाया जाता है।
  • यह पेंटिंग दक्षिण भारत में अजंता से बादामी तक की भित्ति चित्रकला परंपरा का विस्तार हैं।
  • सत्रहवीं एवं अठारहवीं शताब्दी में नायक वंश के चित्र तमिलनाडु के थिरुपराकुनराम, श्रीरंगम एवं तिरुवरूर में देखे जाते हैं।

14. फड़ नामक राजस्थानी चित्रकला शैली, चित्रकारी का............................. रूप है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) धार्मिक
Solution:फड़ चित्रकला शैली मुख्यतः राजस्थान में प्रचलित है।
  • यह कला की एक धार्मिक स्क्रॉल पेंटिंग शैली है।
  • इसका नाम कपड़े के लंबे टुकड़े या उस पर रंगे हुए स्क्रॉल के कारण पड़ा है।
  • इसकी शुरुआत राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के निकट शाहपुरा में जोशी परिवार ने की थी।

15. कौन सा भारत का सबसे ऊँचा विक्ट्री टॉवर है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) फतेह बुर्ज
Solution:'फतेहबुर्ज' भारत का सबसे ऊंचा विजय मीनार है, जो पंजाब के मोहाली जिले के छप्परचिरी गांव में स्थित है।
  • यह 328 फीट की मीनार बाबा बंदा सिंह बहादुर को समर्पित है. जिन्हें 1711 में भारत में सिख शासन स्थापित करने का गौरव प्राप्त था।

16. इनमें से कौन सा संगीत वाद्ययंत्र इंडो-इस्लामिक मूल का नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) वोणा
Solution:वीणा भारत के सबसे प्राचीन वाद्य यंत्रों में से एक है।
  • वैदिक लेखन के संदर्भ से, यह पहली सहस्राब्दी ईसा पूर्व के आसपास का हो सकता है।
  • सरस्वतीवीणा कर्नाटक का प्रमुख संगीत है, एवं रुद्रवीणा हिंदुस्तानी संगीत में सबसे सर्वाधिक बजायी जाने वाली वाद्य यंत्र है।

17. ..................मध्य प्रदेश में भगवान बुद्ध के सम्मान में सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया बौद्ध स्मारक है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) सांची स्तूप
Solution:सांची स्तूप भारत में पत्थरों से निर्मित सर्वाधिक प्राचीन स्तूप है जिसे तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक द्वारा बनवाया गया था।
  •  ऐसा माना जाता है कि सांची स्तूप में बुद्ध के अवशेष रखे गए हैं।
  •  इसे 1989 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है।

18. काठियावाड़ प्रायद्वीप....................का भौगोलिक और सांस्कृतिक विस्तार है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) राजस्थान
Solution:काठियावाड़ प्रायद्वीप (Kathiawar peninsula) गुजरात में कच्छ की खाड़ी एवं खंभात की खाड़ी से घिरा हुआ है।
  • यह राजस्थान को भौगोलिक और सांस्कृतिक विस्तार प्रदान करता है। इस स्थान का नाम राजपुत शासक वर्ग की 'काठी जाति' के नाम पर पड़ा है।

19. मोअत्सू (Moatsu) पर्व भारत के किस भाग में मनाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 25.01.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) नागालैंड
Solution:मोआत्सु (The Moatsu) नागालैंड के एओ (Ao) जनजातिय समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है।
  • यह सामुदायिक बंधन का त्योहार है जो मई महीने में तीन दिनों तक मनाया जाता है।
  • उत्सव के रूप में, ग्रामीण एक दूसरे के लिए उपहारों का आदान-प्रदान, नए मित्र बनाकर, दावत, अलाव आदि के द्वारा अपनी मित्रता को अभिव्यक्त करते हैं।

20. प्रख्यात नृत्यांगना प्रतिभा प्रहलाद किस नृत्य शैली से संबंधित हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) भरतनाट्यम
Solution:प्रतिभा प्रहलाद एक भरतनाट्यम नृत्यांगना, शिक्षक, कोरियोग्राफर, कला प्रशासक एवं लेखिका हैं।
  • वह दिल्ली में आयोजित होने वाली 'अंतर्राष्ट्रीय कला महोत्सव' की संस्थापक निदेशक थीं।
  • उन्हें 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • नृत्य के क्षेत्र में 'केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2001)' से सम्मानित होने वाली वह सबसे कम आयु की नृत्यांगना हैं।