कला एवं संस्कृति (भाग-II) (रेलवे)

Total Questions: 50

21. बुलंद दरवाजा किस शहर में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) फतेहपुर सीकरी
Solution:फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित एक शहर है जिसे मुगल साम्राज्य की राजधानी के रूप में 1571 में सम्राट अकबर द्वारा स्थापित किया गया था।
  • फतेहपुर सीकरी में बुलंद दरवाजा या प्रवेश द्वार का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने 1601 में करवाया था।

22. विरासती कस्बे ओरछा (Orchha) को यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह शहर किस राज्य में स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मध्य प्रदेश
Solution:मध्य प्रदेश के ओरछा शहर की स्थापत्य विरासत बुदेला राजवंश की शैली को दर्शाती है।
  • इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है।
  • ओरछा बेतवा नदी के तट पर स्थित है।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा केरल का एक पारंपरिक रंगमंच है जहाँ आठ दिनों में आठ नाटक प्रदर्शित किए जाते हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 03.02.202.1 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) कृष्णाट्टम (Krishnanattam)
Solution:कृष्णअट्टम केरल के मंदिरों में की जाने वाली शास्त्रीय नृत्य नाटिका शैली है।
  • पूरे नृत्य नाटिका को 8 दिनों में 8 भागों में विभाजित किया जाता है।
  • आठ नाटकों में अवतारम, कालियामर्दनम रसक्रीड़ा, कामसा वधम, स्वयवरम, बनयुध म. विविदवधाम और स्वर्गरोहणम शामिल हैं।

24. विश्व विरासत स्थल के रूप में प्रसिद्ध अजंता की गुफाएँ निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 03.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) औरंगाबाद
Solution:अजंता महाराष्ट्र में औरंगाबाद के पास वाघोरा नदी पर सह्याद्री पर्वतमाला (पश्चिमी घाट) में चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं की एक श्रृंखला है।
  • गुफाओं का निर्माण 200 ई.पू. से 650 ई. के बीच की अवधि में हुआ था।
  • गुफाओं को 1983 में यूनेस्को को विश्व धरोहर स्थल के रूप में शामिल किया गया है।

25. अजंता गुफाओं की चित्रकारी क्या दर्शाती है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) जातक कथाएँ
Solution:अजंता की गुफाएं, भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है।
  • इसमें बनाये गए चित्र बुद्ध के विभिन्न रूपों और मुद्राओं में चित्रित करते हैं।
  • अजंता के गुफा चित्रों में जातक कथाओं, बुद्ध के कई जीवन की कहानियों को दर्शाया गया है।

26. सिक्किम के लोगों को उनके अद्भुत मुखौटा नृत्य के लिए जाना जाता है। सिक्किम में नृत्य के इस रूप को क्या कहा जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) छम (Chaam)
Solution:'छम' नृत्य' सिक्किम में मुखौटा पहनकर प्रस्तुत किया जाने वाला एक पारंपरिक नृत्य है।
  •  यह सिक्किम में बौद्ध मठों द्वारा आयोजित किया जाने वाला सबसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक है।
  • उम नृत्य में अक्सर 9वीं शताब्दी के निगमाषा शिक्षक (Nyingmapa teacher) पद्यसंभव और अन्य बौड संतों के जीवन की घटनाओं को प्रस्तुत किया जाता है।

27. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय स्मारक यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (2) खजुराहो
Solution:खजुराहो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है।
  • यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित हिंदू और जैन मंदिरों का एक समूह हैं जो अपनी कामुक मूर्तियां (Erotic Sculptures) के लिए जाना जाता हैं।

28. माइकल जैक्सन के 1991 के हिट गाने 'ब्लैक और व्हाइड (Black or White)' के म्यूजिक वीडियो में प्रस्तुत एकमात्र भारतीय नृत्य रूप कौन-सा था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) ओडिसी
Solution:ओडिसी एकमात्र भारतीय नृत्य है जो 1991 में माइकल जैक्सन द्वारा प्रस्तुत उनके प्रसिद्ध संगीत 'ब्लैक और व्हाइट' (Black or White) के समय प्रस्तुत किया गया था।
  •  इसमें ओडिसी नृत्य 'यमुना संगारशिवम' द्वारा प्रस्तुत किया गया था।
  •  ब्लैक और व्हाइट नस्लवाद के विरुद्ध माइकल जैक्सन के सबसे विवादास्पद संगीतों में से एक था।

29. 'मृगनयनी का महल' कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) ग्वालियर
Solution:गुजरी महल (Gujari Mahal) रानी मृगनयनी के लिए बनाया गया था।
  • गुजरी महल किले के पूर्वी द्वार पर स्थित है जिसे ग्वालियर गेट या किला गेट कहा जाता है।
  • अब यह एक पुरातात्विक संग्रहालय है।
  • विश्व में "शून्य" से संबंधित दूसरा सबसे पुराना साक्ष्य यहाँ स्थित एक छोटे से मंदिर में पाया गया, जो महल के शीर्ष तक के रास्ते में पहुँचने में स्थित है।

30. केंडुली उत्सव (Kenduli Fair) में आयोजित किया जाता है। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) पश्चिम बंगाल
Solution:मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के बीरभूम में 'केंदुली मेला' (Kenduli Mela) का आयोजन किया जाता है।
  • यह प्रत्येक वर्ष जनवरी के मध्य में आयोजित किया जाता है।