☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
कला एवं संस्कृति (भाग-II) (रेलवे)
📆 March 21, 2025
Total Questions: 50
31.
उज्जैन में अगला 'कुंभ मेला' किस वर्ष आयोजित किया जाएगा?
[RRB NTPC CUT 1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) 2022
(2) 2030
(3) 2028
(4) 2025
Correct Answer:
(3) 2028
Solution:
2016 में उज्जैन में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था।
उज्जैन में आगामी कुंभ मेला 2028 में आयोजित किया जायेगा।
32.
नृत्य शैली 'चेडी (Chharhi)' की उत्पत्ति किस राज्य में हुई?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) बिहार
(2) पश्चिम बंगाल
(3) हिमाचल-प्रदेश
(4) मिजोरम
Correct Answer:
(3) हिमाचल-प्रदेश
Solution:
छरही (Chharhi) हिमाचल प्रदेश का लोक नृत्य है।
हिमाचल प्रदेश के अन्य लोक नृत्य झोरा, झाली, धामन, छपेली, महासू, नाटी और डांगी हैं।
33.
मामल्लपुरम (Mamallapuram) उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) कर्नाटक
(2) केरल
(3) आंध्र प्रदेश
(4) तमिलनाडु
Correct Answer:
(4) तमिलनाडु
Solution:
मामल्लापुरम नृत्य महोत्सव प्रत्येक वर्ष दिसंबर-जनवरी के महीने में तमिलनाडु के मामल्लापुरम में आयोजित किया जाता है।
यह नृत्य उत्सव तमिलनाडु पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
मामल्लापुरम कभी पल्लवों का प्राचीन बंदरगाह था।
मामल्लापुरम 7वीं शताब्दी में पल्लव संस्कृति एवं कला के लिए प्रसिद्ध था।
34.
इनमें से किसे प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) राजा राजाराजा चोल
(2) राजा रघुनाथ सिंह
(3) सम्राट अशोक
(4) राजा नरसिंहदेव प्रथम
Correct Answer:
(4) राजा नरसिंहदेव प्रथम
Solution:
कोणार्क मंदिर का निर्माण 13 वीं शताब्दी में पूर्वी गंगा वंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम ने 1238-1250 ईस्वी के बीच करवाया था।
35.
निम्नलिखित में से कौन-सा त्यौहार फसलों की कटाई से संबंधित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) पोंगल
(2) गुरु पूर्णिमा
(3) ईस्टर
(4) ईद-उल-फितर
Correct Answer:
(1) पोंगल
Solution:
पोंगल फसलों के कटाई से संबंधित एक उत्सव है, जो सूर्य देवता को समर्पित है
यह उत्तर भारत में मनाये जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति के समय मनाया जाता है।
'पोंगल' शब्द तमिल साहित्य से लिया गया है जिसका अर्थ है 'उबालना'। यह दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला विशेष रूप से तमिलनाडु का प्राचीन उत्सव है।
36.
निम्नलिखित में से कौन-सा यूनेस्को (UNESCO) का विश्व धरोहर स्थल (भारत) नहीं है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) चार मीनार
(2) लाल किला
(3) ताज महल
(4) एलिफेंटा की गुफाएं
Correct Answer:
(1) चार मीनार
Solution:
1591 में निर्मित चारमीनार हैदराबाद, (तेलंगाना) में मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल नहीं है।
37.
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeo-logical Survey of India) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) जोधपुर
(2) नई दिल्ली
(3) मुंबई
(4) जयपुर
Correct Answer:
(2) नई दिल्ली
Solution:
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली में संस्कृति विभाग का एक संलग्न कार्यालय है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में एसएआई के नए मुख्यालय भवन 'धरोहर भवन' का उद्घाटन किया।
38.
संगीत, नृत्य एवं नाटक की राष्ट्रीय अकादमी - संगीत नाटक अकादमी, भारत गणराज्य द्वारा स्थापित पहली राष्ट्रीय कला अकादमी थी। यह अकादमी कहाँ स्थित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) मुंबई
(2) भोपाल
(3) नई दिल्ली
(4) बेंगलुरु
Correct Answer:
(3) नई दिल्ली
Solution:
संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली में स्थित है।
यह 31 मई 1952 को भारतीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था।
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 28 जनवरी 1953 को इसका उद्घाटन किया था।
39.
जवाहरलाल नेहरू ने किस वर्ष में नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला रखी?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]
(1) 1965
(2) 1950
(3) 1960
(4) 1955
Correct Answer:
(4) 1955
Solution:
भारत वे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 12 मई, 1955 को राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्तमान भवन की आधारशिला रखी थी।
भवन के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन 18 दिसंबर, 1960 को डॉ. एस राधाकृष्णन द्वारा किया गया था और दूसरा चरण 1989 में पूरा हुआ था।
40.
पाइका (Paika) नृत्य इनमें से किस भारतीय राज्य से संबंधित है?
[RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]
(1) ओडिशा
(2) झारखंड
(3) पश्चिम बंगाल
(4) बिहार
Correct Answer:
(1) ओडिशा
Solution:
पाइका नृत्य मार्शल आर्ट नृत्य का एक रूप है जो ओडिशा के मयूरभंज के आदिवासी क्षेत्र में किया जाता है।
नृत्य प्रदर्शन का मूल उद्देश्य नृत्य करने वाले योद्धाओं की शारीरिक उत्तेजना और साहसी गतिविधियों का विकास था। यह नृत्य ढाल और तलवार के साथ किया जाता है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Conductivity
Space Part-4
Motion Under Gravity
CHEMISTRY (Part-V) (Railway)
Physical Properties of Matter
Nuclear physics -(1)