कला एवं संस्कृति (भाग-IV) (रेलवे)

Total Questions: 23

11. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा, भारत सरकार द्वारा घोषित 'भारत की शास्त्रीय भाषा' का उदाहरण नहीं है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.10.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (3) बांग्ला
Solution:भारत में छह भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।
  •  वे तमिल (2004), संस्कृत (2005), कन्नड़ (2008), तेलुगु (2008), मलयालम (2013), और ओडिया (2014) हैं।

12. किस त्योहार को असम में माघ बिहू के नाम से जाना जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 06.10.2022 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) मकर संक्रांति
Solution:माघ बिहू असम में मनाया जाने वाला एक फसल उत्सव है जो माघ (जनवरी-फरवरी) के महीने में फसल के कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है।
  • अग्नि के देवता से इसके औपचारिक समापन और प्रार्थना के लिए एक अलाव (meji) जलाया जाता है।
  • उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

13. बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस (Basilica of Bom Jesus) एक रोमन कैथोलिक बेसिलिका है, जो__________ राज्य में स्थित है, और यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) गोवा
Solution:बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस गोवा में स्थित एक रोमन कैथोलिक बेसिलिका है।
  • बेसिलिका पुर्तगाली भारत की पूर्व राजधानी ओल्ड गोवा में स्थित है, और इसमें सेंट फ्रांसिस जेवियर के शारीर के नश्वर अवशेष हैं।
  • यह दुनिया में पुर्तगालियों के सात अजूबों में से एक है।

14. वंसत नाटकीय-सांस्कृतिक उत्सव 'रोंगाली बिहू' भारत के किस राज्य में मनाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) असम
Solution:बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू असम में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक जातीय त्योहार है।
  •  यह असमिया नव वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।
  •  ऐतिहासिक रूप से यह नए फसल के समय को दर्शाता है, जो प्रत्येक वर्ष यह अप्रैल के 14वें दिन मनाया जाता है।

15. निम्नलिखित में से कोन, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति थे? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा 07.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) प्रो. मोहम्मद शमीम जयराजपुरी
Solution:प्रो. मोहम्मद शमीम जयराजपुरी को 9 जनवरी 1998 को हैदराबाद में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (MANUU) के संस्थापक कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया
  •  विश्वविद्यालय की स्थापना जनवरी 1998 में संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी।
  • जयराजपुरी को पौधे और मिट्टी नेमाटोड पर उनके अग्रणी शोध के लिए जाना जाता है. जिसके लिए भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ने उन्हें 1997 और 1998 में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था।

16. ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने वाले दिन को ईसाई लोग...................के रुप में स्मरण करते/मनाते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (1) गुड फ्राइडे
Solution:गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले का शुक्रवार होता है. जिस दिन ईसाई प्रतिवर्ष ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने की स्मृति में मनाते हैं।
  •  ईसाई धर्म के शुरुआती दिनों से, गुड फ्राइडे को दुःख, तपस्या और उपवास के दिन के रूप में मनाया जाता था।
  •  इसे होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे और ब्लैक फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है।

17. मोअत्सू उत्सव (Moatsu festival) भारत के किस राज्य में मनाया जाता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 07.10.2022 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (2) नागालैंड
Solution:मोअत्सू नागालैंड के एओ (AO) लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है।
  • यह सामुदायिक बंधन का त्योहार है जो मई में 3 दिनों तक मनाया जाता है।
  • एक उत्सव के रूप में, ग्रामीण उपहारों का आदान-प्रदान, नए दोस्त बनाकर, दावत, अलाव जलाकर एक दूसरे के लिए अपनी दोस्ती का इजहार करते हैं।

18. शास्त्रीय तमिल उत्कृष्टता केन्द्र (Centre for Excellence of Classical Tamil) को....................में मैसूर से चेन्नई स्थानांतरित कर दिया गया। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) 2008
Solution:मई 2008 में, शास्त्रीय तमिल के लिए उत्कृष्टता केंद्र (सीईसीटी Centre for Excellence For classical Tamil) को चेन्नई में स्थानांतरित कर दिया गया था और इसे केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान (सीआईसीटी) के रूप में फिर से नाम दिया गया है।
  • इससे पहले, यह केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान, मैसूर, उच्च शिक्षा विभाग, भाषा ब्यूरो, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की एक शाखा में कार्य करता था।

19. नौरोज/नवरोज (Nowruz), किस धार्मिक समूह/समुदाय के नव वर्ष के रूप में लोकप्रिय है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) पारसी
Solution:नौरोज ईरानी नव वर्ष के दिन के लिए फारसी भाषा का शब्द है, जिसे फारसी नव वर्ष भी कहा जाता है।
  • इस त्योहार को विश्व भर के पारसियों द्वारा एक शुभ अवसर माना जाता है। इसकी उत्पत्ति ईरानी धर्म पारसी धर्म से हुई है तथा इस प्रकार यह ईरानी लोगों की परंपराओं में निहित है।

20. पाउल कट (Pawl Kut)________राज्य में मनाए जाने वाले त्योहारों में सबसे बड़ा त्योहार है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2022 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) मिजोरम
Solution:पाउल कुट मिजोरम का एक त्योहार है जो दिसंबर में मनाया जाता है।
  • पाउल शब्द का अर्थ होता है 'स्ट्रॉ' इस कारण से पाउल कुट का नाम स्ट्रा हार्वेस्ट फसल भी होता है।
  • मिजोरम के लोग भरपूर फसल देने के लिए सर्वशक्तिमान को धन्यवाद देने के एक कार्य के रूप में पावल कुट मनाते हैं।