कला एवं संस्कृति (राजस्थान) (Part-1)

Total Questions: 55

41. सास-बहू का मंदिर स्थित है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1994]

Correct Answer: (b) नागदा में
Solution:सास-बहू का मंदिर नागदा (उदयपुर) में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है।

42. जिस क्षेत्र में नौटंकी सर्वाधिक लोकप्रिय है, वह है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (a) भरतपुर
Solution:उत्तर प्रदेश का लोकनृत्य नौटंकी, राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, गंगापुर एवं सवाई माधोपुर क्षेत्र में लोकप्रिय है।

43. राजस्थान के 'भवाई' नाट्य के जन्मदाता थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (c) बांघाजी
Solution:राजस्थान के 'भवाई' नाट्य के जन्मदाता बांघाजी थे। इस नृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकारों में तारा शर्मा, रूप सिंह शेखावत, दयाराम आदि प्रमुख हैं।

44. गवरी देवी जिस गायन शैली से संबद्ध थीं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) मांड
Solution:'मरु कोकिला' नाम से प्रसिद्ध गवरी देवी राजस्थान की ख्यातिलब्ध लोक गायिका हैं। इनका संबंध 'मांड' गायन शैली से है।

45. गोपीजी भट्ट राजस्थान की किस लोकनृत्य शैली के कलाकार हैं? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (a) तमाशा
Solution:गोपीजी किशन भट्ट राजस्थान की तमाशा लोकनृत्य शैली के प्रसिद्ध कलाकार हैं।

46. राजस्थान की बहुरूपिया कला विश्व के अनेक राष्ट्रों में प्रदर्शित करने वाले थे- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1992]

Correct Answer: (a) जानकीलाल
Solution:राजस्थान के जानकीलाल भांड बहुरूपिया कला के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। स्वांग रचने वाले व्यक्ति को बहुरूपिया कहा जाता है।

47. शेखावटी के प्रसिद्ध नृत्य का नाम है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) गीदड़
Solution:होली के दिनों में गीदड़ नृत्य का सामूहिक कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलता है। यह नृत्य शेखावटी क्षेत्र (सुजानगढ़, चुरू, रामगढ़, लक्ष्मणगढ़, सीकर आदि) में लोकप्रिय है।

48. गरासिया जनजाति से संबंधित नृत्य शैली है- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) लूर
Solution:लूर नृत्य गरासिया जनजाति में लूर गोत्र की महिलाएं मांगलिक अवसरों पर करती हैं। तेरहताली नृत्य, कांमड़ संप्रदाय की महिलाओं द्वारा किया जाता है। यह नृत्य बैठ कर किया जाता है। इस नृत्य का मूल स्थान पादरला गांव (पाली) है। गवरी या राई नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य है, यह नृत्य भीलों द्वारा किया जाता है। बम नृत्य पुरुष प्रधान नृत्य है, यह होली के समय फसल की कटाई की खुशी में किया जाने वाला नृत्य है।

49. 'वालर' नृत्य जिनके द्वारा किया जाता है, वे हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre), 1999]

Correct Answer: (d) गरासिया
Solution:'वालर' सिरोही जिले में गरासिया जाति का प्रमुख नृत्य है। इस नृत्य में किसी वाद्य का प्रयोग नहीं होता है।

50. राजस्थान के लोक नृत्य एवं उसके प्रचलन क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सही नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre), 2012]

Correct Answer: (c) बमरसिया नृत्य : बीकानेर
Solution:बमरसिया नृत्य अलवर-भरतपुर में प्रचलित है। इस नृत्य में एक बड़े नगाड़े का प्रयोग किया जाता है, जिसे बम कहते हैं। यह नृत्य पुरुषों द्वारा फाल्गुन की मस्ती में नई फसल आने की खुशी में किया जाता है। शेष लोक नृत्य एवं उनके प्रचलन क्षेत्र सही सुमेलित हैं।