Solution:शास्त्रीय संगीतज्ञ शिवकुमार शर्मा संतूर वाद्य यंत्र से संबंधित हैं।
अन्य प्रमुख संतूर वादक:
राहुल शर्मा, उस्ताद मुहम्मद अब्दुल्ला तिब्बतबाकल, डॉ. वर्षा अग्रवालभजन सोपोरी (सोपोरी घराना)
शहनाई वाद्य यंत्र से संबंधित प्रमुख कलाकार:
उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, अली अहमद हुसैन खान, एस बल्लेश, अनंत लाल, लोकेश आनंद, बागेश्वरी कमर
वायलिन वाद्य यंत्र से संबंधित प्रमुख कलाकार:
डॉ. एन. राजम, एल. सुब्रमण्यम, टी. एन. कृष्णन, संगीता शंकर, ए. कन्याकुमारी, कुन्नकुडी वैद्यनाथन, मनोज जॉर्ज, बालभास्कर, वी. जी. जोग और लालगुडी जयारमन शामिल हैं।
तबला वाद्य यंत्र से संबंधित प्रमुख कलाकार:
उस्ताद ज़ाकिर हुसैन सबसे प्रसिद्ध नाम हैं, जिन्हें विश्वस्तर पर इसे लोकप्रिय बनाने का श्रेय जाता है। उनके पिता उस्ताद अल्ला रक्खा ख़ाँ, पंडित किशन महाराज, पंडित ज्ञान प्रकाश घोष, सामता प्रसाद मिश्र (गुदई महराज) और अनोखेलाल मिश्र शामिल हैं।
माना जाता है कि अमीर खुसरो ने तबले का आविष्कार किया था।