कला एवं संस्कृति (रेलवे) भाग-II

Total Questions: 50

31. उज्जैन में अगला 'कुंभ मेला' किस वर्ष आयोजित किया जाएगा? [RRB NTPC CUT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) 2028
Solution:

2016 में उज्जैन में कुंभ मेला का आयोजन किया गया था।
• उज्जैन में आगामी कुंभ मेला 2028 में आयोजित किया जायेगा।

32. नृत्य शैली 'छरही (Chharhi)' की उत्पत्ति किस राज्य में हुई? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) हिमाचल-प्रदेश
Solution:

छरही (Chharhi) हिमाचल प्रदेश का लोक नृत्य है।
• हिमाचल प्रदेश के अन्य लोक नृत्य झोरा, झाली, धामन, छपेली, महासू, नाटी और डांगी हैं।

बिहार के प्रमुख लोक नृत्यों में जाट-जाटिन, झूमर, बिदेसिया, सामा चकवा, पनवारिया, धोबिया और जुमरी शामिल हैं।
पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में छऊ, गंभीरा, बाउल, रायबेंशे, धुनुची नृत्य, संथाल नृत्य, जात्रा, टुसू नृत्य, कीर्तन नृत्य, ब्रिता/वृता नृत्य और भवाईया प्रमुख लोक नृत्य हैं।
मिजोरम के प्रसिद्ध लोक नृत्य चेराव, खुआल्लम, चैलम, छेइहलम, साईलमकाई है।

33. मामल्लपुरम उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) तमिलनाडु
Solution:

मामल्लापुरम नृत्य महोत्सव प्रत्येक वर्ष दिसंबर-जनवरी के महीने में तमिलनाडु के मामल्लापुरम में आयोजित किया जाता है।
• यह नृत्य उत्सव तमिलनाडु पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।
• मामल्लापुरम कभी पल्लवों का प्राचीन बंदरगाह था।
• मामल्लापुरम 7वीं शताब्दी में पल्लव संस्कृति एवं कला के लिए प्रसिद्ध था।

तमिलनाडु के प्रमुख उत्सव:
• पोंगल – फसल उत्सव, तमिलनाडु का सबसे प्रमुख त्योहार
• थाईपुसम – भगवान मुरुगन को समर्पित
• कर्थिगई दीपम – दीपों का पर्व, तिरुवन्नामलै
• महामहम उत्सव – कुंभ मेले के समान, कुंभकोणम
• नवरात्रि (गोलू उत्सव) – देवी पूजा व सांस्कृतिक आयोजन
• चिथिरई उत्सव – मदुरै (मीनाक्षी–सुंदरश्वर विवाह)
• आदि पेरुक्कु – जल व वर्षा से जुड़ा उत्सव
• वैखासी विशाखम – भगवान मुरुगन का जन्मोत्सव

34. इनमें से किसे प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 05.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (4) राजा नरसिंहदेव प्रथम
Solution:

कोणार्क मंदिर का निर्माण 13 वीं शताब्दी में पूर्वी गंगा वंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम ने 1238-1250 ईस्वी के बीच करवाया था।
• कोणार्क सूर्य मंदिर ओडिशा के पुरी जिले में, बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है।
• इस मंदिर को काला पैगोडा उपनाम से जाना जाता है।
• मंदिर कलिंग शैली (जो नागर शैली की एक उप-शैली है) वास्तुकला में निर्मित है।
• इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल 1984 में घोषित किया गया।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा त्यौहार फसलों की कटाई से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) पोंगल
Solution:

पोंगल फसलों के कटाई से संबंधित एक उत्सव है, जो सूर्य देवता को समर्पित है
• यह उत्तर भारत में मनाये जाने वाले त्योहार मकर संक्रांति के समय मनाया जाता है।
• पोंगल' शब्द तमिल साहित्य से लिया गया है जिसका अर्थ है 'उबालना'। यह दक्षिण भारत में मनाया जाने वाला विशेष रूप से तमिलनाडु का प्राचीन उत्सव है।

• गुरु पूर्णिमा, जिसे 'व्यास पूर्णिमा' भी कहते हैं, आषाढ़ माह की पूर्णिमा (जून-जुलाई) को मनाई जाती है। यह दिन भगवान वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने वेदों की रचना की और शिष्यों द्वारा गुरु पूजा की परंपरा स्थापित की।

• ईस्टर हर साल वसंत विषुव (21 मार्च) के बाद आने वाली पहली पूर्णिमा के तुरंत बाद पड़ने वाले रविवार को मनाया जाता है, जो आमतौर पर 22 मार्च से 25 अप्रैल के बीच आता है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों द्वारा यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है।

• ईद उल-फितर इस्लामिक (चंद्र) कैलेंडर के नौवें महीने के दौरान होता है। सटीक तिथि खगोलीय गणना द्वारा निर्धारित की जाती है और जगह के हिसाब से भिन्न होती है, फिर अगले दिन ईद मनाई जाती है।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा यूनेस्को (UNESCO) का विश्व धरोहर स्थल (भारत) नहीं है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (1) चार मीनार
Solution:

यूनेस्को की विश्व धरोहर ऐसे भौगोलिक स्थान हैं जिन्हें उनके असाधारण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक या प्राकृतिक महत्व के लिए यूनेस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी जाती है।
1591 में निर्मित चारमीनार हैदराबाद, (तेलंगाना) में मुसी नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल नहीं है।

प्रमुख भारतीय यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल (सांस्कृतिक):
• ताजमहल, आगरा (1983)
• अजंता और एलोरा की गुफाएँ, महाराष्ट्र (1983)
• हम्पी के स्मारक, कर्नाटक (1986)
• खजुराहो समूह के स्मारक, मध्य प्रदेश (1986)
• सूर्य मंदिर, कोणार्क (1984)
• महाबलीपुरम के स्मारक, तमिलनाडु (1984)
• दिल्ली के प्रमुख स्थल: कुतुब मीनार (1993), हुमायूं का मकबरा (1993), लाल किला परिसर (2007)।
• राजस्थान के पहाड़ी किले (2013)
• शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल (2023)
• होयसला के पवित्र स्मारक, कर्नाटक (2023)

37. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) का मुख्यालय कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (2) नई दिल्ली
Solution:

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
• भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दिल्ली में संस्कृति विभाग का एक संलग्न कार्यालय है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई 2018 को नई दिल्ली में एसएआई के नए मुख्यालय भवन 'धरोहर भवन' का उद्घाटन किया।

38. संगीत, नृत्य एवं नाटक की राष्ट्रीय अकादमी - संगीत नाटक अकादमी, भारत गणराज्य द्वारा स्थापित पहली राष्ट्रीय कला अकादमी थी। यह अकादमी कहाँ स्थित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (3) नई दिल्ली
Solution:

संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली में स्थित है।
• यह 31 मई 1952 को भारतीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया था।
• भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 28 जनवरी 1953 को इसका उद्घाटन किया था।

39. जवाहरलाल नेहरू ने किस वर्ष में नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय की आधारशिला रखी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) 1955
Solution:

भारत वे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 12 मई, 1955 को राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्तमान भवन की आधारशिला रखी थी।
• भवन के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन 18 दिसंबर, 1960 को डॉ. एस राधाकृष्णन द्वारा किया गया था और दूसरा चरण 1989 में पूरा हुआ था।

40. पाइका (Paika) नृत्य इनमें से किस भारतीय राज्य से संबंधित है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (1) ओडिशा
Solution:

पाइका नृत्य मार्शल आर्ट नृत्य का एक रूप है जो ओडिशा के मयूरभंज के आदिवासी क्षेत्र में किया जाता है।
• नृत्य प्रदर्शन का मूल उद्देश्य नृत्य करने वाले योद्धाओं की शारीरिक उत्तेजना और साहसी गतिविधियों का विकास था। यह नृत्य ढाल और तलवार के साथ किया जाता है।

ओडिशा के प्रमुख नृत्य:
• ओडिसी: शास्त्रीय नृत्य जो भंग (शरीर के मोड़) और भावपूर्ण अभिनय पर आधारित है।
• गोतिपुआ: इसमें युवा पुरुष नर्तक महिलाओं के वेश में नृत्य करते हैं, जो ओडिसी का आधार माना जाता है।
• छऊ: मयूरभंज जिले का मुखौटा-आधारित युद्ध नृत्य, जो न्यूज़बाइट्स और बातोई भाई के अनुसार, रामायण और महाभारत पर आधारित है।
• घुमुरा: कालाहांडी का जोशीला लोक नृत्य, जिसमें नर्तक 'घुमुरा' वाद्ययंत्र का उपयोग करते हैं।
• दलखाई: संबलपुर क्षेत्र का प्रसिद्ध लोक नृत्य जो दशहरा और अन्य त्योहारों पर महिलाओं द्वारा किया जाता है।