कलेंडर (भाग-I)

Total Questions: 50

41. यदि 24 जुलाई 1999 को शनिवार था, तो 28 जुलाई 2003 को सप्ताह का कौन-सा दिन रहा होगा? [SSC CHSL 11/07/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (b) सोमवार
Solution:24 जुलाई 1999 को शनिवार था.
2003 में जाने पर विषम दिनों की संख्या
= +2 + 1 + 1 + 1 = 5. हम 24 जुलाई तक पहुंच
गए हैं लेकिन हमें 28 जुलाई तक पहुंचना है, बीच
में दिनों की संख्या 4. विषम दिनों की कुल संख्या
= 5 + 4 = 9. 9 को 7 से विभाजित करने पर शेष
= 2. शनिवार + 2 = सोमवार.

42. यदि 2 अगस्त 2016 को मंगलवार है, तो 19 अक्टूबर 2020 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC CHSL 11/07/2024 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) सोमवार
Solution:2 अगस्त 2016 को मंगलवार है.
2020 में जाने पर विषम दिनों की संख्या
= +1 + 1 + 1 + 2 = 5
हम 2 अगस्त तक पहुंच गए हैं, लेकिन हमें 19
अक्टूबर तक पहुंचना है, बीच में जितने दिन हैं
29 + 30 + 19 = 78. विषम दिनों की कुल संख्या
= 78 + 5 = 83. 83 को 7 से विभाजित करने पर
शेषफल 6 आता है. मंगलवार + 6 = सोमवार.

43. यदि 18 जनवरी 2013 को शुक्रवार था, तो 19 दिसंबर 2021 को सप्ताह का कौन सा दिन था? [SSC CHSL 11/07/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (b) रविवार
Solution:18 जनवरी 2013 को शुक्रवार था.
2022 में जाने पर विषम दिनों की संख्या
= +1 + 1 +2 + 1 + 1 + 1 + 2 +1 + 1 = 11. 11
को 7 से विभाजित करने पर शेषफल = 4,
शुक्रवार + 4 = मंगलवार.
हम 18 जनवरी 2022 तक पहुंच गए हैं, लेकिन
हमें 19 दिसंबर 2021 तक पहुंचना है, बीच के
दिनों की संख्या = 30, 30 को 7 से विभाजित
करने पर शेषफल = 2, मंगलवार - 2 = रविवार.

44. यदि 25 अगस्त 2006 को शुक्रवार था, तो 25 अगस्त 2018 को सप्ताह का कौन सा दिन था? [SSC CHSL 11/07/2024 (4th Shift)]

Correct Answer: (a) शनिवार
Solution:25 अगस्त 2006 को शुक्रवार था।
2018 में जाने पर विषम दिनों की संख्या है
= +1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 + 1 + 1 + 1 + 2 + 1
+ 1 = 15.
15 को 7 से विभाजित करने पर शेषफल = 1 ,
शुक्रवार + 1 = शनिवार

45. यदि 2 अक्टूबर 2003 को गुरुवार है, तो 15 जुलाई 2010 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 01/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (c) गुरुवार
Solution:2 अक्टूबर 2003 और 2 अक्टूबर 2009 के बीच
विषम दिनों की संख्या = 6 + 2 = 8 विषम दिन
2 अक्टूबर 2009 और 15 जुलाई 2010 के बीच
विषम दिनों की संख्या = 29 + 2 + 3 + 3 + 0 + 3
+ 2 + 3 + 2 + 15 = 62
कुल विषम दिनों की संख्या = 8 + 62 = 70 या
(70 ÷ 7) = 0 विषम दिन
⇒ गुरुवार + 0 = गुरूवार

46. यदि 3 मई 2010 को सोमवार है, तो 16 दिसंबर 2014 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 05/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (a) मंगलवार
Solution:3 मई 2010 और 3 मई 2014 के बीच विषम दिनों की संख्या = 5 विषम दिन
3 मई 2014 से16 दिसम्बर 2014 के बीच विषम दिनों की संख्या = 28 + 2 + 3 + 3 + 2 + 3 + 2 + 16 = 59
कुल विषम दिनों की संख्या = 5 + 59 = 64 या (64 ÷ 7) = 1 विषम दिन ⇒ सोमवार + 1 = मंगलवार

47. यदि 4 नवंबर 2021 को गुरुवार है, तो 13 मई 2023 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 06/09/2023 (1st Shift)]

Correct Answer: (d) शनिवार
Solution:4 नवंबर 2021 और 4 नवंबर 2022 के बीच विषम दिनों की संख्या = 1
4 नवंबर 2022 से13 मई 2023 के बीच विषम दिनों की संख्या = 26 + 3 + 3 + 0 + 3 + 2 + 13 = 50, 7 से विभाजित करने पर, 50 ÷ 7 हमें शेषफल 1 प्राप्त होता है
कुल विषम दिन = 1 + 1 = 2 ⇒ गुरूवार + 2 = शनिवार

48. यदि 15 फरवरी 2010 को सोमवार है, तो 7 जुलाई 2011 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा ? [SSC MTS 11/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (d) गुरुवार
Solution:15 फरवरी 2010 और 15 फरवरी 2011 के बीच विषम दिनोंकी संख्या = 1
15 फरवरी 2011 और 7 जुलाई 2011 के बीच विषम दिनोंकी संख्या = 13 + 3 + 2 + 3 + 2 + 7 = 30
कुल विषम दिन = 30 + 1 = 31 अथवा (31 ÷ 7) शेषफल = 3. ⇒ सोमवार + 3 = गुरूवार

49. यदि 4 दिसंबर 1987 को शुक्रवार है, तो 12 दिसंबर 2009 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 12/09/2023 (2nd Shift)]

Correct Answer: (d) शनिवार
Solution:4 दिसंबर 1987 और 4 दिसंबर 2009 के बीच
विषम दिनों की संख्या = 28 विषम दिन
4 दिसंबर 2009 से 12 दिसंबर 2009 के बीच
दिनों की संख्या = 8
विषम दिनों की कुल संख्या = 28 + 8 = 36
या (36 ÷ 7) = 1 विषम दिन
⇒ शुक्रवार + 1 = शनिवार

50. यदि 15 जुलाई 2010 को गुरुवार है, तो 5 जून 2022 को सप्ताह का कौन-सा दिन होगा? [SSC MTS 13/09/2023 (3rd Shift)]

Correct Answer: (d) रविवार
Solution:15 जुलाई 2010 और 15 जुलाई 2021 के बीच विषम दिनों की संख्या = 11 + 3 = 14 विषम दिन 15 जुलाई 2021 से 5 जून 2022 के बीच दिनों की संख्या = 16 + 3 + 2 + 3 + 2 + 3 + 3 + 0 + 3 + 2 + 3 + 5 = 45
कुल विषम दिनों की संख्या = 45 + 14 = 59 या (59 ÷ 7) = 3 विषम दिन ⇒ गुरुवार + 3 = रविवार