कांग्रेस में गरम दल और नरम दल (UPPCS)

Total Questions: 39

21. उन्होंने मैजिनी, गैरिबॉल्डी, शिवाजी तथा श्रीकृष्ण की जीवनी लिखी; वे अमेरिका में कुछ समय के लिए रहे तथा वे केंद्रीय सभा के सदस्य भी निर्वाचित हुए। वे थे- [I.A.S. (Pre) 2018]

Correct Answer: (c) लाला लाजपत राय
Solution:'पंजाब केसरी' के नाम से प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय वर्ष 1907 में 6 माह के निर्वासन के दौरान कुछ समय के लिए अमेरिका में रहे और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वापस लौटे। राजनीतिज्ञ के साथ-साथ वह ओजस्वी लेखक भी थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण, शिवाजी, स्वामी दयानंद सरस्वती, मैजिनी और गैरिबॉल्डी की संक्षिप्त जीवनियां भी लिखीं। 'अनहैप्पी इंडिया' और 'द स्टोरी ऑफ माई डिपोर्टेशन' उनकी अन्य महत्वपूर्ण रचनाएं हैं।

22. कांग्रेस सम्मेलनों को "शिक्षित भारतीयों का वार्षिक राष्ट्रीय मेला' किसने कहा था? [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (a) लाला लाजपत राय
Solution:कांग्रेस सम्मेलनों को 'शिक्षित भारतीयों का वार्षिक राष्ट्रीय मेला' लाला लाजपत राय ने कहा था।

23. निम्न में कौन मध्यममार्गी नहीं था ? [U.P. P.C.S (Pre) 1995]

Correct Answer: (b) बाल गंगाधर तिलक
Solution:कांग्रेस की प्रारंभिक उदारवादी अथवा मध्यममार्गी नीतियों से नव राष्ट्रवादियों के रूप में प्रसिद्ध लाल, बाल, पाल का मोह भंग हो गया। बाल गंगाधर तिलक इस नई विचारधारा के अग्रदूत थे। वे मध्यममार्गी न होकर उग्र नीतियों के समर्थक थे।

24. निम्नलिखित नेताओं में से कौन एक 'स्वदेशी' के समर्थक थे? [U.P. P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (a) अरबिंद घोष
Solution:बंगाल के विभाजन के विरोध में चलाए गए 'स्वदेशी आंदोलन' के अरबिंद घोष प्रमुख नेता थे। इस आंदोलन के अन्य प्रमुख नेता लाला लाजपत राय (पंजाब), बाल गंगाधर तिलक (महाराष्ट्र) तथा बिपिन चंद्र पाल (बंगाल) थे।

25. निम्नलिखित में से किसे "भारतीय अशांति के जनक" के रूप में जाना जाता है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (c) लोकमान्य तिलक
Solution:तिलक सेवा और बलिदान में विश्वास करते थे और उनमें सरकार की सत्ता को चुनौती देने का साहस था। यह उन्हीं के प्रयत्नों का परिणाम था कि कांग्रेस, सरकार की प्रशंसा करने वाली संस्था से बदलकर सरकार की आलोचक संस्था बन गई। एंग्लो इंडियन नौकरशाही उन्हें विद्रोही समझती थी। सर वैलेंटाइन शिरोल ने उन्हें भारत में 'अशांति का जन्मदाता' कहा था। तिलक शिरोल पर मानहानि का मुकदमा चलाने के उद्देश्य से इंग्लैंड गए थे। यद्यपि वे मुकदमा हार गए; किंतु इसका उचित प्रभाव हुआ।

26. बाल गंगाधर तिलक को किसने 'अशांति का जनक' कहा? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) वैलेंटाइन शिरोल
Solution:तिलक सेवा और बलिदान में विश्वास करते थे और उनमें सरकार की सत्ता को चुनौती देने का साहस था। यह उन्हीं के प्रयत्नों का परिणाम था कि कांग्रेस, सरकार की प्रशंसा करने वाली संस्था से बदलकर सरकार की आलोचक संस्था बन गई। एंग्लो इंडियन नौकरशाही उन्हें विद्रोही समझती थी। सर वैलेंटाइन शिरोल ने उन्हें भारत में 'अशांति का जन्मदाता' कहा था। तिलक शिरोल पर मानहानि का मुकदमा चलाने के उद्देश्य से इंग्लैंड गए थे। यद्यपि वे मुकदमा हार गए; किंतु इसका उचित प्रभाव हुआ।

27. किसने कहा था, "तिलक भारतीय अशांति के जनक हैं"? [U.P. P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) वी. शिरोल
Solution:तिलक सेवा और बलिदान में विश्वास करते थे और उनमें सरकार की सत्ता को चुनौती देने का साहस था। यह उन्हीं के प्रयत्नों का परिणाम था कि कांग्रेस, सरकार की प्रशंसा करने वाली संस्था से बदलकर सरकार की आलोचक संस्था बन गई। एंग्लो इंडियन नौकरशाही उन्हें विद्रोही समझती थी। सर वैलेंटाइन शिरोल ने उन्हें भारत में 'अशांति का जन्मदाता' कहा था। तिलक शिरोल पर मानहानि का मुकदमा चलाने के उद्देश्य से इंग्लैंड गए थे। यद्यपि वे मुकदमा हार गए; किंतु इसका उचित प्रभाव हुआ।

28. निम्नलिखित में से किसे 'भारतीय अशांति का जनक' कहा गया है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) बी.जी. तिलक को
Solution:तिलक सेवा और बलिदान में विश्वास करते थे और उनमें सरकार की सत्ता को चुनौती देने का साहस था। यह उन्हीं के प्रयत्नों का परिणाम था कि कांग्रेस, सरकार की प्रशंसा करने वाली संस्था से बदलकर सरकार की आलोचक संस्था बन गई। एंग्लो इंडियन नौकरशाही उन्हें विद्रोही समझती थी। सर वैलेंटाइन शिरोल ने उन्हें भारत में 'अशांति का जन्मदाता' कहा था। तिलक शिरोल पर मानहानि का मुकदमा चलाने के उद्देश्य से इंग्लैंड गए थे। यद्यपि वे मुकदमा हार गए; किंतु इसका उचित प्रभाव हुआ।

29. बी.जी. तिलक को सजा के पश्चात् निम्नलिखित में से किसने दया की वकालत की थी और कहा था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

"संस्कृत के एक विद्धान के रूप में तिलक में मेरी दिलचस्पी है।"?

Correct Answer: (b) मैक्स मुलर
Solution:बाल गंगाधर तिलक को सजा सुनाए जाने के पश्चात् प्रसिद्ध विद्वान मैक्स मुलर ने दया की वकालत करते हुए यह कहा था कि "संस्कृत के एक विद्वान के रूप में तिलक में मेरी दिलचस्पी है।"

30. बाल गंगाधर तिलक 'लोकमान्य तिलक' के नाम से जाना जाने लगे, जब- [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:ब्रिटिश सरकार ने बाल गंगाधर तिलक को पुणे के तत्कालीन प्लेग कमिश्नर 'डब्ल्यू.सी. रैंड' तथा लेफ्टिनेंट आयर्स्ट की हत्या के मामले में अभियुक्त बनाया। तिलक को दोषी पाया गया और उन्हें 18 माह के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई। जब वे जेल से बाहर आए तो वे एक राष्ट्रीय नायक (National Hero) के रूप में उभरे। इस तरह किसी एक घटना नहीं बल्कि अनेक राष्ट्रवादी कार्यों के बाद तिलक को 'लोकमान्य' की उपाधि दी गई थी।