कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (1934) (UPPCS)

Total Questions: 16

11. वर्ष 1931 में 'बिहार समाजवादी पाटी' का गठन किसने किया ? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) फूलनप्रसाद वर्मा
Solution:जयप्रकाश नारायण बिहार सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे। बिहार सोशलिस्ट पार्टी का गठन फूलनप्रसाद वर्मा, गंगाशरण सिंह, रामवृक्ष बेनीपुरी और रामानंद मिश्र आदि ने किया था।

12. 'लोकनायक' के नाम से किसे जाना जाता है? [46th B.P.S.C. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) जयप्रकाश नारायण
Solution:जयप्रकाश नारायण को 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया तथा अरुणा आसफ अली के साथ मिलकर गुप्त रूप से भारतीय जनता को संगठित किया था। इन्होंने 5 जून, 1974 को पटना के गांधी मैदान पर संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया। वर्ष 1999 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया।

13. जयप्रकाश नारायण किस नाम से पहचाने जाते हैं? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) लोकनायक
Solution:जयप्रकाश नारायण को 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया तथा अरुणा आसफ अली के साथ मिलकर गुप्त रूप से भारतीय जनता को संगठित किया था। इन्होंने 5 जून, 1974 को पटना के गांधी मैदान पर संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया। वर्ष 1999 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया।

14. जयप्रकाश नारायण को कौन-सी उपाधि दी गई थी ? [66th B.P.S.C (Pre) 2020]

Correct Answer: (b) लोकनायक
Solution:जयप्रकाश नारायण को 'लोकनायक' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान इन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया तथा अरुणा आसफ अली के साथ मिलकर गुप्त रूप से भारतीय जनता को संगठित किया था। इन्होंने 5 जून, 1974 को पटना के गांधी मैदान पर संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया। वर्ष 1999 में मरणोपरांत इन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया।

15. जयप्रकाश दिवस मनाया गया- [43rd B.P.S.C. (Pre) 1999]

Correct Answer: (d) अप्रैल, 1946 में
Solution:अप्रैल, 1946 में जयप्रकाश नारायण की रिहाई के लिए 'जयप्रकाश दिवस' मनाया गया। पटना के बांकीपुर मैदान में एक जनसभा हुई, जिसमें राजनीतिक बंदियों को जेल में रखने की सरकारी नीति की आलोचना तथा जयप्रकाश की रिहाई की मांग की गई।

16. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2010]

1. 1936 में हस्ताक्षरित "बंबई मेनिफेस्टो" प्रत्यक्ष रूप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था।

2. इसको समस्त भारत से वृहद व्यापारिक समुदाय का सहयोग मिला था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:मई, 1936 को बंबई के 21 उद्योगपतियों ने 'बंबई मेनिफेस्टो' पर हस्ताक्षर किए। यह मेनिफेस्टो प्रत्यक्ष रूप से समाजवादी आदर्शों के प्रतिपादन का विरोधी था, जैसा कि नेहरू ने लखनऊ अधिवेशन में कहा था। इस मेनिफेस्टो को वृहद व्यापारिक समुदाय का सहयोग भी मिला। अतः प्रश्नगत दोनों कथन सही हैं।