कार्बनिक रसायन-(रसायन विज्ञान)

Total Questions: 50

11. निम्न में से किस समूह में शामिल सभी हाइड्रोकार्बन समान समजातीय श्रेणी से संबंधित नहीं है ? [RRC Group D 30/08/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) CH₄,C₂H₆,C₃H₆
Solution:CH₄ मीथेन), C₂H₆ (एथेन), C₃H₆ (प्रोपेन)। सजातीय श्रृंखला समान रासायनिक वाले यौगिकों की एक श्रृंखला है और कुछ कार्यात्मक समूह CH₂ द्वारा क्रमिक सदस्यों से भिन्न होते हैं। समान सामान्य सूत्र वाले कार्बनिक यौगिकों में अलग-अलग लंबाई की कार्बन श्रृंखलाएँ देखी गई हैं। उदाहरण अल्केन की सजातीय श्रृंखला: CH₄, C₂H₆ C₃H₈ वे - CH₂ इकाई द्वारा एक दूसरे से भिन्न हैं)।

12. निम्न में से कौन-सा युग्म समान समजातीय श्रेणी में होगा? [RRC Group D 02/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) CH₃COCH₃, और C₂H₅COCH₃
Solution:CH₃COCH₃, (एसीटोन) C₂H₅COCH₃ (व्यूटेनोन) । समजातीय श्रेणी, रासायनिक गुणों वाले यौगिकों की एक श्रृंखला है और कुछ कार्यात्मक समूह CH₂ द्वारा क्रमिक सदस्यों से भिन्न होते हैं। समजातीय श्रेणी के यौगिकों में अक्सर कार्यात्मक समूहों का एक निश्चित समूह होता है, जिसके परिणामस्वरूप रासायनिक और भौतिक गुण तुलनीय होते हैं।

13. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए । [RRC Group D 02/09/2022 (Evening)]

यौगिकनाम
i.C₆H₆a. एथेन
ii.H₂C = CH₂b. बेन्ज़ीन
iii. CH₃ - CHOc. एसीटेल्डिहाइड
iv. CH₃ COCH₃d. एथिलीन
v.CH₃CH₃e. एसीटोन
Correct Answer: (a) i-b, li-d, ili-c, iv-e, v-a
Solution:l-b, il-d, ill-c, iv-e, v-a. एथेन । पैराफिन श्रृंखला से संबंधित एक रंगहीन, गंधहीन गैसीय हाइ‌ड्रोकार्बन (हाइड्रोजन और कार्बन का यौगिक)। इसका उपयोग एथिलीन बनाने के लिए किया जाता है। बेंजीन- यह एक ऐसा रसायन है जो कमरे के तापमान पर रंगहीन या हल्का पीला द्रव होता है। इसका उपयोग प्लास्टिक, रेजिन, सिंथेटिक फाइबर, रबर बेहक आदि बनाने के लिए किया जाता है। एसीटेल्डिहाइड (एथेनाल)-इसका उपयोग इत्र, इम्स, एसिटिक एसिड, फ्लेवरिंग एजेंट, डाई आदि के निर्माण में किया जाता है। एथिलीन- यह मीठी गंध और स्वाद वाली रंगहीन गैस के रूप में दिखाई देती है। यह हवा से हल्की होती है। यह पौधे द्वारा निर्मित एक पकने वाला हार्मोन है। एसीटोन नेल पॉलिश रिमूवर, पेंट रिमूवर और वार्निश रिमूवर में इस्तेमाल किया जाता है।

14. C₆H₁₀ यौगिक का अगला समजातीय श्रेणी सदस्य सा होगा? [RRC Group D 05/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) C₇H₁₂
Solution:C₇H₁₂ (साइक्लोहेप्टीन) । समजातीय श्रेणी समान कार्यात्मक समूह और समान रासायनिक गुणों वाले यौगिकों का एक क्रम, CH₂ के आणविक सूत्र और 14u के आणविक द्रव्यमान से भिन्न होता है। तो C₆H₁₀ (साइक्लोहेक्सिन) का यौगिक CH₂ मिलाकर पाया जा सकता है। एल्केनः कार्बन कार्बन के बीच एकल बंध, ऐल्किन कार्बन कार्बन के बीच कम से कम एक द्विबंध, एल्काइन: कार्बन कार्बन के बीच कम से कम एक त्रि बंध।

15. साइक्लोपेंटेन में एकल बंधों की कुल संख्या कितनी होती है? [RRC Group D 05/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 15
Solution:15 । एकल बंधन दो संयोजी इलेक्ट्रॉनों वाले दो परमाणुओं के बीच रासायनिक बंधन। साइक्लोपेंटेन (जिसे पेंटेन भी कहा जाता है) अत्यधिक ज्वलनशील एलिसिलिक हाइड्रोकार्बन (रासायनिक सूत्र C₅H₁₀) यह उच्च तापमान और दबाव पर एल्यूमिना उपस्थिति में साइक्लोहेक्सेन को तोड़कर बनता है। साइक्लोप्प्रोपेन (C₃H₆)में सिंगल बॉन्ड - 9।

16. ब्यूटेन और पेंटेन के समावयवियों (isomers) की कुल संख्या क्रमशः_______है। [RRC Group D 05/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) 2,3
Solution:2, 3. ऐसे रासायनिक यौगिक जिनके रासायनिक सूत्र समान होते हैं लेकिन गुणों और अणु में परमाणुओं की व्यवस्था में भिन्न होते है. समावयविय कहलाते हैं। ब्यूटेन के समावयविय (C₄H₁₀) एन-ब्यूटेन और आइसोब्यूटेन। पेंटेन के समावयविय (C₅H₁₂) एन-पेंटेन, आइसो-पेंटेन और नियो-पेटेन अल्केन्स के समावयवियः CH₄, 1, C₂H₆ - 1 C₃H₈ - 1 C₈H₁₄ - 5 C₇H₁₆ - 9 C₈H₁₈ - 18 C₉H₂₀ - 35 , C₁₀H₂₂ - 75 | अन्य समावयवियक जोड़े और 2 मिथाइलप्रोपेन, हेक्सेन और 2 इथाइल पेंटेन, आदि।

17. निम्रलिखित को सुमेलित कीजिए: [RRC Group D 06/09/2022 (Morning)]

 

क्रियात्मक समूह

समूह का नाम

i. COOH

a. एस्टर

ii. R-CO-R

b. कीटोन

iii. COOR

c. कार्बोक्सिलिक अम्ल

Correct Answer: (d) i-c, ii-b, iii-a
Solution:i-c, ii-b, iii-a क्रियात्मक समूह प्रतिस्थापी परमाणु या परमाणुओं के समूह जो विशिष्ट अणुओं से जुड़े होते हैं। उदाहरण R-COOH (काबर्बोक्सिलिक अम्ल), R-COO-R' (एस्टर), R-CH=0 (एल्डिहाइड), R-O-R' (ईथर), आदि।

18. निम्नलिखित में से कौन सा हाइड्रोकार्बनों का एक जटिल मिश्रण है, जो पृथ्वी पर द्रव, गैसीय या ठोस रूप में मौजूद होता है, जिसे ईंधन के रूप में परिष्कृत किया जा सकता है? [RRC Group D 08/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) पेट्रोलियम
Solution:पेट्रोलियम यह अक्सर तरल रूप तक ही सीमित होता है, जिसे आमतौर पर कच्चा तेल कहा जाता है। लेकिन पेट्रोलियम में प्राकृतिक गैस और बिटुमेन के रूप में पाया जाने वाला जाने वाला चिपचिपा या ठोस रूप भी शामिल है, जो तार सेंड (tar sands) में पाया जाता है। बिटुमेन कच्चे तेल के आसवन के माध्यम से उत्पादित पदार्थ, निर्माण उद्योग में प्रयोग किया जाता है, विशेष रूप से सड़कों और राजमार्गों के लिए।

19. प्रोपेन में सहसंयोजी बंधों की कुल संख्या होती है। [RRC Group D 08/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) 10
Solution:10 । एल्केन (CnH2n+2) - यौगिकों की श्रृंखला जिसमें एकल सहसंयोजक बंधों के साथ कार्बन और हाइड्रोजन परमाणु होते हैं। इन्हें संतृप्त हाइड्रोकार्बन के रूप में जाना जाता है. उदाहरण मीधेन (CH₄). एथेन (C₂H₆), प्रोपेन (C₃H₈), ब्यूटेन (C₄H₁₀) आदि। सहसंयोजक बंध - दोनों भाग लेने वाले परमाणुओं से इलेक्ट्रॉनों की समान साझेदारी से बनता है। आयनिक बंध परमाणुओं के बीच एक या एक से अधिक इलेक्ट्रॉनों के स्थानांतरण से दो या दो से अधिक परमाणुओं के बीच बनता है।

20. एल्केन की सजातीय श्रेणी के निम्नलिखित सदस्यों में से किसका गलनांक अधिकतम है? [RRC Group D 08/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) C₄H₁₀
Solution:C₄H₁₀ (ब्यूटेन)। कार्बनिक सजातीय श्रृंखला में उच्च सदस्य लंदन फैलाव बलों (London dispersion forces) के कारण उच्च गलनांक और कथनांक प्रदर्शित करते हैं। उदाहरण के लिए एल्केन्स की सजातीय श्रृंखला में ब्यूटेन का कथनांक प्रोपेन के कधनांक से अधिक होता है।