काल (Part-2)Total Questions: 1611. भविष्यत्काल में बदलिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]बच्ची रो रही थी। (a) बच्ची रोती थी।(b) बच्ची रोती है।(c) बच्ची रो रही है।(d) बच्ची रो रही होगी।Correct Answer: (d) बच्ची रो रही होगी।Solution:'बच्ची रो रही थी' भूतकाल बोधक वाक्य है। इस वाक्य का भविष्यत्काल रूप होगा 'बच्ची रो रही होगी।' ज्ञातव्य हो कि भविष्यत् में होने वाली क्रिया को भविष्यत्काल की क्रिया कहते हैं।12. 'प्रधानमन्त्री बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे' वाक्य में कौन-सा काल है? [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) सामान्य भविष्यत्काल(b) सामान्य वर्तमानकाल(c) सम्भाव्य भविष्यत्काल(d) सामान्य भूतकालCorrect Answer: (a) सामान्य भविष्यत्कालSolution:'प्रधानमन्त्री बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे।' वाक्य में सामान्य भविष्यत्काल है। जब यह प्रतीत होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्यत् में होगी, तो वहाँ 'सामान्य भविष्यत्काल' होता है।13. 'प्रेरणा स्टूडियो जायेगी' में काल का भेद बताइए। [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) सामान्य वर्तमानकाल(b) सामान्य भविष्यत्काल(c) सम्भाव्य भविष्यत्काल(d) अपूर्ण वर्तमानकालCorrect Answer: (b) सामान्य भविष्यत्कालSolution:'प्रेरणा स्टूडियो जायेगी' में 'सामान्य भविष्यत्काल' है। जब क्रिया से यह ज्ञात होता है कि क्रिया सामान्यतः भविष्यत् में होगी, तो वहाँ 'सामान्य भविष्यत्काल' होगा।14. निम्नलिखित में से किस वाक्य में भविष्यत्काल है? [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015](a) मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा।(b) मैंने एक पेड़ काट लिया।(c) मैं पुस्तक पढ़ने वाला था।(d) मैं आपका आभारी हूँ।Correct Answer: (a) मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा।Solution:मैं आपकी प्रतीक्षा करूँगा, यह 'भविष्यत्काल' का वाक्य है। विकल्प (b) एवं (c) भूतकाल तथा (d) वर्तमानकाल के वाक्य हैं।15. 'वह आये तो मैं जाऊँ', प्रस्तुत वाक्य में कौन-सा काल है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)](a) हेतुहेतुमद भविष्यत्काल(b) भूतकाल(c) सम्भाव्य भविष्यत्काल(d) सामान्य भविष्यत्कालCorrect Answer: (a) हेतुहेतुमद भविष्यत्कालSolution:'वह आये तो मैं जाऊँ।' इस वाक्य में 'हेतुहेतुमद् भविष्यत्काल' है। जिस काल में एक क्रिया का होना, दूसरी क्रिया के होने पर निर्भर करता है, उसे 'हेतुहेतुमद् भविष्यत्काल' कहते हैं।16. 'कल तापमान अधिक होगा।' इस वाक्य का काल पहचानिए- [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) वर्तमानकाल(b) भूतकाल(c) भविष्यत्काल(d) पूर्ण भूतकालCorrect Answer: (c) भविष्यत्कालSolution:'कल तापमान अधिक होगा'। इस वाक्य में 'भविष्यत्काल' (सम्भाव्य भविष्यत्काल) है।Submit Quiz« Previous12