कूटलेखन-कूटवाचन Type-II (01 – 50 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. यदि बंबई का अर्थ नई दिल्ली हो, नई दिल्ली का अर्थ चेन्नई हो, चेन्नई का अर्थ कलकत्ता हो, कलकत्ता का अर्थ बंगलोर हो और बंगलोर का अर्थ पटना हो तो भारत की राजधानी है- [आरआरबी अहमदाबाद नन-टेक्निकल परीक्षा 06.05.1997]

Correct Answer: (3) चेन्नई
Solution:प्रश्न में नई दिल्ली को 'चेन्नई' कहा गया है और नई दिल्ली भारत की राजधानी है, अतः सही उत्तर (3) है।

2. उस भाषा में 'लम्बा' के लिये क्या शब्द है? [आरआरबी कोंकण सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 08.02.1998]

किसी कोड भाषा में "पॉट जिट जैक" का अर्थ है "लम्बा हरा वृक्ष", "कॉट जिट पॉट" का अर्थ है "छोटा हरा वृक्ष" और "जैक सोन कॉट" का अर्थ है "छोटा और लम्बा।"

Correct Answer: (3) जैक
Solution:उपर्युक्त विश्लेषण से स्पष्ट है कि लम्बा को कोड भाषा में जैक कहा गया है।

3. उस भाषा में किसका अर्थ है "हरा" ? [आरआरबी कोंकण सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 08.02.1998]

किसी कोड भाषा में "पॉट जिट जैक" का अर्थ है "लम्बा हरा वृक्ष", "कॉट जिट पॉट" का अर्थ है "छोटा हरा वृक्ष" और "जैक सोन कॉट" का अर्थ है "छोटा और लम्बा।"

Correct Answer: (4) या तो जिट या पॉट
Solution:उपर्युक्त विश्लेषण से स्पष्ट है कि हरा वृक्ष के लिए जिट पॉट का प्रयोग किया गया है। लेकिन यहाँ 'हरा' के लिए दोनों में से क्या कोड प्रयुक्त किया गया, वह स्पष्ट नहीं हो रहा है। अतः इसका सही उत्तर या तो 'जिट' या 'पॉट' होगा।

4. किसी निश्चित कोड भाषा में 'PAT ZOO SIM' से आशय है 'Eat Good Mangoes', PUS SIM TIM से आशय है 'Mangoes and Sweets' तथा "TIM ZOO KIT" से आशय है 'Purchase Good Sweets'। उस भाषा में किस शब्द का अर्थ 'Good' है? [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (1) ZOO
Solution:

5. यदि 'लैंड' को 'स्टिक', 'स्टिक' को 'निब', 'निब' को 'सुई', 'सुई' को 'रस्सी' तथा 'रस्सी' को 'धागा' कहा जाये तो 'पेन' में क्या लगाया जाना चाहिये जो हमारी लिखने में सहायता करता है? [आरआरबी मुम्बई सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.06.1999]

Correct Answer: (3) सुई
Solution:चूँकि 'पेन' में 'निब' लगाया जाता है और 'निब' को प्रश्न में 'सुई' कहा गया है, अतः सही उत्तर 'सुई' अर्थात् '3' होगा।

6. यदि 'हवा' को 'पत्थर' कहा जाय, 'पत्थर' को 'जल' कहा जाय, 'जल' को 'पुल' कहा जाय, 'पुल' को 'वर्षा' कहा जाय, 'वर्षा' को 'गर्म' कहा जाय और 'गर्म' को 'ठंढा' कहा जाय, तो हम हाथ को किस चीज से सुखायेंगे ? [आरआरबी भोपाल सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 21.11.1999]

Correct Answer: (3) ठंडा
Solution:हम हाथ को गर्म चीजों से सुखायेंगे और गर्म को ठंडा कहा गया है। अतः विकल्प 3 होगा।

7. अगर जल को भोजन कहा जाता है, भोजन को वृक्ष, वृक्ष को आकाश, आकाश को दीवार तो इनमें से किस पर फल लगता है? [आरआरबी त्रिवेन्द्रम सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 06.02.2000]

Correct Answer: (1) आकाश
Solution:फल वृक्ष पर लगता है एवं वृक्ष को प्रश्नानुसार आकाश कहते हैं।

8. यदि किसी सांकेतिक भाषा में 'pit nae tom' का अर्थ 'apple is green', 'nae ho tap' का अर्थ 'green and white' तथा 'ho tom ka' का अर्थ 'shirt is white' है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कोड 'apple' को इंगित करेगा? [आरआरबी सिकंदराबाद सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 24.06.2001]

Correct Answer: (1) pit
Solution:

is - Tom

green - nae

apple - pit

अतः विकल्प 1 होगा।

9. एक कोड भाषा में, 'pul ta nop' का अर्थ है 'fruit is good', 'nop ko tir' का अर्थ है 'tree is tall' और 'pul ho sop' का अर्थ 'eat good food' है। इस कोड में 'fruit' किसका अर्थ होगा? [आरआरबी सिकंदराबाद गुड्स गार्ड परीक्षा 15.07.2001]

Correct Answer: (1) ta
Solution:pul ta nop = fruit is good

pul ho sop = eat good food

∴ pul = good

pul ta nop = fruit is good

nop ko tir = tree is tall

∴ nop = is

बचा शब्द = ta

∴ ta = fruit

10. यदि 'पानी' को 'नीला' कहा जाता है, 'नीला' को 'लाल' कहा जाता है; 'लाल' को सफेद' कहा जाता है, 'सफेद' को 'आकाश' कहा जाता है, 'आकाश' को 'वर्षा' कहा जाता है, 'वर्षा' को 'हरा' कहा जाता है, 'हरा' को 'वायु' कहा जाता है और 'वायु' को 'मेज' कहा जाता है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा दूध का रंग है ? [आरआरबी भोपाल एएसएम/गुड्स गार्ड परीक्षा 04.11.2001]

Correct Answer: (3) आकाश
Solution:दूध का रंग 'सफेद' होता है जिसे प्रश्नानुसार 'आकाश' कहा जाता है।