कूटलेखन-कूटवाचन Type-II (01 – 50 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. एक सांकेतिक भाषा में - (a) '678' का अर्थ है- 'How are you'(b) '347' का अर्थ है-'How is life' तथा c) '596' का अर्थ है-'You were wonderful', तो बताइए इस भाषा में 'You'के लिए कौन-सा अंक प्रयुक्त हुआ है? [आरआरबी बंगलौर गुड्स गार्ड परीक्षा 14.09.2008]

Correct Answer: (2) 6
Solution:(a), (b) तथा (c) की तुलना करने पर 6 = You

22. यदि 'जल' को 'भोजन' कहा जाए, भोजन को 'वृक्ष' कहा जाए, 'वृक्ष' को 'आकाश' कहा जाए, 'आकाश' को 'कुआँ' कहा जाए तो जिस पर फल लगते हैं उसे हम क्या कहेंगे? [आरआरबी बंगलौर गुड्स गार्ड परीक्षा 14.09.2008]

Correct Answer: (3) आकाश
Solution:'फल', 'वृक्ष' पर लगते हैं और वृक्ष को 'आकाश' कहा गया है।

23. यदि 'नारंगी' को 'मक्खन' कहा जाए, 'मक्खन' को 'साबुन' कहा जाए, 'साबुन' को 'स्याही' कहा जाए, 'स्याही' को 'शहद' कहा जाए और 'शहद' को 'नारंगी' कहा जाए तो कपड़े धोने के लिए निम्नलिखित में कौन काम में आता है? [आरआरबी भोपाल टीसी परीक्षा 22.02.2009-द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) स्याही
Solution:नारंगी → मक्खन

मक्खन → साबुन

साबुन → स्याही

24. यदि पीला को लाल कहा जाय, लाल को पान कहा जाय, पान को मसाला कहा जाय, मसाला को नाव कहा जाय तथा नाव को घोंसला और घोंसला को पेड़ कहा जाय तो बताएं कि चिड़िया कहां रहती है? [आरआरबी भुवनेश्वर गुड्स गार्ड परीक्षा 10.01.2010]

Correct Answer: (1) पेड़
Solution:चिड़िया घोंसला में रहती है और घोंसला को पेड़ कहा जाता है। अतः विकल्प 1 होगा।

25. अगर किसी सांकेतिक भाषा में 'हवा' का अर्थ 'पत्थर' है, 'पत्थर' का अर्थ 'पानी' है, 'पानी' का अर्थ 'तूफान' है, 'तूफान' का अर्थ 'वर्षा' है, 'वर्षा' का अर्थ 'गर्मी' है तथा 'गर्मी' का अर्थ 'ठण्डा' है, तो इसी सांकेतिक भाषा में मनुष्य क्या चीज 'पीता' है? [आरआरबी बंगलौर सहायक स्टेशन मास्टर परीक्षा 24.01.2010]

Correct Answer: (3) तूफान
Solution:चूंकि मनुष्य पानी पीता है और प्रश्न के अनुसार पानी का अर्थ तूफान है।

26. यदि आँख को हाथ कहा जाये, हाथ को मुँह कहा जाये, मुँह को कान कहा जाये, कान को नाक कहा जाये तथा नाक को जीभ कहा जाये, तो निम्न में से किसके द्वारा मनुष्य सुनता है ? [आरआरबी इलाहाबाद (जू. अकाउंट्स असिस्टेंट) परीक्षा 05.12.2010]

Correct Answer: (3) नाक
Solution:मनुष्य कान से सुनता है; जबकि यहाँ कान को 'नाक' कहा गया है। अतः मनुष्य नाक सक सुनता है।

27. किसी कूट में "7 8 6" का आशय है "bring me apple" तथा "9 5 8" का आशय है "peel green apple" और "6 4 5" का आशय है "bring green fruit". निम्न में से कौन-सा कूट 'me' के लिए है? [आरआरबी पटना/इलाहाबाद ईएसएम-III परीक्षा 30.01.2011]

Correct Answer: (3) 7
Solution:

apple - 8

bring - 6

me - 7

28. एक खास कोड में 'Mu Ke Sit' का अर्थ है 'Much Providential Person' और 'Dis Hu Mu' का अर्थ 'Fortunate and Providential' है। कोड में शब्द 'Providential' के लिए क्या प्रयोग किया गया है? [आरआरसी नॉर्दन रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा 06.05.2012]

Correct Answer: (1) Mu
Solution:'Mu ke sit' एवं 'Dis Hu Mu' दोनों में Mu है। इसी प्रकार दोनों के अर्थ में Providential है। इसलिए Providential के लिए Mu का प्रयोग हुआ है।

29. यदि नीले को लाल कहा जाए, लाल को सफेद कहा जाए और सफेद को पीला कहा जाए, तो आसमान का रंग कैसा है ? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013]

Correct Answer: (1) लाल
Solution:नीला → लाल

लाल → सफेद

सफेद → पीला

आसमान का रंग नीला होता है। लेकिन उपर्युक्त शर्तों के अनुसार आसमान का रंग लाल होगा।

30. एक निश्चित सांकेतिक भाषा में '123' से अभिप्राय 'गर्म फिल्टर्ड कॉफी', '356' से अभिप्राय 'बहुत गर्म दिन' और '589' से अभिप्राय 'दिन और रात' से है। बताएँ कि 'बहुत' के लिए कौन-सा अंक है? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 24.11.2013]

Correct Answer: (4) 6
Solution:

∵ प्रथम और दूसरी सांकेतिक भाषा में 'गर्म' और '3' दोनों में उपस्थित हैं तथा दूसरी और तीसरी सांकेतिक भाषा में 'दिन' और '5' दोनों में उपस्थित हैं लेकिन 'बहुत' केवल दूसरी सांकेतिक भाषा में उपस्थित है।

दूसरी पंक्ति में

∴ गर्म → 3

दिन → 5

बहुत → 6