कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-II)

Total Questions: 48

1. यू.एस.ए. के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें कॉफी का उत्पादन होता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (c) हवाई
Solution:संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई राज्य में कॉफी का उत्पादन होता है। हवाई में उत्पादित कॉफी 'कोना कॉफी' के नाम से प्रसिद्ध है।

2. कौन-सा फल उष्णकटिबंधीय नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) सेब
Solution:सेब (Apple) की खेती उपोष्ण (Subtropical) एवं शीतोष्ण (Tem- perate) कटिबंधीय जलवायु क्षेत्रों में की जाती है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

3. किस कृषि क्षेत्र में, छोटे क्षेत्रों में अधिक मानव श्रम की आवश्यकता होती है? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) व्यापारिक बागवानी
Solution:व्यापारिक बागवानी खेती में अन्य की अपेक्षा अधिक मानव श्रम की आवश्यकता होती है तथा चाय, कॉफी आदि की कृषि के लिए निरंतर रख-रखाव भी जरूरी है, जिसके लिए इस क्षेत्र में अधिक लोगों की जरूरत पड़ती है।

4. एक फसल प्रणाली, जिसके अंतर्गत फसलों को रोपण किए गए पेड़ों की कतारों के बीच के स्थान में उगाया जाता है, कहलाती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (d) ऐले क्रॉपिंग
Solution:ऐले क्रॉपिंग के अंतर्गत फसलों को रोपण किए गए पेड़ों की कतारों के बीच के स्थान में उगाया जाता है।

5. 'एक फसली' कृषि विशेषता है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) व्यापारिक अन्न कृषि की
Solution:'एक फसली' कृषि का संबंध व्यापारिक अन्न प्रधान कृषि वाले क्षेत्रों से है।

6. एपीकल्चर एक वैज्ञानिक विधि है, जो उत्पादन से संबंधित है-- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (a) शहद के
Solution:एपीकल्चर मधुमक्खी पालन एवं शहद के उत्पादन से संबंधित है।

7. 'विटीकल्चर' किसे कहते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) अंगूर का उत्पादन
Solution:विटीकल्चर' (Viticulture) अंगूर के उत्पादन एवं अध्ययन से संबंधित है। यह हॉर्टीकल्चर की एक शाखा का रूप है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) सब्जियों की खेती -हॉर्टीकल्चर
Solution:विकल्प (c) के अंतर्गत सब्जियों की खेती के लिए नामकरण 'हॉर्टीकल्चर' किया गया है, जो इसकी वृहद श्रेणी की शब्दावली है। सब्जियों की खेती के लिए इसकी विशिष्ट शब्दावली 'ओलेरीकल्वर' है। यदि सभी नामकरण विशिष्ट शब्दावली के रूप में ही सही माने जाएं तो विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं होगा, क्योंकि यहां हार्टीकल्चर के स्थान पर ओलेरीकल्चर होना चाहिए। फसल एक वृहद शब्दावली है, जिसके अंतर्गत सभी प्रकार की फसलें यथा खाद्यान्न, गैर- खाद्यान्न, पशु आहार फसलें शामिल होंगी। फसलों की खेती के अंतर्गत फसल तथा इसके लिए प्रयुक्त मृदा भी शामिल होगी। अतः इसके लिए इसकी वृहद शब्दावली 'एग्रोनॉमी' का नामकरण उचित है।

9. रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) द्वितीय
Solution:FAO के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कच्चे रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। विश्व में कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है।

10. वह देश, जो विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:FAO के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, कच्चे रेशम उत्पादन में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। विश्व में कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक देश चीन है।