कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-II)

Total Questions: 48

11. कथन: [I.A.S. (Pre) 2000]

कथन (A): ऑस्ट्रेलिया में गो पशुपालन (Cattle Rearing) जितना दूध के लिए है, उसकी अपेक्षा मांस के लिए अधिक किया जाता है।

कारण (R) : ऑस्ट्रेलियावासी परंपरागत (Traditionally) रूप से मांसाहारी हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:ऑस्ट्रेलिया में लगभग 28.8 मिलियन गो वंशीय पशु हैं, जिसमें से लगभग 1.5 मिलियन डेयरी उद्योग के लिए हैं। इस तथ्य से स्पष्ट है कि ऑस्ट्रेलिया में गो पशुपालन जितना दूध के लिए है, उसकी अपेक्षा मांस के लिए अधिक किया जाता है। साथ ही यह स्पष्ट होता है कि ऑस्ट्रेलियावासी परंपरागत रूप से मांसाहारी हैं। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

12. यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में 'बीफ' की एक सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य की छवि को किसने नष्ट किया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (b) मैडकाऊ रोम
Solution:यूरोप एवं उत्तरी अमेरिका में बीफ की एक सुरक्षित एवं स्वस्थ खाद्य की छवि को मैडकाऊ रोग ने नष्ट किया। ब्रिटेन में यह रोग 1980 के दशक में सामने आया, जिसने डेयरी एवं 'बीफ' उद्योग को बुरी तरह से प्रभावित किया।

13. दुग्ध उत्पादन में किस देश का प्रथम स्थान है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A (Pre) 2003 Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 U.P.P.C.S. (Mains) 2003 U.P.P.S.C. (GIC) 2010 U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड (NDDB) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत, लगभग 230 मिलियन टन उत्पादन अनुमान के साथ विश्व का शीर्ष दुग्ध उत्पादक देश है। यहां प्रति व्यक्ति उपलब्धता 455 ग्राम प्रति दिन है। वर्ल्ड फूड एंड एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिकल ईयर बुक, 2023 के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, दुग्ध उत्पादन में शीर्ष उत्पादक देश हैं- 1. भारत, 2. संयुक्त राज्य अमेरिका, 3. पाकिस्तान, 4. चीन एवं 5. ब्राज़ील ।

14. विश्व में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक देश है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) भारत
Solution:राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड (NDDB) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत, लगभग 230 मिलियन टन उत्पादन अनुमान के साथ विश्व का शीर्ष दुग्ध उत्पादक देश है। यहां प्रति व्यक्ति उपलब्धता 455 ग्राम प्रति दिन है। वर्ल्ड फूड एंड एग्रीकल्चर स्टैटिस्टिकल ईयर बुक, 2023 के वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, दुग्ध उत्पादन में शीर्ष उत्पादक देश हैं- 1. भारत, 2. संयुक्त राज्य अमेरिका, 3. पाकिस्तान, 4. चीन एवं 5. ब्राज़ील ।

15. निम्नलिखित में से कौन-सा देश पिछले पांच वर्षों के दौरान विश्व में चावल का सबसे बड़ा निर्यातक रहा है? [I.A.S (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) भारत
Solution:खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के वर्ष 2013-2022 तक के आंकड़ों के अनुसार, मात्रा एवं मूल्य की दृष्टि से विश्व में चावल (Milled) का सर्वाधिक निर्यातक देश भारत है। ध्यातव्य है कि FAO के वर्ष 2014 के निर्यात संबंधी आंकड़ें उपलब्ध नहीं हैं।

16. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) ईरान
Solution:FAO के आंकड़ों के अनुसार, ईरान विश्व का सर्वाधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है। भारत में मुख्यतः जम्मू एवं कश्मीर में केसर का उत्पादन होता है।

17. 'ट्रक कृषि' संबंधित है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) साग-सब्जी से
Solution:'ट्रक कृषि' का संबंध साग-सब्जी के उत्पादन से है। जिन प्रदेशों में कृषक केवल सब्जियां पैदा करते हैं वहां इसको 'ट्रक कृषि का नाम दिया जाता है। ट्रक फार्म एवं बाजार के मध्य की दूरी, जो एक ट्रक रातभर में तय करता है, उसी आधार पर इसका नाम ट्रक कृषि रखा गया है।

18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कोको का प्रमुख उत्पादक देश नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) लाटविया
Solution:FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व में कोको (Cocoa beans) के तीन सबसे बड़े उत्पादक देशों में शीर्ष पर कोटे डि आइवरी, घाना एवं इंडोनेशिया हैं। इस संदर्भ में कैमरून का पांचवा स्थान है। FAO द्वारा लाटविया सहित यूरोप के उत्पादन के आंकड़े नहीं दिए गए हैं। यह मुख्यतः एक उष्णकटिबंधीय फसल है जो कि उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में ही उपजाई जाती है। अतः लाटविया कोको का प्रमुख उत्पादक देश नहीं है।

19. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2023]

1. चीन की तुलना में भारत के पास अधिक कृषियोग्य क्षेत्र है।

2. चीन की तुलना में भारत में सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है।

3. चीन की तुलना में भारत की कृषि में प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता अधिक है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल दो
Solution:विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन एवं भारत में कृषि योग्य भूमि सीमित है। चीन के पास लगभग 120 मिलियन हेक्टेयर और भारत के पास लगभग 156 मिलियन हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। भारत में कृषि योग्य भूमि वर्ष 2018-19 में 180.89 मिलियन हेक्टेयर थी। (PIB-16 दिसंबर, 2022 के अनुसार) अतः कथन 1 सही है। चीन का सिंचाई योग्य क्षेत्र 41 प्रतिशत है वहीं भारत कृषि संगणना 2015- 16 के अनुसार 2015-16 में सकल सिंचित क्षेत्र 95.58 मिलियन हे. अनुमानित था, जो कि सकल फसली क्षेत्र का 49.84% था। भारत में वर्ष 2019-20(P) में सकल फसली क्षेत्र की तुलना में सकल सिंचित क्षेत्र का अनुपात (% of Gross Irrigated Area Over Gross Cropped Area) 53.1% है। अतः चीन की तुलना में भारत में सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है। अतः कथन 2 सही है। उच्च अनुसंधान एवं विकास व्यय के परिणामस्वरूप बेहतर बीज आमतौर पर अधिक उर्वरक की मांग करते हैं। विश्व बैंक के अनुसार वर्ष 2016 में चीन की उर्वरक खपत कृषि योग्य क्षेत्र में 503 किलोग्राम / हेक्टेयर थी, जबकि भारत के लिए यह केवल 166 किलोग्राम/हेक्टेयर थी। अधिकांश फसलों में चीन की उत्पादकता भारत की तुलना में 50 से 100 प्रतिशत अधिक है। अतः कथन 3 सही नहीं है।

20. निम्नलिखित में से कौन एक चलवासी कृषि नहीं है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2006, 2010]

Correct Answer: (d) फेजेंडा
Solution:चेना, झूमिंग और मिल्पा का संबंध चलवासी कृषि से है, जबकि फेजेंडा का संबंध इससे नहीं है।