कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-II)

Total Questions: 48

31. हेरोइन प्राप्त होती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (b) अफीम पोस्ता से
Solution:हेरोइन का उत्पादन अफीम के पोस्ता से किया जाता है।

32. निम्नलिखित देशों में किसमें प्रति गाय दुग्ध का औसत वार्षिक उत्पादन सर्वाधिक है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) डेनमार्क
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (c) सही उत्तर था और वर्तमान में भी विकल्प (c) सही उत्तर है। FAO के वर्ष 2020 के आंकड़ों के अनुसार, दिए गए देशों में प्रति गाय दुग्ध का औसत वार्षिक उत्पादन (Milk, whole fresh cow) इस प्रकार है-
देशउत्पादन (हेक्टोग्राम/गाय)
नीदरलैंड्स92556
ग्रेट ब्रिटेन (उत्तरी आयरलैंड सहित)83690
डेनमार्क100283
भारत17030

उपर्युक्त अवधि में विश्व में सर्वाणिक पति गाय दुग्ध का औसत वार्षिक उत्पादन इस्राइल (127001 Hg/An) में सर्वाधिक है।

33. दुग्ध के अग्रणी उत्पादकों का सही अवरोही क्रम है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस
Solution:प्रश्नकाल में दिए गए विकल्पों में विश्व में दुग्ध उत्पादन का सही क्रम था- भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, रूस। वर्ष 2021 (FAO Statistical year book, 2023) में विश्व में दुग्ध उत्पादन में शीर्ष उत्पादक देश हैं- 1. भारत, 2. संयुक्त राज्य अमेरिका, 3. पाकिस्तान, 4. चीन एवं 5. ब्राजील।

34. निम्नलिखित देशों में से कौन मक्का उत्पादन में विश्व में द्वितीय स्थान पर है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013*]

Correct Answer: (d) चीन
Solution:दिए गए विकल्पों में मक्का उत्पादन में द्वितीय स्थान चीन का है। FAO द्वारा जारी वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, विश्व के तीन अग्रणी मक्का उत्पादक देश (हजार टन में) इस प्रकार हैं-
(देश)(उत्पादन)
1. संयुक्त राज्य अमेरिका348750.93
2. चीन277203.00
3. ब्राजील109420.71

35. निम्नलिखित में से किसे विश्व का 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है? [U.P.P CS. (Mains) 2013, 2015]

Correct Answer: (b) क्यूबा
Solution:क्यूबा को 'विश्व का चीनी का कटोरा' कहा जाता है, क्योंकि यहां का मुख्य उत्पाद गन्ना है, जिसका प्रयोग चीनी के निर्माण में होता है।

36. ब्राजील में विशाल कहवा बागानों को कहा जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) फजेंडा
Solution:ब्राजील में फजेंडा एक प्रकार का बागान है, जहां कहवा का उत्पादन किया जाता है। ब्राजील में कहवा का उत्पादन दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में किया जाता है। औपनिवेशिक काल (16-19वीं शताब्दी) में ब्राजील के उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के फजेंडा में चीनी का उत्पादन होता था।

37. सूची-I को सूची-II से मिलान करिए तथा सूची के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [R.O./A.R.O (Mains), 2017]

सूची-I (देश)सूची-II (प्रमुख प्राथमिक निर्यात)
A. चाड1. कपास
B. नाइजर2. यूरेनियम
C. रवांडा3. पेट्रोलियम
D. बेनिन4. कहवा/कॉफी

कूट:

ABCD
(a)4132
(b)2413
(c)3241
(d)1324
Correct Answer: (c)
Solution:
(देश)(प्रमुख प्राथमिक निर्यात)
चाडपेट्रोलियम
नाइजरयूरेनियम
रवांडाकहवा/कॉफी
बेनिनकपास

38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए - [M.P. P.C.S. (Pre) 2020]

सूची-I (आर्थिक क्रिया/कृषि प्रदेश)सूची-II (देश)
A. वाणिज्यिकं दुग्ध उत्पादन1. अर्जेंटीना
B. वाणिज्यिक अन्न उत्पादन2. फ्रांस
C. वाणिज्यिक बागाती कृषि3. डेनमार्क
D. वाणिज्यिक फल उत्पादन4. मलेशिया

कूट:

ABCD
(a)3142
(b)1234
(c)4321
(d)2413
Correct Answer: (a)
Solution:दिए गए विकल्पों का सही सुमेलन इस प्रकार है-
(आर्थिक क्रिया/कृषि प्रदेश)(देश)
वाणिज्यिक दुग्ध उत्पादनडेनमार्क
वाणिज्यिक अन्न उत्पादनअर्जेंटीना
वाणिज्यिक बागाती कृषिमलेशिया
वाणिज्यिक फल उत्पादनफ्रांस

39. निम्नलिखित में से किस एक में विश्व की वृहत्तम पशुधन समष्टि है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:FAO के आंकड़ों के अनुसार, दिए गए विकल्पों हेतु पशुधन समष्टि (मिलियन में)
20072020
ब्राजील272.69304.15
चीन847.63829.58
भारत539.79545.33
संयुक्त राज्य अमेरिका182.53201.69

अतः इस प्रश्न का उत्तर विकल्प
(b) चीन होगा।

40. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व में चाय का सबसे बड़ा निर्यातक देश है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:FAO के आंकड़ों के अनुसार प्रश्नकाल में (वर्ष 2015) मात्रा एवं मूल्य दोनों ही दृष्टिकोणों से विश्व के चायपत्ती निर्यातक शीर्ष चार देश इस प्रकार थे- 1-चीन, 2- श्रीलंका, 3- केन्या, 4- भारत। वर्ष 2022 में मात्रा के दृष्टिकोण से केन्या, जबकि मूल्य के दृष्टिकोण से चीन चायपत्ती का शीर्ष निर्यातक देश है।