कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-II)

Total Questions: 48

41. निम्नलिखित देशों में कौन 2016-17 में विश्व में चाय का वृहत्तम निर्यातक (मूल्य डॉलर में) था? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:दिए गए विकल्पों में चीन वर्ष 2017 में एवं वर्ष 2022 में विश्व में चाय का वृहत्तम निर्यातक (मूल्य डॉलर में) था।
देश2017 में2022 में
1. चीन1.6 बिलियन डॉलर2.08 बिलियन डॉलर
2. केन्या1.4 बिलियन डॉलर1.38 बिलियन डॉलर
3. श्रीलंका1.5 बिलियन डॉलर1.30 बिलियन डॉलर
4. भारत768.1 मिलियन डॉलर751.06 मिलियन डॉलर

42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

सूची-I (फसल)सूची-II (उत्पादक क्षेत्र)
A. कहवा1. प्रेयरी मैदान
B. जूट2. यांग्टिसी मैदान
C. चावल3. साओ पालो पठार
D. गेहूं4. गंगा डेल्टा

कूट:

ABCD
(a)3142
(b)2413
(c)3421
(d)4321
Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत फसल तथा उनसे संबंधित उत्पादक क्षेत्र का सुमेलन निम्नानुसार है-
(फसल)(उत्पादक क्षेत्र)
कहवासाओ पालो पंठार
जूटगंगा डेल्टा
चावलयांग्टिसी मैदान
गेहूंप्रेयरी मैदान

43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

सूची-I (फसल)सूची-II (उत्पादक क्षेत्र)
A. कहवा1. सीक्यांग बेसिन
B. चावल2. साओ पालो
C. गेहूं3. कैंडी बेसिन
D. चाय4. ह्वांगहो बेसिन

कूट:

ABCD
(a)2314
(b)2143
(c)4213
(d)3142
Correct Answer: (b)
Solution:

चीन की यांग्टिसी क्यांग एवं सीक्यांग नदियों की घाटियों में चावल का उत्पादन तथा ह्वांगहो (ह्वांगहे) एवं सहायक नदियों की बेसिनों में शीतकालीन गेहूं का उत्पादन होता है, जबकि ब्राजील का साओ पालो क्षेत्र कहवा उत्पादन के लिए और श्रीलंका का कैंडी बेसिन चाय उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

44. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर चुनिए- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

सूची-I

सूची-II

A. कोको

1. आइवरी कोस्ट

B. कहवा

2. केन्या

C. चाय

3. दक्षिण अफ्रीका

D. गन्ना

4. घाना

कूट:

ABCD
(a)3214
(b)4123
(c)1432
(d)2341
Correct Answer: (b)
Solution:सूची-I का सूची-II के साथ सुमेलन निम्नानुसार है-
सूची-Iसूची-II
कोकोघाना
कहवाआइवरी कोस्ट
चायकेन्या
गन्नादक्षिण अफ्रीका

45. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010 U.P.P.C.S. (Pre) 2013]

सूची-I (फसलें)सूची-II (क्षेत्र/देश)
A. रबर1. मॉरीशस
B. कहवा2. इटली
C. जैतून3. कोलंबिया
D. गन्ना4. मलेशिया

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)4312
(d)3421
Correct Answer: (b)
Solution:रबर-मलेशिया की, कहवा-कोलंबिया की, जैतून-इटली की तथा गन्ना-मॉरीशस की प्रमुख फसलें हैं।

46. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

सूची-I (अग्रणी उत्पादक देश)सूची-II (पदार्थ)
A. चीन1. प्राकृतिक रबर
B. भारत2. दूध
C. सऊदी अरब3. लौह अयस्क
D. थाईलैंड4. पेट्रोलियम

कूट:

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)3241
(d)2314
Correct Answer: (c)
Solution:प्राकृतिक रबर का अग्रणी उत्पादक - थाईलैंड
दूध का अग्रणी उत्पादक - भारत
लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक - चीन
पेट्रोलियम का अग्रणी उत्पादक - सऊदी अरब
अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

'World Mineral Production 2018-22' के अनुसार, वर्ष 2022 में कच्चे पेट्रोलियम के अग्रणी उत्पादक देश इस प्रकार हैं- 1. संयुक्त राज्य अमेरिका, 2. सऊदी अरब, 3. रूस ।

47. बागान कृषि से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1998*]

I. अधिकांश उष्णकटिबंधीय बागान निचले मैदानों में अवस्थित हैं।

II. उष्णकटिबंधीय बागान समुद्रतटीय तट के किनारे झुंडों में पाए जाते हैं। III. अमेजन बेसिन में रबर की कृषि के लिए उत्तम भौतिक दशाएं पाई जाती हैं, परंतु कर्मकारों की कमी है।

Correct Answer: (b) II तथा III सही हैं।
Solution:बागानी कृषि मुख्यतः उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाने वाली कृषि है। इस प्रकार की कृषि विस्तृत क्षेत्र पर न होकर छोटे-छोटे टुकड़ों के रूप में की जाती है। किसी एक क्षेत्र में फसलों का विशिष्टीकरण अवश्य मिलता है। कपास, तंबाकू, चाय, कोको, कहवा, केला, रबर, गन्ना, नारियल और मसाले की फसलें बागानी कृषि के अंतर्गत ही आती हैं। बागानी कृषि में पौधों की जड़ में पानी इकट्ठा न होने देने के लिए इसे ढालू जमीन की आवश्यकता होती है, जहां जल प्रवाह में कठिनाई न हो साथ ही गहरी एवं उपजाऊ मिट्टी (जो समुद्र तट और नदी घाटियों में सरलता से उपलब्ध होती है) भी उपलब्ध हो। यही कारण है कि उष्णकटिबंधीय बागान प्रायः समतल मैदान पर न होकर साधारण ढाल वाले समुद्रतटीय मैदानों तथा पठारों पर मिलते हैं। अतः कथन I गलत और II सही है। 19वीं शताब्दी तक अमेजन बेसिन रबर का मुख्य उत्पादक था। यहां रबर उत्पादन के लिए सभी उपयुक्त भौतिक दशाएं उपलब्ध हैं। यहां तक कि रबर के पेड़ यहां स्वयं उगते हैं, किंतु वर्तमान में दक्षिणी अमेरिकी देश रबर उत्पादन में महत्वपूर्ण नहीं हैं, जिसके कई कारण हैं। अतः कथन III सही है।

48. निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

1. कॉफी

2. रबर

3. नारियल

4. मसाले

उपरोक्त में से बागान फसलें कौन-सी हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 तथा 4
Solution:कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बागान फसल (Plan- tation Crop) के अंतर्गत नारियल, सुपारी, कोकोआ एवं काजू को रखा जाता है, जबकि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, बागान फसल के तहत चाय, कॉफी एवं रबर एवं मसालों को रखा जाता है।