कृषि एवं पशुपालन (आर्थिक भूगोल) (Part-I)

Total Questions: 49

31. निम्नलिखित में कौन-से कथन सही हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

1. चीन विश्व में तंबाकू का वृहत्तम उत्पादक है।

2. भारत विश्व में ज्वार का वृहत्तम उत्पादक है।

3. ब्राजील विश्व में सोयाबीन का वृहत्तम उत्पादक है।

4. इटली विश्व में कच्चे रेशम का वृहत्तम उत्पादक है।

Correct Answer: (a) 1 तथा 2
Solution:प्रश्नकाल के दौरान चीन विश्व में तंबाकू एवं कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक था। भारत, विश्व में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक था। संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक था। कच्चे रेशम का वृहत्तम उत्पादक देश चीन था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, ज्वार (Sorghum) का सर्वाधिक उत्पादक देश नाइजीरिया है। इसके बाद क्रमशः सूडान तथा संयुक्त राज्य अमेरिका का स्थान है। इस अवधि में सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक ब्राजील, तंबाकू (अनमैन्यूफैक्चर्ड) एवं कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है।

32. निम्नलिखित देशों में से कौन अपने चीनी उत्पादन का सर्वाधिक प्रतिशत निर्यात करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) मॉरीशस
Solution:दिए गए विकल्पों में मॉरीशस अपने चीनी उत्पादन का सर्वाधिक हिस्सा निर्यात करता था। यहां की अर्थव्यवस्था में चीनी के निर्यात से प्राप्त मुद्रा एवं पर्यटन क्षेत्र से अर्जित आय का प्रमुख योगदान है।

33. विश्व में प्राकृतिक रबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001]

Correct Answer: (d) थाईलैंड
Solution:प्रश्नकाल में विश्व में प्राकृतिक रबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश थाईलैंड था। 'कृषि एवं खाद्य संगठन' के 2022 के आंकड़ों के अनुसार, प्राकृतिक रबर (Natural Rubber) के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं-

1. थाईलैंड-4825.90 हजार टन

2. इंडोनेशिया-3135.28 हजार टन

3. वियतनाम-1339.53 हजार टन

4. आइवरी कोस्ट-1286.00 हजार टन

34. विश्व में प्राकृतिक रबर के दो बड़े उत्पादक हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) थाईलैंड एवं इंडोनेशिया
Solution:प्रश्नकाल में विश्व में प्राकृतिक रबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश थाईलैंड था। 'कृषि एवं खाद्य संगठन' के 2022 के आंकड़ों के अनुसार, प्राकृतिक रबर (Natural Rubber) के शीर्ष उत्पादक देश इस प्रकार हैं-

1. थाईलैंड-4825.90 हजार टन

2. इंडोनेशिया-3135.28 हजार टन

3. वियतनाम-1339.53 हजार टन

4. आइवरी कोस्ट-1286.00 हजार टन

35. निम्नलिखित में से कौन-सा देश अपने कुल निर्यात से प्राप्त धन का लगभग दो-तिहाई चावल के व्यापार से प्राप्त करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2013 U.P.U.D.A./L.D.A (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) म्यांमार
Solution:FAO के 2013 के आंकड़ों के अनुसार-
देशकुल निर्यात (मूल्य) हजार डॉलर मेंचावल का निजापानर्यात मूल्यचाथाईलैंडवल की कुल निर्यात में हिस्सेदारी
जापान2987602181530.60%14.09%
म्यांमार133876115791011.79%
थाईलैंड31426858442958214.09%
इंडोनेशिया3445571811930.00%

आयोग ने उत्तर के रूप में विकल्प (c) का चयन किया था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, चावल की मात्रा एवं मूल्य दोनों ही दृष्टि से शीर्ष चार निर्यातक देश क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, भारत तथा उरुग्वे हैं।

36. निम्नलिखित देशों में से किन्हें 'स्वर्णिम अर्धचंद्र' में सम्मिलित किया जाता है? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

1. अफगानिस्तान

2. ईरान

3. इराक

4. पाकिस्तान

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) 1, 2 एवं 4
Solution:स्वर्णिम अर्द्धचंद्र में मध्य और दक्षिण एशिया के अफीम उत्पादक एवं निर्यातक देशों को सम्मिलित किया जाता है। इस क्षेत्र में अफीम का अवैध तरीके से उत्पादन एवं व्यापार होता है। स्वर्णिम अर्द्धचंद्र के अंतर्गत पाकिस्तान, ईरान एवं अफगानिस्तान के क्षेत्रों को सम्मिलित किया जाता है। इराक स्वर्णिम अर्द्धचंद्र का भाग नहीं है।

37. निम्नांकित किस देश-समूह में मक्का मुख्य भोजन के रूप में प्रयोग में आता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) मध्य अफ्रीका
Solution:मक्का का सर्वाधिक उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका में होता है, जबकि यह मध्य अफ्रीकी देशों में मुख्य भोजन के रूप में प्रयुक्त होता है।मक्का का सर्वाधिक उत्पादन संयुक्त राज्य अमेरिका में होता है, जबकि यह मध्य अफ्रीकी देशों में मुख्य भोजन के रूप में प्रयुक्त होता है।

38. सैक्रामेन्टो-सैन जोवाक्विन घाटी, जो अमेरिका में अंगूर एवं सिट्रस (नींबू-वंश) फलों के उत्पादन के लिए विख्यात [U.P. Lower Sub. (Pre) 1998]

Correct Answer: (a) कैलिफोर्निया राज्य में
Solution:सैक्रामेन्टो-सैन जोवाक्विन घाटी (Sacramento-San Joaquin Valley) संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में अवस्थित है। यह घाटी विश्वभर में अंगूर एवं नींबू वंशीय (सिट्रस) फलों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

39. कथन : [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

कथन (A): यूरोप के भूमध्य सागरीय क्षेत्र में व्यापारिक अंगूर की खेती विशिष्ट है।

कारण (R) : उसका 85% अंगूर शराब बनाने के काम में आता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Solution:यूरोप के भूमध्य सागरीय क्षेत्र में व्यापारिक अंगूर की खेती का विशिष्ट स्थान है। यहां अंगूर की व्यापक पैमाने पर कृषि का कारण है, यहां अंगूर उत्पादन का अधिकतर भाग शराब बनाने के प्रयोग में आना।

40. विश्व के निम्नलिखित प्रदेशों में से किसमें खट्टे रसीले फलों का उत्पादन बहुत विकसित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) भूमध्यसागरीय प्रदेश
Solution:भूमध्यसागरीय प्रदेश में खट्टे रसीले फलों का उत्पादन बहुत विकसित है। भूमध्यसागरीय जलवायु प्रदेश को उपोष्ण कटिबंधीय शुष्क ग्रीष्म जलवायु प्रदेश भी कहा जाता है।