कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

41. भारत में फसलों की बुआई के अंतर्गत शुद्ध क्षेत्रफल है लगभग - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) 14 करोड़ हे.
Solution:कृषि सांख्यिकी, 2015 के अनुसार भारत में फसलों की बुआई के अंतर्गत शुद्ध क्षेत्रफल वर्ष 2012-13 (अनंतिम) में 13.99 करोड़ हेक्टेयर रहा। अतः निकटतम उत्तर विकल्प (c) है। बुआई के अंतर्गत शुद्ध क्षेत्र (Net Area Sown) से तात्पर्य, फसलों और बगीचों (Orchards) के साथ बोए गए कुल क्षेत्र से होता है। इसके आकलन (Estimation) के क्रम में एक वर्ष में एक से अधिक बार बोए गए क्षेत्र को भी एक ही बार गिना जाता है। RBI द्वारा सितंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019-20 के संदर्भ में कुल शुद्ध बोया गया क्षेत्र 139.90 मिलियन हेक्टेयर तथा सकल बोया गया क्षेत्र 211.36 मिलियन हेक्टेयर है। वर्ष 2019-20 के संदर्भ में ही फसल सघनता 151.08 प्रतिशत और शुद्ध सिंचित क्षेत्र 75.46 मिलियन हेक्टेयर है।

42. भारत की औसत फसल गहनता है लगभग- [U.P. P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (b) 135 प्रतिशत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (b) सही उत्तर था। Agricultural Statistics at a glance, 2022 के अनुसार, वर्ष 2019-20 के संदर्भ में फसल गहनता 151.08 प्रतिशत है।

43. निम्न में से किस वर्ष में खाद्यान्न उत्पादन में वृद्धि दर ऋणात्मक रही? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) 2004-05
Solution:प्रश्नकाल के तहत दिए गए विकल्पों में से विकल्प (c) सही उत्तर था। फरवरी, 2023 में जारी 'खाद्यान्न उत्पादन' के द्वितीय अग्रिम अनुमान, 2022-23 के अनुसार, वर्ष 2013-14 से वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के मध्य में वर्ष 2014-15 तथा वर्ष 2015-16 ही ऐसे दो वर्ष रहे, जिसमें खाद्यान्न उत्पादन ऋणात्मक दर्ज किया गया।

44. निम्नलिखित में से किस वर्ष में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में वृद्धि की दर ऋणात्मक रही है? [U.P. P.C.S. (mains) 2017]

Correct Answer: (c) 2014-15
Solution:Pocket Book of Agricultural Statistics, 2017 के अनुसार, दिए गए विकल्पों में से वर्ष 2014-15 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में ऋणात्मक वृद्धि दर (-0.2%) दर्ज की गई थी। 29 फरवरी, 2024 को जारी राष्ट्रीय आय के द्वितीय अग्रिम अनुमान, 2023-24 के अनुसार, निम्नलिखित वर्षों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दर निम्न है- वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में 0.7 प्रतिशत वर्ष 2022-23 (1" R.E.) में 4.7 प्रतिशत रही। चालू कीमतों पर वृद्धि दर निम्न है- 2023-24 (2nd A.E.) में 4.6 प्रतिशत, 2022-23 (1st R.E.) में 9.4 प्रतिशत रही।

45. किस वर्ष कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की वार्षिक औसत वृद्धि दर (स्थिर मूल्यों पर) नकारात्मक हो गई थी? [56th to 59th B. P. S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) 2002-03
Solution:दिए गए विकल्पों में, वर्ष 2002-03 के दौरान स्थिर कीमतों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की वार्षिक औसत वृद्धि दर नकारात्मक हो गई थी। वर्तमान हेतु उपुर्यक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

46. 1997-98 में भारतीय कृषि उत्पादन ने ऋणात्मक वृद्धि दर्शाई है- [U.P. Lower Sub. (Pre)1998]

Correct Answer: (d) 1%
Solution:वर्ष 1997-98 में भारतीय कृषि में ऋणात्मक उत्पादन (लगभग 1%) दर्ज किया गया था।

47. किस पंचवर्षीय योजना में कृषि ने ऋणात्मक विकास प्रदर्शित किया? [U.P.P.C.S. (Mains) 2004]

Correct Answer: (a) तीसरी में
Solution:तीसरी पंचवर्षीय योजना में कृषि ने ऋणात्मक वृद्धि दर प्रदर्शित किया था। वर्ष 1961-65 के दौरान कृषि उत्पादन की वृद्धि दर (Growth Rate) (-)1.0 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

48. कथन (A): भारत में खाद्यान्न उत्पादन में लगभग आत्मनिर्भरता प्राप्त हो गई है। [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

कारण (R) : अब भारत थोक मात्रा में खाद्यान्न का आयात नहीं करता है।

उपयुक्त वक्तव्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?

कूट :

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
Solution:हरित क्रांति के बाद से भारत में खाद्यान्न उत्पादन में अपेक्षित वृद्धि हुई है। वर्ष 1950-51 में कुल उत्पादन लगभग 50.8 मिलियन टन था, जो वर्ष 2001-02 में बढ़कर 211.9 मिलियन टन हो गया। इस प्रकार इस अवधि में खाद्यान्न उत्पादन में चार गुने से अधिक वृद्धि हुई तथा भारत खाद्यान्न में लगभग आत्मनिर्भर हो चुका है। वर्ष 2001-02 में भारत द्वारा खाद्यान्न का आयात कुल आयात मूल्य का मात्र 4.5 प्रतिशत था। अतः कथन एवं कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की व्याख्या भी करता है। 29 फरवरी, 2024 को खाद्यान्न उत्पादन संबंधी जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 (द्वितीय अग्रिम अनुमान) में खाद्यान्न उत्पादन 309.35 मिलियन टन अनुमानित है, जबकि वर्ष 2022-23 में खाद्यान्न उत्पादन 329.69 मिलियन टन दर्ज है।

49. निम्न कथन से हम क्या समझते हैं- [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) खाद्यान्न स्टॉक पर्याप्त है, परंतु सभी परिवारों को उसे प्राप्त करने की सामर्थ्य नहीं है।
Solution:1960 के दशक में हरित क्रांति के परिणामस्वरूप भारत में खाद्यान्न उत्पादन में आशातीत वृद्धि दर्ज हुई। इसी के साथ भारत की जनसंख्या में भी तीव्र वृद्धि हुई, पुनः 1990 के दशक में प्रारंभ पूंजीवादी नीति के अनुपालन के कारण संक्रमणशील भारतीय अर्थव्यवस्था में तीव्र आर्थिक वृद्धि का लाभ समाज के निम्न वर्गों को प्राप्त नहीं हुआ। इन सब कारकों का सम्मिलित प्रभाव यह हुआ कि पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्धता के बावजूद क्रय शक्ति सामर्थ्य के अति निम्न स्तर के कारण खाद्यान्न समाज के अति कमजोर वर्ग (गरीब) के क्रय शक्ति से बाहर रहा। इसी संदर्भ में कहा जा सकता है कि "भारत ने राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा प्राप्त कर ली है, किंतु पारिवारिक सुरक्षा अभी तक प्राप्त नहीं कर सका है।"

50. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) कहा गया है- [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

अभिकथन (A) : बढ़ती आबादी का पेट भरने के लिए भारतीय कृषि में महत्वपूर्ण तकनीकी और संस्थागत सुधारों की आवश्यकता है।

कारण (R) : भारत के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में किसान अभी भी कृषि के लिए मानसूनी वर्षा और मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता पर निर्भर हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:देश में जिस तरह से आबादी में वृद्धि हो रही है, उसकी तुलना में कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण तथा तकनीकी और संस्थागत सुधार नहीं हो रहे हैं। हालांकि वर्तमान में भारत, खाद्यान्नों के संदर्भ में आत्मनिर्भर हो चुका है, फिर भी कृषि क्षेत्र में तकनीकी और संस्थागत सुधार की आवश्यकता है; क्योंकि देश की जनसंख्या वृद्धि दर और कृषि क्षेत्र में तकनीकी और संस्थागत सुधारों की वृद्धि दर में काफी अंतर है, अतः कथन (A) सही है।

देश के कई हिस्सों में किसान आज भी कृषि के लिए मानसूनी वर्षा और मिट्टी की प्राकृतिक उर्वरता पर निर्भर हैं; क्योंकि सिंचाई सुविधाएं तथा उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता अभी भी देश के सभी क्षेत्रों में पर्याप्त उपलब्ध नहीं है। अतः कारण (R) भी सत्य है, लेकिन कथन (A) की व्याख्या नहीं करता है, अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।