कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (भाग-4) (आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित में से किस वर्ष में 'राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम' प्रारंभ किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 2008 ई.
Solution:राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (NLRMP) जिसे कैबिनेट द्वारा 21 अगस्त, 2008 को मंजूरी प्रदान की गई थी, का पुनर्नामकरण करते हुए DILRMPC (डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम) कर दिया गया है, जो 1 अप्रैल, 2016 से प्रभावी है। 100 प्रतिशत वित्तपोषण के साथ यह केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।

2. निम्न कथनों पर विचार कीजिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

1. रु. 200 करोड़ कुल धनराशि कार्पस (Corpus) का जल विभाजक फंड स्थापित किया गया है।

2. चुने हुए 100 जनपदों में एकीकृत जल विभाजक विकास कार्य करने का उद्देश्य है।

3. योजना के अंतर्गत राज्य में ग्रांट आधारित परियोजनाओं हेतु दो तिहाई धनराशि दी जाती है।

दिए गए कूट की सहायता से बताइए कौन कथन सही है / है?

Correct Answer: (b) केवल 1 और 2
Solution:केंद्रीय बजट 1999-2000 के निर्णय के द्वारा जल विभाजक (संभरण) विकास कोष (Watershed Development Fund : WDF) की स्थापना नाबार्ड के अंतर्गत 200 करोड़ रुपये की कुल धनराशि कार्पस (भारत सरकार एवं नाबार्ड प्रत्येक द्वारा 100 करोड़ रु. के सहयोग से) से की गई थी। इसका उद्देश्य चुने हुए 100 जनपदों में एकीकृत जल विभाजक (संभरण) विकास कार्य करना। इस कोष की एक-तिहाई धनराशि राज्यों को अनुदान (Grant) आधारित परियोजनाओं हेतु तथा दो-तिहाई धनराशि ऋण (loan) आधारित परियोजनाओं हेतु दी जाती है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर होगा।

3. भारत सरकार के कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा रेनफेड एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम किस वर्ष में आरंभ किया गया था? [U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) 2011-12
Solution:भारत सरकार द्वारा रेनफेड एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम वर्ष 2011-12 में प्रारंभ किया गया। यह राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (R.K.V.Y.) के अंतर्गत एक उपयोजना है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों (मुख्य रूप से लघु एवं सीमांत किसानों) के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

4. प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में निम्न में से कौन-सा गलत है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2022]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:जुलाई, 2015 में 'हर खेत को पानी' आदर्शवाक्य (Motto) के साथ क्रियान्वित (Implemented) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY) में विकल्पगत सभी कार्यों को शामिल किया गया है। अतः इस प्रश्न का सही उत्तर विकल्प (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं होगा।

5. उत्तर प्रदेश में 'उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना' (यू. पी. डास्प) प्रायोजित की गई - [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (c) विश्व बैंक द्वारा
Solution:उत्तर प्रदेश में 'उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना' (यू.पी. डास्प) विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित की गई है। इस परियोजना का प्रथम चरण 23 सितंबर, 1998 को शुरु हुआ तथा 31 मार्च, 2004 को पूरा हुआ। दूसरा चरण 27 नवंबर, 2007 को प्रारंभ हुआ तथा 31 मार्च, 2013 को पूरा हुआ परियोजना के प्रथम चरण को 'विश्व बैंक' द्वारा तथा दूसरे चरण को प्रारंभ में राज्य सरकार द्वारा तथा बाद में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किया गया।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2015]

1. त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम 1996-97 में गरीब किसानों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए आरंभ किया गया था।

2. कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम 1974-75 में जल-उपयोग दक्षता का विकास के लिए शुरू किया गया था।

निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम वर्ष 1996-97 में ऐसे राज्यों को ऋण सहायता उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया था, जिनकी अधूरी वृहद् / मध्यम सिंचाई परियोजनाएं पूरी होने के अग्रिम चरणों में थीं। केंद्र द्वारा प्रायोजित कमांड क्षेत्र विकास कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1974-75 में सिंचाई संभाव्यता का दक्ष उपयोग करने के लिए किया गया था।

7. सूरज धारा योजना संबंधित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) बीज अदला-बदली
Solution:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'सूरज धारा योजना' बीज अदला-बदली से संबंधित है। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लघु एवं सीमांत कृषकों को एक हेक्टेयर के लिए दलहनी एवं तिलहनी फसलों की बीज अदला-बदली हेतु अनुदान दिया जाता है।

8. जून, 2018 में भारत की एक महत्वाकांक्षी योजना 'अटल-मू-जल योजना' के लिए विश्व बैंक ने कितनी धनराशि मंजूर की है? [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:अटल भू-जल योजना (अटल जल) केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय (अब जल शक्ति मंत्रालय) की एक केंद्रीय योजना है, जिसके लिए जून, 2018 में विश्व बैंक ने 6000 करोड़ रु. की राशि स्वीकृत की है। यह योजना वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक की पांच वर्ष की अवधि में विश्व बैंक के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी। इस योजना में विश्व बैंक का योगदान 3000 करोड़ रुपये (450 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है, जबकि शेष आधा हिस्सा (3000 करोड़ रुपये) केंद्र सरकार का योगदान है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर, 2019 में किया गया था, जो  अप्रैल, 2020 से प्रभावी हुआ।

9. 1 अप्रैल, 2020 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अटल भू-जल स्कीम में सहायता उपलब्ध करवाने वाली संस्था है - [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) विश्व बैंक
Solution:अटल भू-जल योजना (अटल जल) केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय (अब जल शक्ति मंत्रालय) की एक केंद्रीय योजना है, जिसके लिए जून, 2018 में विश्व बैंक ने 6000 करोड़ रु. की राशि स्वीकृत की है। यह योजना वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक की पांच वर्ष की अवधि में विश्व बैंक के सहयोग से कार्यान्वित की जाएगी। इस योजना में विश्व बैंक का योगदान 3000 करोड़ रुपये (450 मिलियन अमेरिकी डॉलर) है, जबकि शेष आधा हिस्सा (3000 करोड़ रुपये) केंद्र सरकार का योगदान है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर, 2019 में किया गया था, जो  अप्रैल, 2020 से प्रभावी हुआ।

10. केंद्र सरकार द्वारा संचालित उस योजना का नाम बताइए, जिसके अंतर्गत मरुस्थल के किसानों को पंपसेट कम-से-कम किराए या पट्टे पर दिए जाते हैं- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (a) जल धारा योजना
Solution:केंद्र सरकार, सूखा प्रवण क्षेत्रों के ऐसे सीमांत किसानों को जो पंपसेट लगाने का एकमुश्त खर्च वहन नहीं कर सकते, के लिए एक विशेष कार्यक्रम 'जलधारा योजना' क्रियान्वित कर रही है। इस योजनांतर्गत सूखा प्रवण क्षेत्रों या मरुस्थल के सीमांत किसानों को कम किराए या पट्टे पर पंपसेट उपलब्ध कराने का प्रावधान है।