I. पहला कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर, उत्तराखंड (पूर्व में उत्तर प्रदेश का हिस्सा) में, 1960 में, स्थापित किया गया था।
II. 1901-1905 के दौरान, कानपुर, पुणे, सबौर, नागपुर, लायलपुर और कोयंबटूर में छह कृषि महाविद्यालय स्थापित किए गए।
Correct Answer: (c) केवल I
Solution:देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय, 'जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय' की स्थापना वर्ष 1960 में पंतनगर, उत्तराखंड (पूर्व) में उत्तर प्रदेश का हिस्सा) में हुई। इसकी स्थापना, एकीकृत शिक्षण अनुसंधान और विस्तार से खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए हुई थी।ज्ञातव्य है कि अनेक स्रोतों (यथा ICAR की मैगजीन एवं कतिपय शोधपत्रों) में वर्ष 1901-1905 के मध्य कानपुर, पुणे, सबौर, नागपुर, लायलपुर एवं कोयंबटूर में छः कृषि विश्वविद्यालयों की स्थापना का उल्लेख मिलता है, तथापि इनमें से कई कृषि विश्वविद्यालयों से संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर इनके स्थापना वर्ष 1905 के बाद का (यथा पुणे - 1908, लायलपुर 1906, कानपुर 1906) है। अतः प्रश्नगत कथनों में केवल कथन (1) सही है।