कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (भाग-4) (आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

31. उचित और लाभकारी मूल्य' निम्न में से किस फसल से संबंधित है? [Chhatisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) गन्ना
Solution:22 अक्टूबर, 2009 को गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 में संशेधन करने के साथ, गन्ने के सांविधिक न्यूनतम मूल्य की अवधारणा के स्थान पर 2009-10 और बाद के चीनी मौसमों के लिए गन्ने के 'उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) की अवधारणा लाई गई थी। केंद्रीय सरकार द्वारा कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श के पश्चात तथा चीनी उद्योग की एसोसिएशनों से सूचना लेकर गन्ना मूल्य निर्धारित किया जाता है और उसकी घोषणा की जाती है। गन्ना (नियंत्रण) आदेश, 1966 के संशोधित उपबंधों में निम्नलिखित प्रमुख घटकों को ध्यान में रखते हुए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य निर्धारित करने का प्रावधान है-

1. गन्ने की उत्पादन लागत,

2. वैकल्पिक फसलों से उत्पादकों को लाभ तथा कृषि जिंसों के मूल्यों की सामान्य प्रवृत्ति

3. उपभोक्ताओं को उचित दर पर चीनी की उपलब्धता

4. उत्पादनकर्ताओं द्वारा गन्ने के उत्पादित चीनी जिस मूल्य पर बेची जाती है

5. गन्ने से चीनी की रिकवरी आदि।

32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2010]

1. चीनी के हर मौसम के लिए केंद्र सरकार गन्ने का सांविधिक न्यूनतम मूल्य निर्धारित करती है।

2. आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत चीनी और गन्ना आवश्यक वस्तुएं हैं।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:केंद्र सरकार चीनी के हर मौसम में गन्ने का अब सांविधिक न्यूनतम मूल्य नहीं बल्कि 'उचित एवं लाभकारी मूल्य' (FRP) का निर्धारण करती है। 22 अक्टूबर, 2009 को केंद्र सरकार ने वर्ष 1966 के गन्ना नियंत्रण आदेश में संशोधन हेतु गन्ना नियंत्रण (संशोधन) आदेश, 2009 जारी किया था। इस संशोधन आदेश द्वारा 1966 के मूल आदेश में 'न्यूनतम मूल्य' को 'उचित एवं लाभकारी मूल्य' से प्रतिस्थापित कर दिया गया। आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत चीनी एवं गन्ना आवश्यक वस्तु हैं।

अतः पहला कथन गलत एवं दूसरा सही है।

33. गन्ने की उचित एवं लाभप्रद कीमत (FRP) को निम्नलिखित में से कौन अनुमोदित करता/करती है? [I.A. S. (Pre) 2015 U.P.B.E.O. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति
Solution:गन्ने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की जगह 'उचित एव लाभकारी मूल्य' (FRP) का अनुमोदन आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) द्वारा किया जाता है। अन्य खरीफ व रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की संस्तुति के आधार पर सरकार द्वारा की जाती है।

34. भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत में न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों को भुगतान किए गए बोनस (यदि कुछ है) के साथ-साथ और क्या शामिल है/हैं? [U.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) प्रापण प्रासंगिक प्रभार तथा वितरण लागत
Solution:

भारतीय खाद्य निगम के लिए खाद्यान्नों की आर्थिक लागत, खाद्यान्नों की अभिग्रहण लागत (न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं किसानों को भुगतान किए गए बोनस के साथ प्रापण प्रासंगिक प्रभार) और वितरण लागत का योग होती है। अतः विकल्प (c) अभीष्ट उत्तर है।

35. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: [I.A.S. (Pre) 2020]

1. सभी अनाजों, दालों एवं तिलहनों का 'न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर प्रापण (खरीद) भारत के किसी भी राज्य / केंद्रशासित प्रदेश (यू.टी.) में असीमित होता है।

2. अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया जाता है, जिस स्तर पर बाजार मूल्य कभी नहीं पहुंच पाते।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 न ही 2
Solution:कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) द्वारा कुल 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की सिफारिश की जाती है। इस सिफारिश के आधार पर ही सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की घोषणा की जाती है। कृषि लागत और मूल्य आयोग द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) हेतु अनुसंशित फसलें निम्न हैं-

अनाज धान, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का, रागी और जौ।

दालें चना, तूर/अरहर, मूंग, उड़द और मसूर।

तिलहन मूंगफली, रेपसीड एवं मस्टर्ड, सूर्यमुखी बीज, सोयाबीन

(पीला), सीसमम, कुसुम, नाइजरसीड, तथा वाणिज्यिक फसलें कोपरा, कपास और जूट। भारत सरकार द्वारा कुल 24 फसलों के लिए न्यूतनम समर्थन की घोषणा की जाती है।

गन्ने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की नहीं बल्कि 'उचित एवं लाभकरी मूल्य (FRP) की घोषणा की जाती है।

तोरिया तथा छिलका रहित नारियल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) क्रमशः रेपसीड एवं सरसों तथा कोपरा की एमएसपी (MSP) के आधार पर तय किया जाता है। प्रत्येक फसल के लिए जो भी MSP निर्धारित की जाती है, वह पूरे देश में एक समान होती है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं पाया गया जहां अनाजों एवं दालों का MSP किसी भी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में उस स्तर पर निर्धारित किया गया हो जिस स्तर पर बाजार मूल्य कभी नहीं पहुंच पाते।

36. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए [I.A.S. (Pre) 2009]

1. कृषि लागत और कीमत आयोग 32 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमतों की सिफारिश करता है।

2. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन आरंभ किया है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:'कृषि लागत और कीमत आयोग' (CACP) वर्तमान में MSP के अंतर्गत कुल 22 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की सिफारिश करता है। गन्ने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की नहीं बल्कि 'उचित एवं लाभकारी मूल्य' (FRP) दिया जाता है।

'राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन' (NFSM: National Food Security Mission) केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित योजना है, जो चावल (Rice), गेहूं (Wheat) और दालों (Pulses) के उत्पादन की वृद्धि से संबंधित है। वर्तमान में इसके अंतर्गत मोटे अनाज को भी शामिल कर लिया गया है। इसका क्रियान्वयन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाता है। इस मिशन को अक्टूबर, 2007 में प्रारंभ किया गया था।

37. नाइजर (रामतिल) की फसल एक तेल की फसल है। इसके बीजों में तेल की मात्रा कितनी पाई जाती है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (d) 37-47%
Solution:नाइजर एक छोटी तिलहन फसल है, जो मुख्य रूप से बारानी परिस्थितियों में उगाई जाती है। नाइजर बीज का उपयोग मानव भोजन के रूप में किया जाता है। बीज में 3747% तेल होता है, जो अखरोट के स्वाद और सुखद गंध के साथ हल्का पीला होता है। तेल का उपयोग पाक उद्देश्यों के लिए, शरीर का अभिषेक करने, पेंट और मुलायम साबुन बनाने तथा स्नेहक के लिए किया जाता है। अतः विकल्प (d) इस प्रश्न का सही उत्तर है।

38. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2023]

1. भारत सरकार काले तिल [नाइजर (गुइजोटिया एबिसिनिका)] के बीजों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमत उपलब्ध कराती है।

2. काले तिल की खेती खरीफ की फसल के रूप में की जाती है।

3. भारत के कुछ जनजातीय लोग काले तिल के बीजों का तेल भोजन पकाने के लिए प्रयोग में लाते हैं। उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

Correct Answer: (c) सभी तीन
Solution:भारत सरकार द्वारा खरीफ फसलों के तहत कुल 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) जारी किया जाता है। इन 14 खरीफ फसलों में एक फसल काला तिल (Niger Seed) भी है। 7 जून, 2023 को सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए काले तिल हेतु 7734 रुपये प्रति क्विंटल की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी किया गया है। काले तिल की खेती खरीफ फसलों के तहत की जाती है तथा कुछ जनजातीय क्षेत्रों में काले तिल के बीजों का तेल भोजन पकाने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है। अतः तीनों कथन सही है।

39. निम्नलिखित पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2018]

1. सुपारी                                2. जौ

3. कॉफी                               4. रागी

5. मूंगफली                           6. तिल

7. हल्दी

उपर्युक्त में से किनके न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने की है?

Correct Answer: (b) केवल 2, 4, 5 और 6
Solution:किसानों को उनकी फसलों का उचित एवं लाभप्रद मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रतिवर्ष दो मुख्य फसल ऋतुओं रबी और खरीफ के दौरान प्रमुख फसलों के लिए 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' (Minimum Support Price) की घोषणा की जाती है, जो कि किसानों को उनकी फसलों के लिए न्यूनतम गारंटी मूल्य के रूप में होता है। इस संबंध में सरकार को संस्तुतियां देने के लिए वर्ष 1965 में 'कृषि मूल्य आयोग' की स्थापना की गई थी, जिसका नाम बदलकर वर्ष 1985 में 'कृषि लागत और मूल्य आयोग' (CACP) कर दिया गया। आयोग उत्पादन की लागत, समग्र मांग-पूर्ति, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय कीमत, अंतर-फसल कीमत तुल्यता, कृषि एवं गैर-कृषि क्षेत्र के बीच व्यापार की शर्तों को ध्यान में रखते हुए 22 अधिसूचित कृषि जिंसों के लिए 'न्यूनतम समर्थन मूल्य' की सिफारिश करता है। यह 22 कृषि जिंस हैं- 7 अनाज (धान, गेहूं, मक्का, ज्वार, बाजरा, जौ तथा रागी),

5 दालें (चना, तूर/अरहर, मूंग, उरद तथा मसूर), 7 तिलहन (मूंगफली, रैपसीड एवं मस्टर्ड, सोयाबीन (पीला), सूरजमुखी बीज, तिल, रामतिल तथा सैफ फ्लावर), 3 वाणिज्यिक फसलें (कोपरा, कपास तथा जूट)। गन्ने के लिए 'उचित एवं लाभकारी मूल्य' (FRP) की घोषणा की जाती है।

40. वर्ष 1997-98 के बाद से न्यूनतम समर्थन मूल्य के संदर्भ में कौन-सा कथन सत्य है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016 R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re.Exam) 2015]

Correct Answer: (b) न्यूनतम समर्थन मूल्य > C2 लागतें
Solution:कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य को अधिक प्रभावी एवं लाभदायक बनाने हेतु लागत की वृहद संकल्पना (C2 एवं C3) को अपनाया जाता है। C2 लागत में वास्तविक मालिक द्वारा उत्पादन में किए गए सभी वास्तविक व्यय (नकद एवं वस्तु) शामिल हैं। साथ ही इसमें पट्टे की जमीन (leased land) का लगान, पारिवारिक श्रम का मूल्य (Imputed value), स्वामित्व वाली पूंजीगत परिसंपत्तियों के मूल्य पर ब्याज (भूमि छोड़कर) तथा स्वामित्व वाली भूमि का लगान मूल्य (शुद्ध भू-राजस्व) शामिल होता है। C3 लागत में C2 तथा C2 का 10% (किसानों की प्रबंधकीय पारिश्रमिक के मद्देनजर) शामिल होता है। लागत गणना प्रति क्विंटल और प्रति हेक्टेयर दोनों ही आधारों पर होती है। MSP में उत्पादक सब्सिडी के भी सम्मिलित हो जाने के कारण यह C2 लागत से सदैव अधिक रहता है।