कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (भाग-2) (आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

1. विश्व में भारत एकमात्र देश है जो रेशम के ज्ञात सभी पांच व्यापारिक प्रकार उत्पन्न करता है।

2. भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक है।

उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है / हैं ?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:रेशम के ज्ञात सभी 5 व्यापारिक किस्मों का एकमात्र उत्पादक देश भारत है। रेशम की ये 5 श्रेणियां इस प्रकार हैं- मलबेरी (Mulberry), ट्रॉ पिकल टसर (Tropical Tasar), ओक टसर (Oak Tasar), इरी (Eri) एवं मूगा (Muga)। रेशम उत्पादन में चीन का प्रथम एवं भारत का द्वि तीय स्थान है। भारत, विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। मलबरी रेशम का उत्पादन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा प. बंगाल आदि राज्यों में, जबकि गैर-मलबरी रेशम का उत्पादन झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों में बहुतायत से होता है। यूएसडीए (USDA) द्वारा नवंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश ब्राजील है, जबकि वर्ष 2021-22 में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत था।

22. वह देश, जो विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है- [64th B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (b) चीन
Solution:रेशम के ज्ञात सभी 5 व्यापारिक किस्मों का एकमात्र उत्पादक देश भारत है। रेशम की ये 5 श्रेणियां इस प्रकार हैं- मलबेरी (Mulberry), ट्रॉ पिकल टसर (Tropical Tasar), ओक टसर (Oak Tasar), इरी (Eri) एवं मूगा (Muga)। रेशम उत्पादन में चीन का प्रथम एवं भारत का द्वि तीय स्थान है। भारत, विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है। मलबरी रेशम का उत्पादन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा प. बंगाल आदि राज्यों में, जबकि गैर-मलबरी रेशम का उत्पादन झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं उत्तर-पूर्वी राज्यों में बहुतायत से होता है। यूएसडीए (USDA) द्वारा नवंबर, 2023 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश ब्राजील है, जबकि वर्ष 2021-22 में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश भारत था।

23. निम्न में से कौन-सा एक कृषि में उत्पादकता बढ़ाने का रास्ता है? [B.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में दिए गए सभी उपाय कृषि में उत्पादकता बढ़ाने के रास्ते हैं। भारत में 60 और 70 के दशक में बीज, खाद, सिंचाई, कीटनाशकों और पादप संरक्षण तकनीकों के उत्पादन, विकास और प्रयोग में वृद्धि हुई। इससे देश में हरित क्रांति का सूत्रपात हुआ।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता का कारण नहीं है ? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002]

Correct Answer: (c) सहकारी कृषि
Solution:20वें दशक के प्रारंभ में भारत में सहकारी कृषि की दिशा में प्रारंभिक प्रयास आरंभ हुए। स्वतंत्रता के उपरांत प्रारंभिक वर्षों में सहकारी कृषि को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास किया गया। सहकारी कृषि उत्पादकता में वृद्धि करती है। इस प्रकार सहकारी कृषि भारतीय कृषि की निम्न उत्पादकता का कारण नहीं है।

25. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व उसके निम्नांकित में से किस योगदान से जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी से
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था आज भी मूल रूप से एक कृषि आधारित अर्थव्यवस्था है। भले ही आज स्थिर (2011-12) कीमतों पर जीवीए में कृषि क्षेत्र का योगदान घटकर मात्र 14.45 प्रतिशत (2023-24, 2nd A.E.) ही रह गया हो, परंतु आज भी भारत की आधी से अधिक जनसंख्या (जनगणना 2011 के अनुसार, लगभग 55%) कृषि कार्य में संलग्न है। वर्ष 2021-22 में भारत के सकल वस्तुगत निर्यात में कृषि एवं संबद्ध वस्तुओं की हिस्सेदारी 11.9 प्रतिशत है। World Trade Statistical Review, 2023 के अनुसार, वर्ष 2022 में विश्व के सकल निर्यात एवं आयात में भारत की हिस्सेदारी क्रमशः 2.4 प्रतिशत एवं 1.9 प्रतिशत है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास के मुख्य अवयव वस्त्र एवं चीनी कृषि पर ही आधारित हैं। भारत उपभोग हेतु अधिकांश खाद्यान्न की आपूर्ति अपने कृषि उत्पादन से ही करता है। इस प्रकार अभीष्ट उत्तर विकल्प (d) है।

26. भारत के आर्थिक संकेतक और कृषि उत्पादन से संबंधित निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सुमेलित हैं? (सभी संख्याएं पूर्णांकित हैं) [I.A.S. (Pre) 2008]

1. जी.डी.पी. प्रति व्यक्ति (वर्तमान मूल्य)              -            37,000 रु.

2. चावल                                                            -            180 मिलियन टन

3. गेहूं                                                                -          75 मिलियन टन

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) केवल 1 और 3
Solution:वर्ष 2006-07 में भारत की प्रति व्यक्ति जीडीपी चालू मूल्यों पर 37,000 रु. थी एवं गेहूं का उत्पादन 75.8 मिलियन टन था। उस वर्ष चावल का उत्पादन 93.4 मिलियन टन था। स्पष्ट है कि तथ्य चावल का उत्पादन 180 मिलियन टन गलत है। अतः उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में से विकल्प (d) सत्य है। 29 फरवरी, 2024 को जारी राष्ट्रीय आय के द्वितीय अग्रिम अनुमान, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में स्थिर (2011-12) एवं चालू मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय क्रमशः 106134 रुपये तथा 183236 रुपये है। 29 फरवरी, 2024 को जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) में चावल का कुल उत्पादन 123.82 मिलियन टन तथा गेहूं का उत्पादन 112.02 मिलियन टन अनुमानित है, जबकि कुल खाद्यान्न उत्पादन 309.35 मिलियन टन अनुमानित है।

27. भारत में कृषि आय कर लगाया जा सकता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) राज्य सरकारों द्वारा
Solution:भारत में कृषि आय पर कर आरोपण राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आता है। संविधान की सातवीं अनुसूची के सूची-2 (राज्य सूची) की मद संख्या 45 से 63 में राज्य सरकारों के कर-अधिकारों का विवरण है। इसी के तहत मद संख्या 46 में कृषि आय पर कर का उल्लेख है।

28. भारत में कृषि क्षेत्र श्रम शक्ति के कितने प्रतिशत लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है? [45th B.P.S.C. (Pre) 2001]

Correct Answer: (e) 58.2%
Solution:वर्ष 2001 की जनगणनानुसार, भारत की 58.2% श्रमशक्ति कृषि क्षेत्र से जुड़ी थी, जबकि वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, देश के कुल कामगारों का लगभग 55% (54.6%) कृषि क्षेत्र से जुड़ा है।

29. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिशत कर्मचारी नियोजित हैं- [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (a) कृषि क्षेत्र में
Solution:वर्ष 2011 की जनगणनानुसार, उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में सर्वाधिक (59.3%) कर्मचारी नियोजित हैं। प्रदेश के कुल कर्मियों में कृषक 29.0% जबकि कृषि श्रमिक 30.3% हैं।

30. भारत के श्रमिक बल में प्रायः कितने प्रतिशत अपने जीवन-यापन के लिए वर्तमान में कृषि पर निर्भर हैं? [M.P.P.C.S (Pre) 1997]

Correct Answer: (b) 65%
Solution:प्रश्नकाल के संदर्भ में इस प्रश्न का निकटतम उत्तर विकल्प (b) था। जबकि जनगणना, 2011 के अनुसार यह लगभग 55 प्रतिशत (54.6%) है।