कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र (भाग-2) (आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

31. निम्न में से नकदी फसल कौन-सी नहीं है? [60th to 62nd B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) ज्वार
Solution:नकदी फसलें, वे फसलें होती हैं, जिनका उत्पादन वाणिज्यिक उद्देश्य से किया जाता है न कि उपभोग के उद्देश्य से। उपर्युक्त विकल्पों में ज्वार को मोटे खाद्यान्न फसलों के अंतर्गत श्रेणीबद्ध किया जाता है। शेष सभी नकदी फसलें हैं।

भारत सरकार द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण, भारत की प्रमुख फसलों को निम्न प्रकार प्रदर्शित करता है-

(A) खाद्यान्न फसलें (या खाद्य फसल)

(1) चावल, गेहूं, मक्का, मोटे अनाज

(2) दलहन

(B) गैर-खाद्यान्न फसलें (नकदी फसलें)

(1) तिलहन, मूंगफली, रैपसीड और सरसों

(2) रेशेदार कपास, जूट, मेस्ता

(3) बगानी फसलें चाय, कॉफी, रबड़

(4) अन्य गन्ना, तंबाकू, आलू।

32. विशेष कृषि एवं ग्राम उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) कृषि निर्यात का संवर्धन।
Solution:विशेष कृषि एवं ग्राम उद्योग योजना का मुख्य उद्देश्य कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करना है।

33. उत्तर प्रदेश में किसान बही योजना लागू की गई थी- [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) 1992 में
Solution:किसान बही योजना उत्तर प्रदेश में वर्ष 1992 में लागू की गई थी।

34. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करिए और बताइए कि इनमें से कौन सही नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (c) इस योजना के अंतर्गत राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता 80 प्रतिशत ग्रांट के रूप में प्राप्त होगी।
Solution:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 16 अगस्त, 2007 से संचालित है, जो वित्त वर्ष 2007-08 के अंतर्गत है। अतः विकल्प (a) सही है। इस हेतु 11वीं पंचवर्षीय योजना में 25000 करोड़ रु. व्यय की राशि सुनिश्चित की गई थी अतः विकल्प (b) सही है। इस योजना के अंतर्गत राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता 100% अनुदान के रूप में प्राप्त होगी न कि 80%, अतः विकल्प (c) गलत है। विकल्प (d) सही है। वर्ष 2015-16 से योजना की वित्तपोषण प्रणाली को केंद्र एवं राज्यों के बीच 60 : 40 (पूर्वोत्तर राज्यों एवं हिमालयी राज्यों के लिए 90: 10) कर दिया गया हैं। केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए वित्तपोषण पद्धति 100 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान है। नवंबर, 2017 में भारत सरकार ने 15722 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन से 3 वर्ष (2017-18 से 2019-20) की अवधि हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) को 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना - कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र पुनरुद्धार हेतु लाभकारी दृष्टिकोण' (आरकेवीवाई - रफ्तार) के रूप में जारी रखने हेतु मंजूरी दी।

35. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी वित्त व्यवस्था सही है? [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Pre) 2010]

राज्य (%)केंद्र (%)
(a) 0%100%
(b) 25%75%
(c) 50%50%
(d) 75%25%
Correct Answer: (a)
Solution:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 16 अगस्त, 2007 से संचालित है, जो वित्त वर्ष 2007-08 के अंतर्गत है। अतः विकल्प (a) सही है। इस हेतु 11वीं पंचवर्षीय योजना में 25000 करोड़ रु. व्यय की राशि सुनिश्चित की गई थी अतः विकल्प (b) सही है। इस योजना के अंतर्गत राज्यों को अतिरिक्त केंद्रीय सहायता 100% अनुदान के रूप में प्राप्त होगी न कि 80%, अतः विकल्प (c) गलत है। विकल्प (d) सही है। वर्ष 2015-16 से योजना की वित्तपोषण प्रणाली को केंद्र एवं राज्यों के बीच 60 : 40 (पूर्वोत्तर राज्यों एवं हिमालयी राज्यों के लिए 90: 10) कर दिया गया हैं। केंद्रशासित क्षेत्रों के लिए वित्तपोषण पद्धति 100 प्रतिशत केंद्रीय अनुदान है। नवंबर, 2017 में भारत सरकार ने 15722 करोड़ रुपये के वित्तीय आवंटन से 3 वर्ष (2017-18 से 2019-20) की अवधि हेतु राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) को 'राष्ट्रीय कृषि विकास योजना - कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र पुनरुद्धार हेतु लाभकारी दृष्टिकोण' (आरकेवीवाई - रफ्तार) के रूप में जारी रखने हेतु मंजूरी दी।

36. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में किसे शामिल नहीं किया गया है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) कृषि अभियांत्रिकी
Solution:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2007 से संचालित है। इस योजना के तहत कृषि संबंद्ध क्षेत्रों के अंतर्गत क्राप हसबैंड्री जिसमें हार्टीकल्चर, पशुपालन, कृषि शोध तथा शिक्षा, कृषि अभियंत्रीकरण (Agricultural Mechanization), कृषि विपणन, खाद्य भंडारण, मृदा तथा जल संरक्षण, कृषि वित्तीय संस्थाएं तथा कृषि कार्यक्रम एवं सहकारिता शामिल हैं। कृषि अभियांत्रिकी (Agriculture Engineering) इसमें शामिल नहीं है।

37. पी. सेनगुप्ता और जी. सदास्युक (1968) ने भारत को कितने लघु कृषि प्रदेशों में बांटा था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (c) 60
Solution:पी. सेनगुप्ता तथा जी. सदास्युक (1968) ने भारत को 4 सम कृषि क्षेत्रों (Macro Regions), 11 मध्यवर्ती क्षेत्रों (Meso or Mega Regions) तथा 60 सूक्ष्म क्षेत्रों (Micro Regions) में विभाजित किया।

38. आठवीं योजना के अंतर्गत योजना आयोग ने भारत को जितने प्रमुख कृषि जलवायु प्रदेशों में विभक्त किया था, वह संख्या है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999, 2000]

Correct Answer: (b) 15
Solution:आठवीं पंचवर्षीय योजना हेतु योजना आयोग द्वारा भारत को 15 कृषि जलवायु प्रदेशों में विभाजित किया गया था।

39. राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरंभ किया गया था? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (b) दसवीं पंचवर्षीय योजना में
Solution:राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन (NHM) एक केंद्र प्रायोजित योजना है। इसे वर्ष 2005-06 (5 मई, 2005 से) में दसवीं योजना के दौरान प्रारंभ किया गया था। इस योजना का उद्देश्य भारत में बागवानी क्षेत्र का समग्र विकास तथा उत्पादन में वृद्धि करना है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन का लक्ष्य वर्ष 2011-12 तक देश में बागवानी उत्पादन को 300 मिलियन टन तथा इसके तहत बुआई क्षेत्र को 40 लाख हेक्टेयर करना था। भारत में बागवानी उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2012 को बागवानी वर्ष (Year of Horticulture) भी घोषित किया गया था।

40. राष्ट्रीय बागवानी मिशन कब प्रारंभ किया गया? [U.P. P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) मई, 2005 में