कृषि एवं सिंचाई (बिहार)

Total Questions: 29

1. बिहार में निम्नलिखित में से किस अनाज का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सबसे अधिक है? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020.]

Correct Answer: (c) मक्का
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, 2018-19 में बिहार में उपर्युक्त फसलों की उत्पादकता किग्रा./हेक्टेयर इस प्रकार है-चावल-1948, गेहूं-2998, मक्का-4771, जौ-1990। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2020-21 के अनुसार, वर्ष 2019-20 में कुल चावल का उत्पादन 2245 किग्रा./हेक्टेयर, गेहूं का उत्पादन 2595 किग्रा./हेक्टेयर, मक्का का उत्पादन 5193 किग्रा./हेक्टेयर तथा जौ का उत्पादन 1369 किग्रा./हेक्टेयर हुआ। इस प्रकार दोनों वर्षों में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन हुआ। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, 2022-23 में चावल की उत्पादकता 4024 किग्रा./हेक्टेयर, गेहूं की उत्पादकता 2950 किग्रा./हेक्टेयर, मक्का की उत्पादकता 6456 किग्रा./हेक्टेयर तथा जौ की उत्पादकता 1727 किग्रा./हेक्टेयर रही।

2. उत्पादन क्षेत्र की दृष्टि से बिहार में शीर्ष श्रेणी (रैंकिंग) की दालें कौन-सी है? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) मूंग और मसूर
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, वर्ष 2018-19 में भदई मूंग का उत्पादन 5.32 हजार टन तथा गरमा मूंग का उत्पादन 113.16 हजार टन था। इस प्रकार कुल मूंग का उत्पादन 118.48 हजार टन था। इस वर्ष मसूर का उत्पादन 148.03 हजार टन, चना का उत्पादन 67.69 हजार टन तथा खेसारी का उत्पादन 51.38 हजार टन था। अतः बिहार में उत्पादन क्षेत्र की दालों में मूंग और मसूर को शीर्ष स्थान प्राप्त था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में मसूर का उत्पादन 131.7 हजार टन, मूंग का उत्पादन 129.7 हजार टन (भदई मूंग 3.9+ गरमा मूंग 125.8 हजार टन), चना का उत्पादन 57.2 हजार टन तथा खेसारी का उत्पादन 40.7 हजार टन रहा।

3. बिहार में, उत्पादन की दृष्टि से, चावल के बाद दूसरी फसल है- [42 B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) गेहूं
Solution:बिहार की मुख्य खाद्यान्न फसलें चावल, गेहूं एवं मक्का हैं। प्रश्नकाल में संयुक्त बिहार (झारखंड शामिल) होने के कारण सर्वाधिक चावल का उत्पादन होता था। तत्पश्चात गेहूं का उत्पादन होता था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में गेहूं का कुल उत्पादन 6600.1 हजार टन है, जबकि चावल का कुल उत्पादन 7872.9 हजार टन है। अतः वर्तमान में भी गेहूं की तुलना में चावल का उत्पादन अधिक है।

4. बिहार की मुख्य खाद्यान्न फसलें हैं- [45 B.P.S.C. (Pre), 2001]

Correct Answer: (a) चावल, गेहूं एवं मक्का
Solution:बिहार की मुख्य खाद्यान्न फसलें चावल, गेहूं एवं मक्का हैं। प्रश्नकाल में संयुक्त बिहार (झारखंड शामिल) होने के कारण सर्वाधिक चावल का उत्पादन होता था। तत्पश्चात गेहूं का उत्पादन होता था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में गेहूं का कुल उत्पादन 6600.1 हजार टन है, जबकि चावल का कुल उत्पादन 7872.9 हजार टन है। अतः वर्तमान में भी गेहूं की तुलना में चावल का उत्पादन अधिक है।

5. बिहार राज्य की मुख्य नकद फसल (Cash Crop) कौन-सी है? [44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (c) गन्ना
Solution:बिहार की मुख्य नकदी फसलें गन्ना, आलू, तंबाकू, तिलहन, प्याज, जूट और मेस्ता हैं। इन सभी नकदी फसलों में मूल्य के हिसाब से गन्ना प्रथम स्थान पर है।

6. बिहार में गन्ना उत्पादन में अग्रणी जिला है- [66th B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) पश्चिम चंपारण
Solution:वर्ष 2019-20 में गन्ना उत्पादन में पश्चिम चंपारण जिला शीर्ष पर था, जिसके 84.93 लाख टन गन्ना उत्पादन का राज्य के कुल उत्पादन में 56.4 प्रतिशत से भी अधिक योगदान था। अन्य प्रमुख गन्ना उत्पादक जिले पूर्वी चंपारण (19.55 लाख टन), गोपालगंज (15.54 लाख टन) और मुजफ्फरपुर (6.22 लाख टन) है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में सर्वाधिक गन्ना का उत्पादन पश्चिम चंपारण में (138.61 लाख टन) है, जो राज्य के कुल गन्ना उत्पादन का 64.54 प्रतिशत से अधिक है। तत्पश्चात पूर्वी चंपारण (15.63 लाख टन), गोपालगंज (13.78 लाख टन) और समस्तीपुर (13.20 लाख टन) का स्थान है।

7. भारत के राज्यों में से जूट उत्पादन की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) द्वितीय
Solution:प्रश्नकाल में, जूट उत्पादन की दृष्टि से भारत में बिहार का द्वितीय स्थान था। आर्थिक समीक्षा, 2022-23 के अनुसार, जूट और मेस्ता उत्पादन में बिहार का भारत में तृतीय स्थान है। आर्थिक समीक्षा, 2023-24 में आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं।

8. छोटानागपुर पठार की मुख्य फसल क्या है? [41" B.P.S.C. (Pre), 1996]

(i) चावल

(ii) मकई

(iii) दलहन

(iv) गेहूं

अपना उत्तर निम्नलिखित कूटों से चुनें-

Correct Answer: (e) (*)
Solution:छोटानागपुर की मुख्य फसलें चावल, गेहूं और मकई हैं। चावल, गेहूं और मकई में सर्वाधिक उत्पादन चावल का होता था।

9. बिहार में कृषि का स्वरूप क्या है? [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

1. जीवनदायी    2. व्यावसायिक

3. निर्यातोन्मुखी  4. आत्मनिर्भर

Correct Answer: (d) केवल 4
Solution:बिहार कृषि में आत्मनिर्भरता की स्थिति वाला राज्य है। यहां कृषि अभी तक व्यावसायिक या निर्यातोन्मुखी पूरी तरह से नहीं हो सकी है।

10. बिहार में कृषि के अंतर्गत क्षेत्र- [44 B.P.S.C. (Pre), 2000]

Correct Answer: (a) 95 लाख हेक्टेयर
Solution:तत्कालीन संयुक्त बिहार में कृषि के अंतर्गत कुल शुद्ध क्षेत्रफल 94.03 लाख हेक्टेयर था, जो प्रश्न विकल्प के निकटतम है। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2021-22 में कुल शुद्ध बुआई क्षेत्र 50.70 लाख हेक्टेयर (54.2%), जबकि सकल फसल क्षेत्र (Gross Cropped Area) 73.28 लाख हेक्टेयर था।