कृषि एवं सिंचाई (बिहार)

Total Questions: 29

11. भारत सरकार ने 2 जनवरी, 2020 को बिहार राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया। यह पुरस्कार दिया गया था- [66 B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (a) मक्का और गेहूं के उत्पादन और उत्पादकता के लिए
Solution:भारत सरकार ने 2 जनवरी, 2020 को बिहार राज्य को मक्का और गेहूं के क्षेत्र में लगातार उत्पादन के साथ उत्पादकता में वृद्धि के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार प्रदान किया था।

12. बिहार का सर्वाधिक जूट-उत्पादक जिला है- [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (d) पूर्णिया
Solution:बिहार का सर्वाधिक जूट उत्पादक जिला पूर्णिया है।

13. बिहार का अधिकांश क्षेत्र आच्छादित है- [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (b) कछारी मिट्टी से
Solution:बिहार का अधिकांश क्षेत्र कछारी मिट्टी या दोमट मिट्टी से आच्छादित है।

14. बिहार के निम्न जिलों में से किस जिले में ही पीडमोंट स्वैम्प मिट्टी पाई जाती है? [66 B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) पश्चिम चंपारण
Solution:बिहार में तीन प्रकार की मिट्टियां पाई जाती हैं- (i) पीडमोंट दलदल मिट्टी, जो पश्चिम चंपारण जिले के पश्चिमोत्तर भाग में पाई जाती है। (ii) तराई मिट्टी, जो नेपाल की सीमा के साथ राज्य के उत्तरी भाग में पाई जाती है तथा (iii) गांगेय जलोढ़-बिहार का मैदान गैंगेटिक जलोढ़ (दोनों नए और साथ ही पुराने) से आच्छादित हैं।

15. बिहार की शस्य गहनता कितनी है? [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) 108%
Solution:प्रश्नकाल में संयुक्त बिहार की फसल गहनता 108 प्रतिशत थी। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 में बिहार की शस्य गहनता अथवा फसल गहनता 145 प्रतिशत है।

16. बिहार में मछली उत्पादन करने वाले अग्रणी जिले हैं- [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (b) मधुबनी और दरभंगा
Solution:बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2019-20 के अनुसार, मछली उत्पादन में वर्ष 2018-19 में बिहार के तीन अग्रणी उत्पादक जिले मधुबनी (0.69 लाख टन), दरभंगा (0.55 लाख टन) और पूर्वी चंपारण (0.51 लाख टन) हैं। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, मछली उत्पादन में वर्ष 2022-23 में बिहार के तीन अग्रणी जिले हैं-मधुबनी (0.89 लाख टन), दरभंगा (0.83 लाख टन) तथा पूर्वी चंपारण (0.71 लाख टन)।

17. बिहार में सिंचाई के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [47 B.P.S.C. (Pre), 2005]

Correct Answer: (b) बिहार के कुल सिंचित क्षेत्रफल का लगभग 30 प्रतिशत नहरों तथा 39 प्रतिशत नलकूपों द्वारा सिंचित है।
Solution:प्रश्नकाल में बिहार की सिंचित भूमि का 27.87 प्रतिशत भाग नहरों से एवं 64.64 प्रतिशत भाग नलकूपों ट्यूबवेल से सिंचित किया जाता था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, बिहार में नलकूप सिंचाई का मुख्य स्रोत है, जो कुल सिंचित क्षेत्र के 63.1 प्रतिशत सिंचित करता है। नहरों द्वारा सिंचित क्षेत्र 31.0 प्रतिशत है।

18. बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्यों की संयुक्त सिंचाई परियोजना है- [47 B.P.S.C. (Pre), 2005]

Correct Answer: (d) गंडक परियोजना
Solution:गंडक परियोजना बिहार एवं उत्तर प्रदेश की संयुक्त परियोजना है। यह बिहार के वाल्मीकि नगर के निकट गंडक नदी पर निर्मित है। इसकी लंबाई 743 मीटर तथा चौड़ाई 10 मीटर है। इस पर दो नहरें निकाली गई हैं- (1) तिरहुत नहर (पश्चिम की ओर) (2) सारण नहर (पूर्व) की ओर)। तिरहुत नहर से सारण जिले के 4.8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है तथा सारण नहर से पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा जिलों की लगभग 6.9 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जाती है। गंडक नदी मध्य हिमालय (नेपाल) से निकलकर बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा बनाती है। यह सोनपुर के समीप गंगा में मिल जाती है।

19. निम्नलिखित नहर प्रणालियों में किससे बिहार के क्षेत्र में सिंचाई होती है? [60 to 62 B.P.S.C. (Pre), 2016]

Correct Answer: (b) त्रिवेणी नहर
Solution:प्रश्नानुसार दिए गए विकल्पों में से त्रिवेणी नहर से बिहार के क्षेत्र में सिंचाई होती है। यह नहर चंदन सिंचाई परियोजना से संबंधित है। यह पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है।

20. त्रिवेणी नहर का निर्माण निम्नलिखित में से किस नदी पर किया गया है? [69 B.P.S.C. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) गंडक
Solution:त्रिवेणी नहर का निर्माण गंडक नदी पर किया गया है। यह नहर पश्चिम चंपारण जिले से निकाली गई है।