कृषि एवं सिंचाई (बिहार)

Total Questions: 29

21. आजादी के बाद बिहार में सिंचित क्षेत्र बढ़ा है, लगभग- [42 B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (a) दो गुना
Solution:प्रश्नकाल के अनुसार, आजादी के बाद बिहार में सिंचित क्षेत्र बढ़कर लगभग दो गुना हो गया है।

22. बिहार की सिंचाई क्षमता अंततः कितनी है? [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

Correct Answer: (a) 89.20 लाख हेक्टेयर
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, बिहार में वर्ष 2022-23 में वृहत और मध्यम सिंचाई योजनाओं की प्रयुक्त सिंचाई क्षमता 25.04 लाख हेक्टेयर थी, जो सृजित सिंचाई क्षमता (37.38 लाख हेक्टेयर) का 66.99 प्रतिशत है। लघु सिंचाई के मामले में प्रयुक्त क्षमता 42.19 लाख हेक्टेयर थी, जो सृजित क्षमता (46.88 लाख हेक्टेयर) का लगभग 90 प्रतिशत थी।

23. बिहार में कृषि योग्य भूमि का कितना प्रतिशत भाग सिंचित है? [41" B.P.S.C. (Pre), 1996]

Correct Answer: (a) 50% से अधिक
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में बिहार में सकल कृषि क्षेत्र 72.65 लाख है. है, जिसमें से सकल सिंचित क्षेत्र 55.97 लाख है. है।

24. बिहार के क्षेत्रफल में कुल बोई गई भूमि का प्रतिशत.... है। [48 to 52 B.P.S.C. (Pre), 2008]

Correct Answer: (a) 60
Solution:वर्ष 2008-09 के आंकड़ों के आधार पर बिहार का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 9360 हजार हेक्टेयर है, जिसमें कुल शुद्ध बोया गया क्षेत्र 5665 हजार हेक्टेयर अर्थात लगभग 60 प्रतिशत (59.34%) था। बिहार आर्थिक सर्वेक्षण, 2023-24 के आधार पर वर्ष 2021-22 में कुल शुद्ध बोया गया क्षेत्र 50.70 लाख हेक्टेयर है, जो बिहार के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 54.2 प्रतिशत है।

25. बिहार में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए किस प्रकार के बैंक स्थापित करने का प्रस्ताव है? [67 B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) कृषि यंत्र बैंक
Solution:अक्टूबर, 2021 में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई 'रबी महाभियान' के समय किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने हेतु जरूरी कृषि यंत्रों के लिए 'कृषि यंत्र बैंक' स्थापित करने की घोषणा की गई थी। इसके तहत राज्य के 25 जिलों में 160 कृषि यंत्र बैंक की स्थापना की गई है।

26. सूची-1 (कृषि जलवायविक क्षेत्र) को सूची-II (बिहार के प्रतिशत क्षेत्रफल) से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [47 B.P.S.C. (Pre), 2005]

सूची-I  (कृषि-जलवायविक क्षेत्र)

सूची-II (बिहार का प्रतिशत क्षेत्रफल)

(A). उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी बिहार मैदान

1. 29.87 प्रतिशत

(B). दक्षिणी बिहार मैदान

2. 23.71 प्रतिशत

(C). छोटानागपुर पठार

3. 26.14 प्रतिशत

(D) छोटानागपुर पहाड़ियां

4. 20.28 प्रतिशत

 

कूट :

A

B

C

D

a

3

4

1

2

b

1

2

3

4

c

2

1

4

3

d

4

3

2

1

Correct Answer: (b)
Solution:संयुक्त बिहार में उत्तर तथा उत्तर-पूर्वी बिहार मैदान 29.89 प्रतिशत, दक्षिणी बिहार मैदान 23.71 प्रतिशत, छोटानागपुर पठार 26.14 प्रतिशत तथा छोटानागपुर पहाड़ियां क्षेत्र 20.28 प्रतिशत भाग पर फैला हुआ था।

27. बिहार के किस जिले में सबसे अधिक नहर-सिंचित क्षेत्र है? [66 B.P.S.C. Re. Exam (Pre), 2020]

Correct Answer: (c) रोहतास
Solution:बिहार में नहरों से सिंचाई के मामले में वर्ष 2020-21 में 3.07 लाख हे. के साथ रोहतास जिला शीर्ष पर है, इसके पश्चात पश्चिम चंपारण (1.85 लाख में) और औरंगाबाद (1.61 लाख हे.) का स्थान है। सकल सिंचित क्षेत्र में सर्वाधिक 4.5 लाख हे. के साथ भी रोहतास जिला शीर्ष पर है। वर्ष 2021-22 में भी नहरों से सिंचित सर्वाधिक क्षेत्र (3.19 लाख हेक्टेयर) रोहतास जिले में है।

28. भारत के राज्यों में से जूट उत्पादन की दृष्टि से बिहार का स्थान क्या है? [64 B.P.S.C. (Pre), 2018]

Correct Answer: (c) तृतीय
Solution:आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, 2021-22 में जूट और मेस्ता उत्पादन की दृष्टि से तृतीय स्थान बिहार का है। प्रथम स्थान पर पश्चिम बंगाल तथा द्वितीय स्थान पर असम है। आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के आकड़ें उपलब्ध नहीं हैं।

29. बिहार में निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहली बार चार बागानों की स्थापना की गई? [68 B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) ठाकुरगंज
Solution:वर्ष 1980 में किशनगंज के पोठिया और ठाकुरगंज विकास खंडों में पहली बार चाय बागानों की स्थापना की गई। जिला मुख्यालय से लगभग 10 किमी. दूर ठाकुरगंज की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बेलवा में सुंदर चाय बागान है।