कृषि, मृदा एवं फसलें (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 45

21. देश में उत्तर प्रदेश अग्रणी उत्पादक है- [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

1. मूंगफली का
2. मक्का का
3. आलू का
4. गेहूं का

Correct Answer: (c) 3 तथा 4
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

22. निम्न फसल समूहों में से किसके उत्पादन में उत्तर प्रदेश संपूर्ण देश में अग्रणी है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2008]

Correct Answer: (b) गेहूं-गन्ना-आलू
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

23. भारत के राज्यों में से उत्तर प्रदेश निम्नलिखित में से किस फसलों का अग्रणी उत्पादक है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) गेहूं, आलू, गन्ना
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

24. निम्नलिखित में से किस फसल में उत्तर प्रदेश भारत में सबसे बड़ा उत्पादक नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2011, 2007]

Correct Answer: (b) चावल
Solution:उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।

25. निम्नलिखित में से किस फसल के उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा उत्पादक है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (d) आलू के
Solution:कृषि सांख्यिकी (एक दृष्टि में), 2021 (प्रकाशित 17 मई, 2022) के अनुसार, वर्ष 2020-21 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, आलू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश (27.60%) का देश में प्रथम स्थान है। इसके पश्चात पश्चिम बंगाल (21.66%) और बिहार (14.57%) आलू के दूसरे एवं तीसरे सबसे बड़े उत्पादक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार, वर्ष 2023-24 (प्रथम अग्रिम अनुमान) में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान (34.21%) पर है, जबकि पश्चिम बंगाल (22.84%) तथा बिहार, (14.93%) क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर है।

26. उत्तर प्रदेश निम्नलिखित में से किन फसलों का देश में सबसे बड़ा उत्पादक है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

(i) गन्ना
(ii) धान
(iii) आलू
(iv) मक्का

Correct Answer: (d) (i) और (iii)
Solution:आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, गन्ना (177.43 मिलियन टन) उत्पादन में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान है। कृषि सांख्यिकी (एक दृष्टि में), 2021 (प्रकाशित 17 मई, 2022) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2020-21 के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, आलू उत्पादन में 15811.31 हजार मीट्रिक टन के साथ उ.प्र. का प्रथम स्थान है। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, गेहूं उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान (33.95 मिलियन टन) है। आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के आंकड़े उपलब्ध नहीं है।

27. उत्तर प्रदेश के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P.B.E.O. (Pre), 2019]

1. यह देश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादक राज्य है।
2. इसमें देश का अधिकतम आलू की खेती की जाती है।
3. यह देश का प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य है।
4. धान के उत्पादन में देश में इसका तीसरा स्थान है।

Correct Answer: (b) 1,2 और 3
Solution:देश में उत्तर प्रदेश का दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान है। देश में कुल दुग्ध उत्पादन का 16.3 प्रतिशत भाग उत्तर प्रदेश में उत्पादित होता है। वर्ष 2018-19 के आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में प्रति व्यक्ति दुग्ध उपलब्धता 371 ग्राम प्रतिदिन अनुमानित है, जबकि भारत में प्रति व्यक्ति 394 ग्राम प्रतिदिन की उपलब्धता है। देश में सर्वाधिक आलू की खेती उत्तर प्रदेश में ही की जाती है। साथ ही यह देश का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य है, जबकि चावल उत्पादन (वर्ष 2018-19 च.अ. अनु.) में यह पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे स्थान पर है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

28. भारत में उत्तर प्रदेश अग्रणी उत्पादक है- [U.P.P.C.S. (Mains), 2002]

Correct Answer: (a) जौ
Solution:प्रश्नकाल में उत्तर प्रदेश जौ उत्पादन में अग्रणी था। वर्तमान में राजस्थान का जौ उत्पादन में प्रथम तथा उत्तर प्रदेश का दूसरा स्थान है। उत्तर प्रदेश चावल के उत्पादन में भी द्वितीय स्थान पर है।

29. उत्तर प्रदेश में उगाई गई निम्नलिखित फसलों में किसकी अवधि न्यूनतम है? [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre), 2003]

Correct Answer: (d) मूंग
Solution:खरीफ में मूंग की बुवाई सामान्यतः प्रदेश के सभी जनपदों में की जाते है, किंतु इसका सबसे अधिक क्षेत्र झांसी, फतेहपुर, वाराणसी, उन्नाव रायबरेली तथा प्रतापगढ़ जनपदों में है। मूंग में खरीफ के मौसम में पीली मोजैक रोग का अधिक प्रकोप होने के कारण इसकी औसत उपज बहुत कम प्राप्त होती है। इसी बात को ध्यान में रखकर मूंग की खेती को जायद में करने पर बल दिया गया है। उपर्युक्त सभी फसले में इस फसल की बुवाई में सबसे कम समय लगता है। मूंग की कम समय में पकने वाली प्रजातियों की बुवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह के अगस्त के तीसरे सप्ताह तक करनी चाहिए।

30. 2009-2012 के दौरान भारत के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उतर प्रदेश का अंश लगभग कितना रहा है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2012]

Correct Answer: (d) एक-पांचवां (1/5)
Solution:उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2009-10 से 2011-12 तक की समग्र अवधि में कुल 140727 हजार टन खाद्यान्न उत्पादित किया था, जबकि इसी अवधि में संपूर्ण भारत का खाद्यान्न उत्पादन 721878 हजार टन रहा। इस प्रकार वर्ष 2009-2012 के दौरान भारत के कुल खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश का अंश लगभग एक-पांचवां (1/5) रहा। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 56.11 मिलियन टन है, जो अखिल भारत के संदर्भ में उत्पादन का 17.77 प्रतिशत का हिस्सा है। आर्थिक समीक्षा 2023-24 के आंकडे उपलब्ध नहीं है।