Correct Answer: (d) गेहूं
Solution:उ.प्र. सांख्यिकी पत्रिका, 2023 के अनुसार, वर्ष 2022-23 (अनंतिम आंकड़ों के अनुसार) में मक्का का क्षेत्रफल 891 हजार हेक्टेयर है. जिसमें 1952 हजार मी. टन का उत्पादन हुआ। चावल (धान) का क्षेत्रफल 6179 हजार हेक्टेयर है, जिसमें 16562 हजार मी. टन उत्पादन हुआ। गेहूं का क्षेत्रफल 10193 हजार हेक्टेयर है, जिसमें 38070 हजार मी, टन का उत्पादन हुआ। वर्ष 2022-23 के तृतीय अग्रिम अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 27.36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में 225.22 मिलियन टन गन्ना का उत्पादन हुआ, जो देश में सर्वाधिक है। आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार गेहूं (देश के संपूर्ण उत्पादन का 31.77 प्रतिशत) तथा गन्ना (देश के संपूर्ण उत्पादन का 41.09 प्रतिशत) दोनों में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अतः प्रमुख फसल के रूप में गेहूं तथा वाणिज्यिक फसल के रूप में गन्ना को माना जा सकता है। आर्थिक समीक्षा, 2023-24 के आंकड़े उपलब्ध नहीं है।