कृषि विविध (Part-I)Total Questions: 3531. निम्नलिखित में से कौन फसलें अधिकांशतः निर्वाहमूलक कृषि के अंतर्गत पैदा की जाती हैं? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007](a) मोटे अनाज तथा चावल(b) कपास तथा तम्बाकू(c) चाय तथा कहवा(d) सब्जियां तथा फलCorrect Answer: (a) मोटे अनाज तथा चावलSolution:मोटे अनाज तथा चावल अधिकांशतः निर्वाहमूलक कृषि के अंतर्गत पैदा किए जाते हैं।32. भारत में जूट का सर्वाधिक क्षेत्रफल है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007](a) असम में(b) प. बंगाल में(c) बिहार में(d) मेघालय मेंCorrect Answer: (b) प. बंगाल मेंSolution:Agricultural Statistics at a Glance, 2022 में जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2021-22 (च.अ.अ.) में प्रमुख जूट एवं मेस्ता उत्पादक राज्यों के अंतर्गत जूट का क्षेत्रफल इस प्रकार है- पश्चिम बंगाल - 0.52 मिलियन हेक्टेयर (75.67%)- 0.08 मिलियन हेक्टेयर (11.23%)बिहार - 0.06 मिलियन हेक्टेयर (9.14%)भारत में जूट का कुल कृषि क्षेत्र 0.69 मिलियन हेक्टेयर है।33. निम्नलिखित में से कौन-सा समूह रेशेवाली फसलों से संबंधित है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017](a) पटसन, चना, अलसी(b) मसूर, जई, ढैचा(c) कपास, जूट, सनई(d) जूट, गेहूं, कपासCorrect Answer: (c) कपास, जूट, सनईSolution:कपास, जूट, सनई का संबंध रेशे वाली फसलों से है। ज्ञातव्य है कि वर्ष 2021-22 (च.अ.अ.) के अनुसार, भारत में सर्वाधिक कपास का उत्पादन गुजरात में एवं जूट एवं मेस्ता का उत्पादन पश्चिम बंगाल में होता है।34. वर्ष भर बोई जाने वाली फसल है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2015](a) उड़द(b) गेहूं(c) राई(d) मक्काCorrect Answer: (d) मक्काSolution:मक्का विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियों के प्रति अनुकूलता के कारण वर्ष भर बोया जा सकता है।35. मक्के की खेती की जा सकती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007](a) खरीफ के मौसम में(b) रबी के मौसम में(c) जायद के मौसम में(d) वर्ष भरCorrect Answer: (d) वर्ष भरSolution:मक्का विविध कृषि-जलवायु परिस्थितियों के प्रति अनुकूलता के कारण वर्ष भर बोया जा सकता है।Submit Quiz« Previous1234