कृषि

Total Questions: 43

41. भारत में एग्रो-इकोलॉजिकल जोंस (कृषि पारिस्थितिकीय क्षेत्रों) की कुल संख्या है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) 20
Solution:'नेशनल ब्यूरो ऑफ स्वॉयल सर्वे एंड लैंड यूज प्लानिंग' (National Bureau of Soil Survey and land use Planning) के अनुसार, भारत को 20 कृषि पारिस्थितिक क्षेत्रों (Agro-Ecological Regions) और 60 कृषि-पारिस्थितिक उपक्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनका वर्गीकरण मिट्टी, जलवायु प्रकार एवं प्राकृतिक भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर किया गया है।

42. पी. सेनगुप्ता और जी. सदास्युक (1968) ने भारत को कितने लघु कृषि प्रदेशों में बांटा था? [U.P.P.C.S. (Mains), 2017]

Correct Answer: (c) 60
Solution:रजिस्ट्रार जनरल ऑफ जनगणना (Census), भारत सरकार ने 1968 में डॉ. (मिस) पी. सेनगुप्ता और रशियन भूगोलवेत्ता डॉ. गलीना सदास्युक के अध्ययन पर आधारित एक प्रबंध (Mono- graph) प्रकाशित किया, जिसमें भारत को 60 लघु (Micro) कृषि क्षेत्रों में बांटा गया था।

43. कथन: [U.P.P.C.S. (Mains) 2010]

कथन (A): भारत की शुष्क पेटी की अर्थव्यवस्था प्रधानतः कृषि आधारित है।

कारण (R): इसमें द्वितीय हरित क्रांति के लिए बहुत क्षमता है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) एवं (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:भारत के शुष्क क्षेत्र में सिंचाई आदि की व्यवस्था उपलब्ध कराकर इन क्षेत्रों में हरित क्रांति लाई जा सकती है। कृषि यहां की अर्थव्यवस्था का मूल है, परंतु वह निर्वाह प्रकृति की है। कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं, परंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं है।