कृषि

Total Questions: 54

21. सीढ़ीदार खेती आमतौर पर भारत के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में की जाती है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) हिमालय क्षेत्र
Solution:सीढ़ीदार खेती, पर्वतीय या पहाड़ी प्रदेशों की ढलान वाली भूमि पर कृषि के उद्देश्य से की जाती है। इन प्रदेशों में मैदानी इलाकों के अभाव में पहाड़ों की ढलानों पर सीढ़ियों की संरचनानुमा छोटे-छोटे खेत विकसित किए जाते हैं। सीढ़ीदार खेती आमतौर पर भारत के हिमालय क्षेत्र में की जाती है। अतः सही उत्तर विकल्प (b) होगा।

22. कृषि मंत्रालय की PRS रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 तक देश के खाद्यान्न उत्पादन में किन दो फसलों का योगदान 78% था? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 15 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गेहूं और चावल
Solution:कृषि मंत्रालय की PRS रिपोर्ट के अनुसार, 2015-16 तक देश के खाद्यान्न उत्पादन में गेहूं और चावल फसलों का योगदान 78 प्रतिशत था। आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, वर्ष 2023-24 (तृ.अ.अ.) में देश के कुल खाद्यान्न उत्पादन में गेहूं तथा चावल की फसलों का योगदान लगभग 75.89 प्रतिशत है।

23. निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश की निर्वाह फसल का उदाहरण है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) गेहूं
Solution:गेहूं उत्तर प्रदेश की निर्वाह फसल का उदाहरण है। गेहूं के अलावा धान की फसल भी निर्वाह खेती का उदाहरण है। गन्ना उत्तर प्रदेश में नकदी फसल के अंतर्गत आता है।

24. निम्नलिखित में से उत्तर भारत में रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसल की पहचान करें। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 14 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) चना
Solution:चना उत्तर भारत में रबी मौसम में उगाई जाने वाली फसल है। चावल, कपास तथा बाजरा खरीफ की फसल है।

25. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, भारत में वर्ष 2021-22 में ....... मिलियन टन के रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन होने का अनुमान है। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) 316.06
Solution:वर्ष 2021-22 के लिए दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन रिकॉर्ड 316.06 मिलियन टन अनुमानित था। आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार वर्ष 2023-24 (तृ.अ.अ.) में देश में कुल खाद्यान्न का उत्पादन 328.9 मिलियन टन अनुमानित है।

26. भारत के उत्तरी राज्यों में खरीफ मौसम से संबंधित फसलों के समूह की पहचान कीजिए ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 24 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चावल, कपास, बाजरा, मक्का, ज्वार
Solution:भारत के उत्तरी राज्यों में खरीफ मौसम से संबंधित फसल चावल, कपास, बाजरा, मक्का तथा ज्वार है। भारतीय उपमहाद्वीप में खरीफ की फसल उन फसलों को कहते हैं, जिन्हें जून-जुलाई (मानसून के आगमन के समय) में बोते हैं और अक्टूबर-नवंबर में काटते हैं।

27. 1990 में भी देश की जनसंख्या का कितना भाग कृषि में कार्यरत रहा? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 28 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) 65%
Solution:वर्ष 1990 में देश की जनसंख्या का 65 प्रतिशत भाग कृषि में कार्यरत रहा। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि की अहम भूमिका है। यह न केवल अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह देश के विकास के लिए एक आधार भी प्रदान करता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट 2022-23 के अनुसार, देश का लगभग 54.6 प्रतिशत कार्यबल कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र में संलग्न है। वर्ष 2021-22 के दौरान वर्तमान कीमतों पर देश के GVA में इसकी हिस्सेदारी 18.6 प्रतिशत है, जो अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा कम है।

28. भारत के उत्तरी राज्यों में फसलों के निम्नलिखित समूहों में से कौन-सा समूह खरीफ मौसम से संबंधित है? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 1 दिसंबर, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) चावल, मक्का, बाजरा
Solution:भारत के उत्तरी राज्यों में फसलों को तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया है-खरीफ की फसल, रबी की फसल तथा जायद की फसल। खरीफ फसल के अंतर्गत चावल, मक्का, बाजरा आदि आते हैं। खरीफ फसल की बुआई जून-जुलाई में तथा कटाई अक्टूबर-नवंबर माह में होती है।

29. भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी फसल खरीफ की ऋतु में उगाई जा सकती है? [CHSL (T-I) 03 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) कपास
Solution:भारत में कपास की फसल खरीफ की श्रेणी में आती है। अतः यह फसल खरीफ की ऋतु में उगाई जा सकती है। चना, गेहूं तथा सरसों रबी ऋतु की फसलें हैं।

30. कपास को उगने के लिए ....... तापमान, हल्की बारिश या सिंचाई, पाले (frost) से मुक्त ....... दिन और तेज धूप की आवश्यकता होती है। [CHSL (T-I) 16 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) उच्च, 210
Solution:कपास की खेती के लिए 25°C से 35°C का उच्च तापमान, 210 दिन की पाला एवं ओला रहित अवधि, स्वच्छ आकाश, तेज व चमकदार धूप तथा 75 से 100 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।