☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
कृषि
📆 November 1, 2024
Total Questions: 54
41.
भारत का कौन-सा शहर चाय उद्योग से जुड़ा है?
[MTS (T-I) 19 मई, 2023 (II-पाली)]
(a) मदुरै, तमिलनाडु
(b) दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
(c) पानीपत, हरियाणा
(d) अहमदाबाद, गुजरात
Correct Answer:
(b) दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
Solution:
भारत में चाय सबसे महत्वपूर्ण बागानी फसल है। चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य असम है। भारत का दार्जिलिंग शहर, जो पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है, चाय उद्योग से जुड़ा है।
42.
निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय राज्य अपने विशाल चाय बागानों के लिए जाना जाता है?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 29 नवंबर, 2023 (III-पाली)]
(a) असम
(b) गुजरात
(c) पंजाब
(d) राजस्थान
Correct Answer:
(a) असम
Solution:
असम राज्य अपने विशाल चाय बागानों के लिए जाना जाता है। चाय उष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु का पौधा है। चाय के पौधों के लिए 25°C से 30°C तक तापमान की आवश्यकता होती है।
43.
निम्नलिखित में से कौन, कर्नाटक में कॉफी के फूलों को खिलने में मदद करता है?
[CGL (T-I) 20 जुलाई, 2023 (III-पाली)]
(a) आम्र बौछार
(b) লু
(c) उत्तर-पश्चिमी हवा
(d) मंजरी वर्षण
Correct Answer:
(d) मंजरी वर्षण
Solution:
मंजरी वर्षण कर्नाटक में कॉफी के फूलों को खिलने में मदद करता है। आम्र बौछार कर्नाटक तथा केरल में ग्रीष्म ऋतु के अंत में होने वाली मानसून से पहले की वर्षा होती है। इन्हें आम्र वर्षा के रूप में जाना जाता है। लू उत्तर तथा उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मियों में चलने वाली हवा को कहते हैं।
44.
भारत में बाबा बूदन पहाड़ियों पर ....... की खेती शुरू की गई थी।
[CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (III-पाली)]
(a) इलायची
(b) कॉफी
(c) रेशम
(d) चाय
Correct Answer:
(b) कॉफी
Solution:
भारत में बाबा बूदन की पहाड़ियों पर कॉफी की खेती शुरू की गई थी। 18वीं शताब्दी के दौरान कॉफी की वाणिज्यिक खेती भारत में प्रारंभ हुई। भारत में कॉफी पूर्वी एवं पश्चिमी घाट के संवेदनशील पर्यावरणीय क्षेत्र में छायादार पेड़ों के नीचे उगाई जाती है।
45.
यह एक उष्ण और उपोष्ण कटिबंधीय फसल है। यह फसल 21°C से 27° C तापमान और 75 सेमी. से 100 सेमी. के बीच वार्षिक वर्षा वाली उष्ण और आर्द्र जलवायु में अच्छे से उगती है। ऊपर दी गई जानकारी में किस फसल की चर्चा की जा रही है?
[CHSL (T-I) 16 मार्च, 2023 (II-पाली)]
(a) मक्का
(b) कपास
(c) रबड़
(d) गन्ना
Correct Answer:
(d) गन्ना
Solution:
गन्ना एक उष्णकटिबंधीय पौधा है, परंतु उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र में भी, जैसे गर्म आर्द्र दशाओं के अंतर्गत उत्तरी भारत में उगाया जा सकता है। यह ग्रेमिनी कुल का पौधा है। गन्ना की फसल के लिए सामान्यतया 21° - 27°C तापमान एवं 75-100 सेमी. वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है।
46.
निम्नलिखित में से कौन-सा मोटे अनाज का एक उदाहरण नहीं है?
[MTS (T-4) 02 मई , 2023 (111-पाली)]
(a) गेहूं
(b) ज्वार
(c) रागी
(d) बाजरा
Correct Answer:
(a) गेहूं
Solution:
मोटे अनाज के अंतर्गत ज्वार, बाजरा, रागी आदि आते हैं। गेहूं इस श्रेणी में नहीं आता है। अतः सही उत्तर विकल्प (a) होगा
47.
जिन प्रदेशों में कृषक केवल सब्जियां पैदा करता है, वहाँ इसको ...... का नाम दिया जाता है।
[MTS (T-1) 13 जून, 2023 (1-पाली)]
(a) दुग्ध कृषि
(c) मिश्रित कृषि
(b) पशुपालन कृषि
(d) ट्रक कृषि
Correct Answer:
(d) ट्रक कृषि
Solution:
जिन प्रदेशों में कृषक केवल सब्जियां पैदा करते हैं, वहां इसे ट्रक कृषि (Truck Farming) कहते हैं। ट्रक फार्म एवं बाजार के मध्य की दूरी, जो एक ट्रक रात भर में तय करता है, उसी आधार पर इसका नाम ट्रक कृषि रखा गया है।
48.
कर्तन-दहन प्रणाली (Slash and Burn) कृषि को राज्य में 'बेबर' या 'दहिया' के नाम से जाना जाता है।
[MTS (T-I) 16 जून, 2023 (II-पाली)]
(a) उत्तर प्रदेश
(b) असम
(c) मध्य प्रदेश
(d) ओडिशा
Correct Answer:
(c) मध्य प्रदेश
Solution:
कर्तन-दहन प्रणाली कृषि को मध्य प्रदेश राज्य में 'बेबर' या 'दहिया' के नाम से जाना जाता है। कर्तन-दहन कृषि प्रणाली को असम, मेघालय, मिजोरम सहित पूर्वोत्तर भारत में झूर्मिंग या झूम के नाम से जाना जाता है।
49.
निम्नलिखित में से सही जोड़ी (स्थानांतरित कृषि का नाम और संबंधित राज्य) की पहचान कीजिए।
[MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (1-पाली)]
(a) बरीगां-उत्तर प्रदेश
(b) पोडु-तमिलनाडु
(c) बेवर - मध्य प्रदेश
(d) कुरुवा-पंजाब
Correct Answer:
(c) बेवर - मध्य प्रदेश
Solution:
झूम कृषि एक स्थानांतरित कृषि पद्धति है। झूम कृषि को असम, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड में झूम, आंध्र प्रदेश में पोडु अथवा पेंडा तथा मध्य प्रदेश में बेबर या दहिया आदि नामों से जाना जाता है।
50.
भारत में 'ऑस (Aus)', 'अमन (Aman)' और 'बोरो (Boro)' शब्द का संबंध निम्नलिखित में से किस फसल से है?
[MTS (T-I) 11 सितंबर, 2023 (1-पाली)]
(a) धान
(b) गेहूं
(c) गन्ना
(d) चना
Correct Answer:
(a) धान
Solution:
भारत में ऑस, अमन और बोरो शब्द का संबंध धान की खेती से है। ऑस धान की बुआई मई-जून में, अमन धान की बुआई जून-जुलाई में तथा बोरो धान की बुआई नवंबर-दिसंबर में की जाती है।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
4
5
6
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Wave motion
Nuclear physics -(1)
Computer and Information Technology Part (2)
Physical Properties of Matter
Electric current – part (2)
Motion Under Gravity