1. पादप कोशिकाओं में सेलुलोस कोशिका भित्तियां होती हैं, जबकि प्राणि कोशिकाओं में वे नहीं होती।
2. पादप कोशिकाओं में प्लाज्मा झिल्ली नहीं होती, जबकि इसके विपरीत प्राणि कोशिकाओं में वे होती हैं।
3. परिपक्व पादप कोशिका में एक बृहद रसधानी होती है, जबकि प्राणि कोशिका में अनेक छोटी रसधानियां होती है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Correct Answer: (c) केवल । और 3
Solution:पादप कोशिकाओं एवं जतु कोशिकाओं दोनों में प्लाज्मा झिल्ली उपस्थित होती है। यह कुछ पदार्थों को अंदर अथवा बाहर आने-जाने देती है, जिसके कारण इसे वर्णनात्मक पारगम्य झिल्ली कहते हैं। प्लाज्मा झिल्ली लचीली होती है और कार्बनिक अणुओं जैसे लिपिड तथा प्रोटीन की बनी होती है। पादप कोशिकाओं में मुख्यतः सेल्यूलोज से निर्मित कोशिका मित्ति भी होती है, जो पौधों को संरचनात्मक दृढ़ता प्रदान करता है। यह पादप कोशिका का सबसे बाहरी आवरण होता है तथा जंतु कोशिका में इसका अभाव होता है। परिपक्व पादप कोशिका में एक बृहद रसधानी या रिक्तिका (Vacuole) होती है, जबकि जंतु कोशिका में अनेक छोटी रसधानियां होती हैं। पादप कोशिका के कोशिकाद्रव्य में उपस्थित रसधानी टोनोप्लास्ट (Tonoplast) नामक एक झिल्ली से घिरी होती है।