कोशिका: जीवन की मूल इकाई (जीव विज्ञान) (Part – II)

Total Questions: 45

1. निम्न कथनों में से कौन सा असत्य है? [RRB NTPC CBT-1 (09/03/2021) Evening]

Correct Answer: (c) पादप कोशिकाओं में जंतु कोशिकाओं की तुलना में छोटी रिक्तिकाएँ होती हैं।
Solution:रिक्तिका एक झिल्ली-बद्ध कोशिका अंग है जो जल, पोषक तत्वों और अपशिष्ट उत्पादों को संग्रहीत करती है। पशु कोशिकाओं में रिक्तिकाएं आम तौर पर छोटी होती हैं और अपशिष्ट उत्पादों को अलग करने में मदद करती हैं। पौधों की कोशिकाओं में रिक्तिकाएँ जल संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। कभी-कभी एक एकल रिक्तिका पादप कोशिका के अधिकांश आंतरिक भागों पर कब्जा कर सकती है।

2. जल की कमी के कारण कोशिका भित्ति से दूर कोशिका के संकुचन की प्रक्रिया को हम क्या कहते हैं? [RRB NTPC CBT-1 (14/03/2021) Morning]

Correct Answer: (a) जीवद्रव्यकुंचन
Solution:जीवद्रव्यकुंचन। प्रकाश संश्लेषण वह प्रक्रिया जिसके द्वारा पौधे शर्करा के रूप में ऑक्सीजन और ऊर्जा बनाने के लिए सूर्य के प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करते हैं। डेप्ताज्मोतिसिस जल कोशिका में प्रवेस करता है, जिससे रिक्तिका में जल जमा होने से साइटोप्लाज्म और प्लाज्मा झिल्ली सूज जाती है। साइटोलिसिस (osmotic lysis) तब होता है जब कोशिका ऑस्मोटिक असंतुलन के कारण फट जाती है जिसके कारण कोशिका में अतिरिक्त जत फैल जाता है।

3. पादप कोशिका भित्ति किससे बनी होती है. [RRB NTPC CBT-1 (24/07/2021) Evening]

Correct Answer: (a) सेलूलोज़
Solution:सेलूलोज (पृथ्वी पर सबसे प्रपुर मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक अणु। साइटोसोल-कोशिका के साइटोप्लाज्म का जतीय घटक, जिसके भीतर विभिन्न अंग और कण निलंबित होते हैं। साइटोप्लाज्म यह पौधे और पशु कोशिकाओं दोनों में सेलुलर गतिविधियों का मुख्य क्षेत्र है। ग्लूकोज प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान, वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड को रंधों के माध्यम से पत्तियों द्वारा लिया जाता है और कार्बोहाइड्रेट, मुख्य रूप से ग्लूकोज और स्टार्च बनाने के लिए उपयोग किया जाता है।

4. पुटिकाओं (vesicles) में प्रोटीन और लिपिड के परिवहन, संशोधन और पैकेजिंग के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकांग उत्तरदायी है? [RRB NTPC CBT-1 (26/07/2021) Evening]

Correct Answer: (a) गॉल्जीकाप (Golgi apparatus)
Solution:गॉल्जीकाय (Golgi apparatus) सिस्टर्न नामक चपटी स्टेक्ड पाउचों की एक श्रृंखला से बना है। अन्तः प्रदव्ययी जालिकाः एक अंग जो लिपिड संस्लेषण और प्रोटीन संशोधन के लिए जिम्मेदार है। दो प्रकार खुरदरी अंतःप्रदब्यी जालिका यह एक कोशिका अंग है जो एंजाइम और प्रोटीन के संश्लेषण में भाग लेता है, चिकनी अंतःप्रद्रव्यी जालिका: यह एक कोशिका अंग है जो ग्लाइकोजन, लिपिड और स्टेरॉयड का संश्लेषण करता है। राइबोसोम कोशिका की प्रोटीन संश्लेषण फैक्ट्री है।

5. किसी कोशिका में मौजूद सबसे बड़ा कोशिकांग (organelle) कौन सा है? [RRB JE 23/05/2019 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) नाभिक
Solution:नाभिक (कोशिकाओं का 'कमांड सेंटर" जो डीएनए संग्रहीत करता है)। कोशिकांग-एक छोटी जैविक संरचना जो कोशिका के अंदर एक विशिष्ट कार्य करती है। झिल्ली (membrane) की उपस्थिति या अनुपस्थिति के आधार पर तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। झिल्ली रहित कोशिकांग कोशिका भित्ति, राइबोसोम (सबसे छोटा कोसिकांग), और साइटोस्केलेटन प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकेरियोटिक कोशिका दोनों में मौजूद होते हैं। एकल झिल्ती बंध कोशिकांग: रिक्तिका, लाइसोसोम, गॉल्जी उपकरण, एंडोप्ताज्मिक रेटिकुलम केवल यूकेरियोटिक कोशिका में मौजूद होते हैं। द्वि झिल्ली बंध कोशिकांग नाभिक, माइटोकॉन्ड्रिया और क्लोरोप्लास्ट केवल यूकेरियोटिक कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

6. रक्त ___ प्रकार के ऊतक का एक उदाहरण है। [RRB JE 26/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) संयोजी
Solution:संयोजी ऊतक (Connective tissue): यह एक प्रकार का जैविक ऊतक है जो शरीर के विभिन्न प्रकार के ऊतकों और अंगों को सहारा देता है, और जोड़ता है या अलग करता है। उदाहरण- टेंडन, लीगामेंट, उपास्थि (cartilage) और हड्डी। उपकला ऊतक (Epithelial tissue) : ये कोशिकाओं द्वारा बनते हैं जो अंग की सतह जैसे त्वचा की सतह, वायुमार्ग, प्रजनन पथ और पाचन तंत्र की आंतरिक परत को कवर करते हैं। मांसपेशीय ऊतक (Muscular tissues) : एक मुलायम ऊतक है जो मांसपेशियों का निर्माण करता है। उदाहरण-कंकाल मांसपेशी (स्वैच्छिक मांसपेशियां), और हृदय मांसपेशी (अनैच्छिक मांसपेशियां)। तंत्रिका ऊतक (Nervous tissue): मुख्य घटक मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाएं हैं जो शरीर के कार्यों को विनियमित (regulate) और नियंत्रित करते हैं।

7. सरल उपकला ____ होती है। [RRB JE 28/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (d) एक कोशिका के बराबर मोटी
Solution:एक कोशिका के बराबर मोटी। उपकला यह एक प्रकार का शारीरिक ऊतक है जो हमारे शरीर की सभी आंतरिक और बाह्य सतहों पर आवरण बनाता है, शरीर की गुहाओं एवं खोखले अंगों को रेखाबद्ध करता है और ग्रंथियों में प्रमुख ऊतक है। प्रकार सरल (कोशिकाओं की केवल एक परत), स्तरीकृत (कोशिकाओं की एक से अधिक परत) और स्यूडोस्ट्रेटिफाइड (एकदम सटा (closely) हुआ पैक की गई कोशिकाएं जो परतों में व्यवस्थित दिखाई देती हैं क्योंकि वे अलग-अलग आकार की होती हैं, लेकिन वास्तव में कोशिकाओं की केवल एक परत होती है)।

8. शरीर में रक्त कोशिकाएँ कहाँ उत्पन्न होती है? [RRB JE 30/05/2019 (Morning)]

Correct Answer: (b) अस्थि मज्जा
Solution:अस्थि मज्जा (Bone marrow) 1 सभी रक्त कोशिकाएं अपना जीवन स्टेम कोशिकाओं के रूप में शुरू करती हैं जो परिपक्क होकर लाल रक्त कोशिकाओं, श्वेत रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स में बदल जाती हैं। एपेंडिक्स (Appendix) एक अवशेषी खोखली नली जो एक सिरे पर बंद होती है और दूसरे सिरे पर सीकुम से जुड़ी होती है, जो आपके आमाशय (पेट) के निचले दाहिने हिस्से में मौजूद होती है। तिल्ली (Spleen) एक अंग जो लसीका तंत्र का हिस्सा है, रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और हटाने में मदद करता है। हृदय (Heart) यह पूरे शरीर में रक्त पंप करता है।

9. ज्वाला कोशिकाएँ (Flame cells) मे ___ पाई जाती है। [RRB JE 30/05/2019 (Evening)]

Correct Answer: (d) प्लैनेरिया
Solution:प्लेनेरिया। प्लैनेरियन टर्बेलारिया वर्ग से संबंधित फ्लैटवर्म के प्रकारों में से एक हैं। प्लैनेरियन के उत्सर्जन अंग ही ज्वाला कोशिकाएं है। ज्वाला कोशिकाएँ फाइलम प्लेटिहेल्मिन्थेस (फ्लैटवार्म) में मौजूद होती हैं। ज्वाला कोशिकाओं को सोलनोसाइट्स के रूप में भी जाना जाता है। ये कोशिकाएं अनियमित आकार की और स्यूडोपोडिया प्रक्रियाओं से खोखली होती हैं।

10. पौधों के ऊतकों के प्रमुख प्रकारों में पाए जाने वाली पादप कोशिकाओं का प्रकार ____ है। [RRB JE 28/06/2019 (Evening)]

Correct Answer: (a) विकल्पों में से सभी
Solution:पादप ऊतक विभिन्न प्रकार की पादप कोशिकाओं से बने होते हैं जो विभिन्न कार्यों के लिए विशिष्ट होते हैं। तीन प्रमुख प्रकार: डर्मल ऊतक पादप की सबसे बाह्य परत है और एपिडर्मल कोशिकाओं से बनी होती है, जो पौधे को क्षति, पानी की कमी एवं रोग से बचाती है। वस्क्युलर ऊतक पूरे पौधे में पानी, पोषक तत्व और अन्य पदार्थों के परिवहन के लिए जिम्मेदार है। यह जाइलम और फ्लोएम कोशिकाओं से बना होता है, जो ट्यूबों और वाहिकाओं का एक नेटवर्क बनाते हैं। ग्राउंड ऊतक पौधे का बड़ा भाग बनाते हैं और पौधे के कई चयापचय कार्यों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। यह पैरेन्काइमा कोशिकाओं, कोलेन्काइमा कोशिकाओं और स्क्लेरेन्काइमा कोशिकाओं से बना होता है।