क्योटो प्रोटोकॉल तथा अन्य प्रोटोकॉल व संधियां

Total Questions: 25

1. 'कार्बन क्रेडिट' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? [I.A.S. (Pre) 2011]

Correct Answer: (d) कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा समय-समय पर नियत मूल्यों के आधार पर किया जाता है।
Solution:क्योटो प्रोटोकॉल के तहत पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जनों को कम करने के लिए कार्बन क्रेडिट प्रणाली लागू की गई थी। इस प्रणाली के तहत किसी देश में उपलब्ध उद्योगों के अनुसार, उस देश के द्वारा किए जाने वाले अधिकतम कार्बन उत्सर्जनों का निर्धारण किया जाता है। किसी देश या समूह को उसके निर्धारित अधिकतम कार्बन उत्सर्जनों में से प्रति मीट्रिक टन की कटौती करने पर 1 कार्बन क्रेडिट प्रदान किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय उनके वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार किया जाता है।

2. 'कार्बन क्रेडिट' का दृष्टिकोण इनमें से किससे शुरू हुआ? [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2011 U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) क्योटो प्रोटोकॉल
Solution:क्योटो प्रोटोकॉल के तहत पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जनों को कम करने के लिए कार्बन क्रेडिट प्रणाली लागू की गई थी। इस प्रणाली के तहत किसी देश में उपलब्ध उद्योगों के अनुसार, उस देश के द्वारा किए जाने वाले अधिकतम कार्बन उत्सर्जनों का निर्धारण किया जाता है। किसी देश या समूह को उसके निर्धारित अधिकतम कार्बन उत्सर्जनों में से प्रति मीट्रिक टन की कटौती करने पर 1 कार्बन क्रेडिट प्रदान किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय उनके वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार किया जाता है।

3. 'बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फॉरेस्ट लैंडस्केप्स' (Biocarbon Fund Initiative for Sustainable Forest Landscapes) का प्रबंधन निम्नलिखित में से कौन करता है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) विश्व बैंक
Solution:'बायोकार्बन फंड इनिशिएटिव फॉर सस्टेनेबल फॉरेस्ट लैंडस्केप्स' एक बहुपक्षीय कोष है, जिसका प्रबंधन विश्व बैंक द्वारा किया जाता है। इस कोष हेतु नॉर्वे ने अधिकतम 150 मिलियन डॉलर, यू.के. ने लगभग 135 मिलियन डॉलर तथा संयुक्त राज्य अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता व्यक्त की है। यह कोष स्थलीय क्षेत्र (Land Sec- tor) से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जनों में कमी करने को बढ़ावा देता है।

4. 'वन कार्बन भागीदारी सुविधा (फॉरेस्ट कार्बन पार्टनरशिप फेसिलिटी)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2015]

1. यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज और देशी जनों (इंडिजिनस पीपल्स) की एक वैश्विक भागीदारी है।

2. वह धारणीय (सस्टेनेबल) वन प्रबंधन हेतु पर्यावरण- अनुकूली (ईको-फ्रेंड्ली) और जलवायु अनुकूलन (क्लाइमेट ऐडेप्टेशन), प्रौद्योगिकियों (टेक्नोलॉजीज) के विकास के लिए वैज्ञानिक वानिकी अनुसंधान में लगे विश्वविद्यालयों, विशेष (इंडिविजुअल) वैज्ञानिकों तथा संस्थाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

3. यह देशों की, उनके वनोन्मूलन और वन निम्नीकरण उत्सर्जन कम करने+ [(रिड्यूसिंग एमिसन्स फ्रॉम डीफॉरेस्टेशन एंड फॉरेस्ट डिग्रेडेशन+) (REDD+)] प्रयासों में वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्रदान कर, मदद करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:वन कार्बन भागीदारी सुविधा विश्व बैंक का एक कार्यक्रम है, जो जून, 2008 में प्रारंभ हुआ था। यह सरकारों, व्यवसायों, नागरिक समाज एवं स्वदेशी जनों की एक वैश्विक भागीदारी है। इसका सृजन वनोन्मूलन एवं वन निम्नीकरण के फलस्वरूप होने वाले उत्सर्जनों को कम करने में विकासशील देशों की सहायता करने के मुख्य उद्देश्य से किया गया है। यह सुविधा विकासशील देशों को उनके इन प्रयासों में सहायता हेतु वित्तीय एवं तकनीकी मदद उपलब्ध कराती है। कथन 2 असत्य है, क्योंकि यह सुविधा विश्वविद्यालयों, व्यक्तियों एवं संस्थानों को वित्तीय मदद नहीं देती।

5. 'भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि' (ग्लोबल क्लाइमेट चेंज एलाएंस) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2017]

1. यह यूरोपीय संघ की पहल है।

2. यह लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करता है।

3. इसका समन्वय विश्व संसाधन संस्थान (WRI) और धारणीय विकास हेतु विश्व व्यापार परिषद (WBCSD) द्वारा किया जाता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) केवल 1 और 2
Solution:भूमंडलीय जलवायु परिवर्तन संधि (GCCA) यूरोपीय संघ (EU) द्वारा विकासशील देशों के साथ वार्तालाप एवं सहयोग से वर्ष 2007 में स्थापित की गई। शुरुआत में 4 देशों से प्रारंभ यह संधि 38 देशों, 8 क्षेत्रों और उपक्षेत्रों में क्रियाशील है। यह अपने लक्ष्यों को दो पारस्परिक सुदृढ़ स्तंभों के माध्यम से पूरा करता है। इनमें लक्ष्याधीन विकासशील देशों को उनकी विकास नीतियों और बजटों में जलवायु परिवर्तन के एकीकरण हेतु तकनीकी एवं वित्तीय सहायता प्रदान करना शामिल है। GCCA का ओवरऑल उद्देश्य यूरोपीय संघ और गरीब विकासशील देशों के मध्य नई संधि बनाना है, जिनके पास जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए न्यूनतम क्षमता है। इसका समन्वय यूरोपीय कमीशन (EC) द्वारा किया जाता है।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का पहला देश है, जिसने भूमंडलीय तापन के प्रतिकरण के लिए कार्बन टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा? [I.A.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) न्यूजीलैंड
Solution:कार्बन कर (Carbon Tax) उन ऊर्जा स्रोतों पर लगाया जाने वाला कर है, जो वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) का उत्सर्जन करते हैं। यह प्रदूषण कर (Pollution Tax) का एक उदाहरण है। यूं तो स्वीडन, फिनलैंड, नीदरलैंड्स एवं नॉर्वे आदि देश कार्बन टैक्स लगा चुके हैं, किंतु वर्ष 2005 में पहली बार, न्यूजीलैंड ने भूमंडलीय तापन के प्रतिकरण हेतु कार्बन टैक्स लगाने का प्रस्ताव किया।

7. निम्नलिखित में से किस देश ने ग्रीन हाउस गैस के उत्सर्जन में कमी करने हेतु 2019 में 'कार्बन टैक्स' लगाने की घोषणा की है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) सिंगापुर
Solution:फरवरी, 2018 में सिंगापुर सरकार ने घोषणा की है, कि वह अपने ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करने के लिए वर्ष 2019 से एक कार्बन टैक्स लागू करेगी। प्रतिवर्ष 25000 टन CO₂ समतुल्य (CO₂e) या अधिक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन वाले सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान कार्बन टैक्स के अधीन होंगे।

8. गहरी कार्बन वेधशाला (डी.सी.ओ.) के संबंध में निम्न कथनों में से कौन-सा सही है/हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

1. यह वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम पृथ्वी पर कार्बन की भूमिका को आगे बढ़ाने के लिए है।

2. यह गहरी माइक्रोबियल पारिस्थितिकी तंत्र के क्षेत्रीय अवलोकन के लिए है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (c) 1 और 2 दोनों
Solution:गहरी कार्बन वेधशाला (DCO) 1000 से अधिक वैज्ञानिकों का एक वैश्विक समूह है, जो पृथ्वी पर कार्बन की मात्रा, गतिविधि, रूप एवं उद्गम को समझने की दिशा में कार्यरत हैं। इस अभियान के तहत गहरे माइक्रोबियल पारिस्थितिक तंत्र के क्षेत्रीय अवलोकन का कार्य संचालित किया जाता है।

9. 'जलवायु कार्रवाई ट्रैकर' (क्लाइमेट एक्शन ट्रैकर) जो विभिन्न देशों के उत्सर्जन अपचयन के लिए दिए गए वचनों की निगरानी करता है, क्या है? [I.A.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) अनुसंधान संगठनों के गठबंधन द्वारा निर्मित डेटाबेस
Solution:'जलवायु कार्रवाई ट्रैकर' (Climate Acton Tracker) एक स्वतंत्र वैज्ञानिक विश्लेषण है, जो सरकारी जलवायु कार्रवाई को ट्रैक करने का कार्य करता है। यह वर्ष 2009 से जलवायु कार्रवाई पर नजर रखने वाले दो शोध संगठनों 'न्यू क्लाइमेट इंस्टीट्यूट' तथा 'क्लाइमेट एनालिटिक्स' द्वारा निर्मित एक स्वतंत्र वैज्ञानिक विश्लेषण है। ध्यातव्य है कि यह जलवायु परिवर्तन शमन लक्ष्यों, नीतियों एवं कार्यों की मात्रा को निर्धारित करने के अतिरिक्त उनका मूल्यांकन भी करता है। इस प्रकार से विकल्प (a) सही उत्तर है।

10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2022]

1. 'जलवायु समूह' (दि क्लाइमेट ग्रुप) एक अंतरराष्ट्रीय गैर- लाभकारी संगठन है, जो बड़े नेटवर्क बना कर जलवायु क्रिया को प्रेरित करता है और उन्हें चलाता है।

2. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जलवायु समूह की भागीदारी में एक वैश्विक पहल 'EP100' प्रारंभ की।

3. EP100, ऊर्जा दक्षता में नवप्रवर्तन को प्रेरित करने एवं उत्सर्जन न्यूनीकरण लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध अग्रणी कंपनियों को साथ लाता है।

4. कुछ भारतीय कंपनियां EP100 की सदस्य हैं।

5. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी 'अंडर 2 कोएलिशन' का सचिवालय है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-से सही हैं?

Correct Answer: (b) केवल 1, 3 और 4
Solution:जलवायु समूह (The Climate Group) वर्ष 2003 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है। इसके कार्यालय लंदन (यूके), न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका), नई दिल्ली (भारत), एम्सटर्डम (नीदरलैंड्स) एवं बीजिंग (चीन) में हैं। इस संगठन का उद्देश्य जलवायु कार्रवाई को तीव्र करना है। EP100 जलवायु समूह के नेतृत्व में प्रारंभ की गई एक वैश्विक पहल है। इसका कार्य ऊर्जा दक्षता सुधारों को मापने एवं रिपोर्ट करने के साथ ही प्रतिबद्ध 120 से अधिक स्मार्ट व्यवसायों को एक साथ लाना है। ध्यातव्य है कि कुछ भारतीय कंपनियां जैसे- महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्वराज इंजन्स लिमिटेड आदि इसका हिस्सा हैं। उल्लेखनीय है कि Under 2 Coalition पेरिस समझौते के अनुरूप प्रतिबद्ध राष्ट्रों का सबसे बड़ा वैश्विक नेटवर्क है। जलवायु समूह (The Climate Group) Under2Coalition का सचिवालय है। इस प्रकार विकल्प (b) सही उत्तर है।