क्रांतिकारी गतिविधियां

Total Questions: 25

1. निम्नलिखित में से कौन, लाहौर षड्यंत्र मामले में भारत की ब्रिटिश सरकार द्वारा मृत्युदंड पाने वाले दोषियों में से नहीं था ? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 17 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) उधम सिंह
Solution:भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा लाहौर षड्यंत्र केस के नाम से चलाया गया था और इसके लिए तीनों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इस षड्यंत्र केस में उधम सिंह शामिल नहीं थे।

2. सूर्यसेन अंग्रेजों के खिलाफ निम्नलिखित में से किस कट्टरपंथी गतिविधियों से जुड़े थे? [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 2 दिसंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) चटगांव शस्त्रागार छापा
Solution:सूर्यसेन ने भारतीय गणतंत्रवादी सेना (इंडियन रिपब्लिकन आर्मी) की स्थापना की और चटगांव शस्त्रागार छापेमारी का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया। उन्होंने नेशनल हाई स्कूल में एक वरिष्ठ स्नातक शिक्षक के रूप में कार्य किया। अंग्रेजों ने उन्हें 12 जनवरी, 1934 को चटगांव सेंट्रल जेल में फांसी दे दी।

3. हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन ने 1928 में किसके नेतृत्व में समाजवादी विचारों को अपनाया ? [Phase-XI 30 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) चंद्रशेखर आजाद
Solution:वर्ष 1928 में चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह के आग्रह पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' का नाम बदलकर 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' कर दिया। जिसका उद्देश्य, भारत में एक समाजवादी, गणतंत्रवादी राज्य की स्थापना करना था।

4. 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के गठन में निम्नलिखित में से किसने महत्वपूर्ण योगदान दिया था? [कांस्टेबिल 3 दिसंबर, 2023 (I-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (I-पाली), MTS (T-I) 20 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) भगत सिंह
Solution:वर्ष 1928 में चंद्रशेखर आजाद ने भगत सिंह के आग्रह पर दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 'हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन' का नाम बदलकर 'हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' कर दिया। जिसका उद्देश्य, भारत में एक समाजवादी, गणतंत्रवादी राज्य की स्थापना करना था।

5. रानी गाइदिनल्यू निम्नलिखित में से किस आंदोलन से जुड़ी हैं? [Phase-XI 27 जून, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) हेराका
Solution:रानी गाइदिनल्यू 13 वर्ष की उम्र में हेराका आंदोलन में शामिल हुईं। यह एक सामाजिक-धार्मिक आंदोलन था, जिसकी शुरुआत गाइदिनल्यू के चचेरे भाई "हैपोउ जादोनांग' के नेतृत्व में हुई थी।

6. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 1925 में ....... में पहले पार्टी सम्मेलन में हुआ था। [दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 20 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) कानपुर
Solution:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन वर्ष 1925 में कानपुर में पहले पार्टी सम्मेलन में हुआ था। इसके संस्थापकों में एम.एन. रॉय, उनकी पत्नी एवलिन ट्रेंट, अबानी मुखर्जी और एमपीटी आचार्य शामिल थे। एस.वी. घाटे, सीपीआई के पहले महासचिव थे।

7. 1908 में, ....... और प्रफुल्ल चाकी ने एक गाड़ी पर बम फेंका, जिसमें उनका मानना था कि मुजफ्फरपुर के अलोकप्रिय न्यायाधीश किंग्सफोर्ड थे। [CGL (T-I) 19 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) खुदीराम बोस
Solution:1908 में, खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने एक गाड़ी पर बम फेंका, जिसमें उनका मानना था कि मुजफ्फरपुर के अलोकप्रिय न्यायाधीश किंग्सफोर्ड थे। किंतु इस हादसे में दुर्भाग्य से राष्ट्रीय आंदोलन से हमदर्दी रखने वाले मिस्टर कनैडी की पत्नी और पुत्री मारी गईं।

8. अभिनव भारत सोसायटी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। [MTS (T-I) 13 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

(1) यह सोसायटी समाजवादियों का एक समुदाय था जो सशस्त्र क्रांति में विश्वास रखता था।

(2) इस सोसायटी की स्थापना जय प्रकाश नारायण द्वारा की गई थी।

(3) मित्र मेला, एक क्रांतिकारी गुप्त संस्था का नाम बदलकर 1904 में अभिनव भारत रखा गया।

नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही कथन/नों का चुनाव कीजिए।

Correct Answer: (b) 1 और 3 दोनों
Solution:वी.डी. सावरकर तथा गणेश सावरकर ने 'मित्र मेला' नामक संगठन शुरू किया। वर्ष 1904 में मित्र मेला के 200 सदस्य नासिक में एकत्र हुए तथा सावरकर ने मित्र मेला का नाम बदलकर 'अभिनव भारत सोसायटी' करने की घोषणा की। यह संस्था समाजवादियों का एक समुदाय था, जो सशस्त्र क्रांति में विश्वास रखता था।

9. 'मित्र मेला' (Mitra Mela) ....... द्वारा स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन था। [MTS (T-I) 01 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) विनायक सावरकर
Solution:मित्र मेला 1899 ई. में वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) द्वारा स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन था। यह संगठन वर्ष 1904 में एक गुप्त सभा 'अभिनव भारत समाज' में परिवर्तित हो गया था।

10. सन् 1904 में विनायक सावरकर ने किस नाम से क्रांतिकारियों का एक गुप्त संगठन बनाया था? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (IV-पाली), दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 23 नवंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) अभिनव भारत
Solution:मित्र मेला 1899 ई. में वीर सावरकर (विनायक दामोदर सावरकर) द्वारा स्थापित एक क्रांतिकारी संगठन था। यह संगठन वर्ष 1904 में एक गुप्त सभा 'अभिनव भारत समाज' में परिवर्तित हो गया था।