क्रिप्स मिशन (1942) (UPPCS)

Total Questions: 10

1. भारत में क्रिप्स मिशन किस वर्ष आया? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2006]

Correct Answer: (b) 1942
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की बढ़ती हुई शक्ति को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय विशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन एवं ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिटेन पर भारत को स्वतंत्र करने के लिए दबाव बढ़ाया, जिसके फलस्वरूप स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में मिशन भारतीय नेताओं से वार्ता हेतु मार्च, 1942 में भारत आया।

2. ब्रितानिया सरकार के प्रस्तावों की प्रारूप घोषणा जो सर स्टैफोर्ड क्रिप्स लाए थे, में सम्मिलित थे- [U.P. Lower Sub.(Pre) 1998]

1. कि भारत को एक डोमिनियन स्थिति दी जानी चाहिए।

2. कि सब प्रांतों और राज्यों को मिलाकर एक भारतीय संघ होना चाहिए।

3. कि कोई भी प्रांत या भारतीय राज्य भारतीय संघ के बाहर रहने का निर्णय ले सकता है।

4. कि भारत का संविधान भारत की जनता द्वारा निर्मित किया जाए।

नीचे दी गई कूट स्कीम में से सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (d) सभी चारों
Solution:स्टैफोर्ड क्रिप्स ने मार्च, 1942 में भारत पहुंच कर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी प्रमुख शर्तें इस प्रकार थीं-

1. युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा दिया जाएगा, जो किसी बाहरी सत्ता के अधीन नहीं होगा।

2. भारतीयों को अपना संविधान निर्मित करने का अधिकार दिया जाएगा, जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रांतों के निर्वाचित सदस्य और देशी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

3. ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नए संविधान को स्वीकार न करना चाहे, तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा। नए संविधान को न स्वीकार करने वाले प्रांतों को अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।

4. युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय की एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।

3. 1942 के क्रिप्स मिशन का एक महत्वपूर्ण पहलू था- [I.A.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) द्वितीय विश्व युद्ध के तुरंत पश्चात भारत संघ की स्थापना करना और उसे डोमिनियन पद प्रदान करना।
Solution:स्टैफोर्ड क्रिप्स ने मार्च, 1942 में भारत पहुंच कर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी प्रमुख शर्तें इस प्रकार थीं-

1. युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा दिया जाएगा, जो किसी बाहरी सत्ता के अधीन नहीं होगा।

2. भारतीयों को अपना संविधान निर्मित करने का अधिकार दिया जाएगा, जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रांतों के निर्वाचित सदस्य और देशी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

3. ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नए संविधान को स्वीकार न करना चाहे, तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा। नए संविधान को न स्वीकार करने वाले प्रांतों को अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।

4. युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय की एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रिप्स मिशन के संबंध में सही नहीं है? [U.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) नई कार्य परिषद की नियुक्ति जिसमें हिंदुओं एवं मुसलमानों का समान प्रतिनिधित्व
Solution:स्टैफोर्ड क्रिप्स ने मार्च, 1942 में भारत पहुंच कर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी प्रमुख शर्तें इस प्रकार थीं-

1. युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा दिया जाएगा, जो किसी बाहरी सत्ता के अधीन नहीं होगा।

2. भारतीयों को अपना संविधान निर्मित करने का अधिकार दिया जाएगा, जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रांतों के निर्वाचित सदस्य और देशी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

3. ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नए संविधान को स्वीकार न करना चाहे, तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा। नए संविधान को न स्वीकार करने वाले प्रांतों को अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।

4. युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय की एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।

5. सर स्टैफोर्ड क्रिप्स की योजना में यह परिकल्पना थी कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद- [I.A.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) भारत को डोमिनियन स्टेटस दे देना चाहिए।
Solution:स्टैफोर्ड क्रिप्स ने मार्च, 1942 में भारत पहुंच कर एक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी प्रमुख शर्तें इस प्रकार थीं-

1. युद्ध के बाद भारत को डोमिनियन राज्य का दर्जा दिया जाएगा, जो किसी बाहरी सत्ता के अधीन नहीं होगा।

2. भारतीयों को अपना संविधान निर्मित करने का अधिकार दिया जाएगा, जिसके लिए युद्ध के बाद एक संविधान निर्मात्री परिषद बनेगी, जिसमें ब्रिटिश भारत के प्रांतों के निर्वाचित सदस्य और देशी रजवाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

3. ब्रिटिश भारत का कोई प्रांत यदि नए संविधान को स्वीकार न करना चाहे, तो उसे वर्तमान संवैधानिक स्थिति बनाए रखने का अधिकार होगा। नए संविधान को न स्वीकार करने वाले प्रांतों को अपना अलग संविधान बनाने की आज्ञा होगी।

4. युद्ध के दौरान ब्रिटिश वायसराय की एक नई कार्यकारी परिषद का गठन किया जाएगा, जिसमें भारतीय जनता के प्रमुख वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, लेकिन रक्षा मंत्रालय ब्रिटिश नेतृत्व के पास होगा।

6. किसकी दृष्टि में "क्रिप्स प्रस्ताव एक टूटते हुए बैंक के नाम एक उत्तर-दिनांकित चेक" (Post-dated cheque upon a crashing bank) था? [44th B.P.S.C. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) महात्मा गांधी
Solution:रंगून (यांगून) पर जापानी सेनाओं का अधिकार हो जाने पर संयुक्त राज्य अमेरिका के दबाव में ब्रिटिश सरकार ने ब्रिटिश मंत्रिमंडल के एक सदस्य सर स्टैफोर्ड क्रिप्स को भारत भेजने का निर्णय लिया ताकि, भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करके कोई समाधान ढूंढ़ा (द्वितीय विश्व युद्ध से उपजी विषम परिस्थितियों में भारतीय समर्थन हासिल करने के लिए) जा सके। क्रिप्स भारत में तीन सप्ताह रहे (मार्च-अप्रैल, 1942) और भारतीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श करके उन्होंने प्रारूप घोषणा के रूप में अपने प्रस्तावों की घोषणा की। महात्मा गांधी ने इसे 'टूटते हुए बैंक के नाम एक उत्तर तिथीय चेक' की संज्ञा दी।

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2009]

क्रिप्स प्रस्तावों में प्रावधान सम्मिलित हैं-

1. भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए।

2. संविधान-निर्मात्री निकाय की रचना के लिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:क्रिप्स मिशन के तहत युद्ध के पश्चात भारत को डोमिनियन अधिराज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव था। क्रिप्स मिशन ने संविधान निर्मात्री निकाय की रचना के लिए भी प्रस्ताव किया था। यह संस्था भविष्य में ब्रिटिश राष्ट्रमंडल से पृथक होने अर्थात भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के लिए प्रस्ताव कर सकती थी। इस प्रकार केवल कथन 2 सत्य है।

8. निम्नलिखित प्रधानमंत्रियों में से किसने भारत में क्रिप्स मिशन भेजा ? [I.A.S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (d) विंस्टन चर्चिल
Solution:द्वितीय विश्व युद्ध में भारत की भागीदारी और मदद मांगने के लिए मार्च, 1942 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल की सरकार में मंत्री सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया था।

9. निम्नलिखित में से कौन, क्रिप्स मिशन के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार थे? [I.A.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आजाद
Solution:क्रिप्स मिशन के साथ कांग्रेस के आधिकारिक वार्ताकार पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं मौलाना आजाद थे।

10. निम्नलिखित में से किसने गांधीजी के आंदोलनों को 'राजनैतिक फिरौती' कहा ? [U.P. P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) लॉर्ड लिनलिथगो
Solution:लॉर्ड लिनलिथगो ने गांधीजी के आंदोलनों को 'राजनैतिक फिरौती' कहा। वायसराय और गवर्नर जनरल लॉर्ड लिनलिथगो का कार्यकाल भारत में सबसे लंबा था। इनका कार्यकाल भारत में वर्ष 1936 से 1943 तक रहा। भारत छोड़ो आंदोलन इन्हीं के कार्यकाल में महात्मा गांधी द्वारा चलाया गया।