Correct Answer: (a) योजक क्रिया
Solution:हिन्दी में आधारभूत वाक्य छः प्रकार के होते हैं- योजी (Copule) क्रिया-युक्त, अकर्मक क्रिया-युक्त, सकर्मक क्रिया-युक्त, अप्रत्यक्ष क्रिया-युक्त, बाध्यताबोधक क्रिया-युक्त तथा औचित्यबोधक क्रिया-युक्त। योजी क्रिया-युक्त के तीन भेद होते हैं (1) कर्ता और स्थैतिक क्रिया (जैसे-ईश्वर है, कल सर्दी थी, आज गर्मी है)। (2) कर्ता और पूरक तथा योजक क्रिया इसके तीन उपभेद हैं (अ) कर्ता और पूरक संज्ञा तथा योजक क्रिया (जैसे- दशरथ राजा थे, मैं अध्यापक हूँ)। (ब) कर्ता और पूरक विशेषण तथा योजक क्रिया (जैसे- विद्यार्थी तेज है, चूड़ी अच्छी थी)। (स) कर्त्ता और पूरक क्रिया विशेषण तथा योजक क्रिया (जैसे- राजीव गाँव में है, सौरभ घोड़े पर है)। (3) अधिकारी कर्ता और अधिकारित पूरक तथा अधिकारद्योतक क्रिया-इसके चार उपभेद हैं।