क्रिया (Part-2)

Total Questions: 12

1. निम्न वाक्य में से क्रिया के भेद को चुनें। माँ ने बच्चों को बाहर भिजवाया। (भिजवाया) [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) प्रेरणार्थक
Solution:माँ ने बच्चों को बाहर भिजवाया, वाक्य में भिजवाया शब्द में प्रेरणार्थक क्रिया है। वस्तुतः जब कर्त्ता स्वयं कार्य न कर किसी - दूसरे से कार्य सम्पन्न करवाता है, तो प्रयुक्त क्रिया को प्रेरणार्थक कहते हैं। उपर्युक्त वाक्य में माँ के द्वारा बच्चों को किसी दूसरे से बाहर भिजवाया गया है।

प्रेरणार्थक क्रिया मूलधातुओं के अन्त में आ जोड़ने से या 'वा' जोड़ने से बनती हैं-

चल-ना से चलाना/चलवाना

मूल धातु के प्रथम वर्ण में ऐ एवं औ को छोड़कर अन्य दीर्घ स्वर प्रेरणार्थक क्रिया बनाते समय ह्रस्व हो जाते हैं-

खेल - ना - खिलाना/खिलवाना

बोल - ना - बुलाना/बुलवाना

2. निम्नलिखित शब्दों में प्रेरणार्थक क्रिया है- [UPPCS (CSAT) Exam 2022]

Correct Answer: (c) दिलवाना
Solution:प्रस्तुत विकल्प में 'दिलवाना' प्रेरणार्थक क्रिया है। अतः विकल्प (c) सही उत्तर है।

जिन क्रियाओं से इस बात का बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, वे प्रेरणार्थक क्रियाएँ कहलाती हैं। जैसे- काटना से कटवाना, करना से कराना आदि।

3. निम्न में प्रेरणार्थक क्रिया है- [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) समझाना
Solution:'समझाना' शब्द प्रेरणार्थक क्रिया है। जब कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को करने के लिए प्रेरित करता है, तो उसे प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं।

4. निम्न में प्रेरणार्थक क्रिया है- [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (c) गिराना
Solution:'गिराना' प्रेरणार्थक क्रिया है, जिन क्रियाओं से इस बात का बोध हो कि कर्त्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, वे प्रेरणार्थक क्रियाएँ कहलाती हैं।

5. निम्न में प्रेरणार्थक क्रिया है- [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (b) जगाना
Solution:'जगाना' प्रेरणार्थक क्रिया है।

6. प्रेरणार्थक क्रिया है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (c) सुनाना
Solution:'सुनाना' प्रेरणार्थक क्रिया है, जब कर्ता किसी कार्य को स्वयं न करके किसी दूसरे को कार्य करने को प्रेरित करता है, तो उस क्रिया को प्रेरणार्थक क्रिया कहते हैं। मूल धातु के अन्त में 'आ' जोड़ने से पहला प्रेरणार्थक तथा 'वा' जोड़ने से दूसरा प्रेरणार्थक बनता है।

7. किस वाक्य में सम्भावनार्थ क्रिया (Subjunctive Mood) का प्रयोग है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (c) शायद मेरी लाटरी लग जाए।
Solution:जब वाक्य में किसी कार्य के होने की सम्भावना व्यक्त की जाती है, तो वहाँ पर सम्भावनार्थ क्रिया होती है। प्रस्तुत विकल्प (c) में सम्भावना व्यक्त की जा रही है। अतः इस वाक्य में सम्भावनार्थ क्रिया का प्रयोग हुआ है।

8. 'चूड़ी अच्छी थी' में 'थी' कौन-सी क्रिया है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) योजक क्रिया
Solution:हिन्दी में आधारभूत वाक्य छः प्रकार के होते हैं- योजी (Copule) क्रिया-युक्त, अकर्मक क्रिया-युक्त, सकर्मक क्रिया-युक्त, अप्रत्यक्ष क्रिया-युक्त, बाध्यताबोधक क्रिया-युक्त तथा औचित्यबोधक क्रिया-युक्त। योजी क्रिया-युक्त के तीन भेद होते हैं (1) कर्ता और स्थैतिक क्रिया (जैसे-ईश्वर है, कल सर्दी थी, आज गर्मी है)। (2) कर्ता और पूरक तथा योजक क्रिया इसके तीन उपभेद हैं (अ) कर्ता और पूरक संज्ञा तथा योजक क्रिया (जैसे- दशरथ राजा थे, मैं अध्यापक हूँ)। (ब) कर्ता और पूरक विशेषण तथा योजक क्रिया (जैसे- विद्यार्थी तेज है, चूड़ी अच्छी थी)। (स) कर्त्ता और पूरक क्रिया विशेषण तथा योजक क्रिया (जैसे- राजीव गाँव में है, सौरभ घोड़े पर है)। (3) अधिकारी कर्ता और अधिकारित पूरक तथा अधिकारद्योतक क्रिया-इसके चार उपभेद हैं।

9. 'देखा गया हो' क्रिया के किस पक्ष का उदाहरण है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]

Correct Answer: (d) सम्भाव्य भूत
Solution:डॉ. वासुदेव नन्दन प्रसाद की पुस्तक आधुनिक हिन्दी व्याकरण और रचना के 23वें संस्करण के पृष्ठ संख्या 130 पर क्रिया के पक्ष (रूप) पाठ के अनुसार "देखा गया हो" वाक्यांश को सम्भाव्य भूत का उदाहरण माना गया है।

10. 'जो क्रिया अभी हो रही है' उसे कहते हैं- [UP CSAT Exam 2018]

Correct Answer: (e) तात्कालिक वर्तमान
Solution:क्रियाओं के व्यापार की निरन्तरता को 'वर्तमान काल' कहते हैं। वर्तमान काल के पाँच भेद हैं (1) सामान्य वर्तमान, (2) तात्कालिक वर्तमान, (3) पूर्ण वर्तमान, (4) सन्दिग्ध वर्तमान और (5) सम्भाव्य वर्तमान। तात्कालिक वर्तमान से यह पता चलता है, कि क्रिया वर्तमानकाल में हो रही है। जैसे-मैं पढ़ रहा हूँ, वह जा रहा है। स्पष्ट है 'जो क्रिया अभी हो रही है' उसे तात्कालिक वर्तमान कहते हैं।